Posts

Showing posts from November, 2023

मन्नीपुर स्थित माई मंदिर में हुई संध्या महाआरती, भक्तिमय हुआ माहौल

Image
मन्नीपुर स्थित माई मंदिर में हुई संध्या महाआरती, भक्तिमय हुआ माहौल सिटी संवाददाता : सुजीत कुमार  समस्तीपुर/वारिसनगर :  वारिसनगर जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर उत्तर वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के शेखोपुर पंचायत स्थित मन्नीपुर स्थित माई मंदिर मे गुरुवार को संध्या आरती का आयोजन किया गया।  जहां मंदिर के मुख्य पुजारी विपिन कुमार झा ने आए हुए भक्तों को माता का प्रसाद व आशिर्वाद दिया। वहीं मुख्य पुजारी ने बताया कि मंदिर मे बिहार ही नहीं अन्य राज्यों से भी अपनी- अपनी मनोकामना लेकर श्रद्धालु माता का दर्शन को आते है।  पुजारी यह भी बताते है कि दिन में एक बजे से चार बजे संध्या तक मंदिर का पट बंद रहता है। उसके बाद फिर से दर्शन के लिए खोल दिया जाता है। मौके पर ऋषि कुमार झा, चंदन कुमार झा सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे।

जन आंदोलन के दबाव में ही एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने एनओसी दिया : वामदल

Image
जन आंदोलन के दबाव में ही एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने एनओसी दिया : वामदल सिटी संवाददाता : सुजीत कुमार  समस्तीपुर/वारिसनगर :  पुलिस निरीक्षक मो. खुशबुद्दीन ने एसपी के आदेश पर वारिसनगर थाना पहुंचकर कांडों की समीक्षा कर जांच की। उन्होंने कई कांडों का अवलोकन कर आईओ से पूछताछ की। साथ ही कांडों से सबंधित कई दिशा निर्देश भी दिया। स-समय अभियुक्तों के गिरफ्तारी व केस का निष्पादन त्वरित करने की भी बात कही। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। 

वामपंथी दलों ने की एम्स निर्माण जल्द करो को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन

Image
वामपंथी दलों ने की एम्स निर्माण जल्द करो को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन  सिटी संवाददाता : सुजीत कुमार  समस्तीपुर/सिंहवाड़ा :  सिंहवाड़ा सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन चौक पर गुरुवार को वामपंथी दलों की एम्स निर्माण जल्द करो को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया।   वहीं सीपीएम के अनिल महाराज, सीपीआईएमएल विनोद सिंह व सीपीआई की अध्यक्ष मंडली में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मौके पर हुई सभा में भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को एम्स निर्माण के लिए वैकल्पिक जमीन तलाशने के सशर्त एनओसी देने का काम किया है। आज भी भाजपा बलिया मौजा में एम्स बनाना नहीं चाहती है। वहीं पीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार बयानबाजी छोड़ कर एम्स निर्माण का शिलान्यास शुरू करें।

अपोलो डेंटल में आयोजित किया गया निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

Image
अपोलो डेंटल में आयोजित किया गया निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर सिटी संवाददाता : आदर्श कुमार   समस्तीपुर :  शहर के चीनी मिल परिसर स्थित अपोलो डेंटल व मार्क हॉस्पिटल में गुरुवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बताया गया कि अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार के जन्मदिन पर आयोजित इस शिविर में चार दर्जन से अधिक मरीजों की जांच कर सलाह व दवा दी गई। वहीं डॉ. दयानंद कुमार ने बताया कि निदेशक अपने पूर्वजों की पुण्य तिथि, जयंती आदि दिनों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। मौके पर डॉ. फारूक, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. अभिलाषा सिंह, सीमा भारती, अमरनाथ महतो, धर्मदेव यादव, कुंदन राय भी थे।

हसनपुर के परोड़िया गांव से निकाली गई कलश शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

Image
हसनपुर के परोड़िया गांव से निकाली गई कलश शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा समस्तीपुर/हसनपुर :  हसनपुर प्रखंड के परोड़िया गांव स्थित डीहवार बाबा स्थान के निकट गुरुवार से दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। गांव स्थित पवित्र पोखर से कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं ने इसे यज्ञ मंडप में स्थापित किया। इसके बाद पंडितों ने वेद मंत्र के उच्चारण से भगवान श्रीरामचंद्र की पूजा-अर्चना कर यज्ञ शुरू कराया। यज्ञ में हो रहे राम नाम संकीर्तन से इलाका भक्तिमय बना हुआ है। गांव सहित आस-पास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। यज्ञ को सफल बनाने में गोरे लाल, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि सक्रिय हैं।

हसनपुर में शासन स्थित सती स्थान में श्रद्धालुओं ने किया कन्या पूजन

Image
हसनपुर में शासन स्थित सती स्थान में श्रद्धालुओं ने किया कन्या पूजन सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा समस्तीपुर/हसनपुर :  हसनपुर प्रखंड के शासन स्थित सती स्थान में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने माता सती की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। वहीं कन्याओं की पूजा कर खोइछा भी भरा। कहा जाता है कि हसनपुर प्रखंड क्षेत्र सहित आस-पास के प्रखंडों के लोगों के लिए सती स्थान आस्था का एक केंद्र है। प्रत्येक दिन इस क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से श्रद्धालु पहुंचते हैं और मन्नत के लिए माता की आराधना करते हैं।

हसनपुर के सर्वेश्वर धाम में संध्या आरती के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Image
हसनपुर के सर्वेश्वर धाम में संध्या आरती के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा  समस्तीपुर/हसनपुर :  हसनपुर प्रखंड के पटसा स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में हर रोज की तरह गुरुवार को भी संध्या आरती किया गया। इस आरती में आस-पास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व विश्वास के साथ हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग सहित माता पार्वती, प्रथम पूज्य भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी व भैरव की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद आरती गायन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रासाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जगन्नाथ झा, सुभाषचंद्र झा आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

जनवरी में पटेल मैदान में पान समाज का शंखनाद करेंगे ई. आईपी गुप्ता

Image
जनवरी में पटेल मैदान में पान समाज का शंखनाद करेंगे ई. आईपी गुप्ता सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार समस्तीपुर : आगामी 3 दिसंबर को शहर के लक्ष्य कोचिंग सेंटर में अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता भाग लेंगे। इस कार्यकारिणी की बैठक के लिए जिलाध्यक्ष अरविंद दास के नेतृत्व में पूरे जिले का भ्रमण किया जा रहा है। ई. आईपी गुप्ता के स्वागत के लिए अखिल भारतीय पान महासंघ की जिला इकाई अपनी कमर कस रही है। इसको लेकर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिले के पटेल मैदान में जनवरी 2024 में पान समाज की एक बड़ी सभा आयोजन की जाएगी। इसमें राज्य के सभी जिलों सहित दूसरे राज्यों के पान समाज के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया गया कि ई. आईपी गुप्ता के नेतृत्व में 4 जून 2023 को पटना के बापू सभागार में एक विशाल महारैली हो चुकी है।

निरीक्षण को पहुंचे पॉलिटेक्निक कॉलेज डीएम, कॉलेज को देख कॉलेज प्रशासन पर बिफरे

Image
निरीक्षण को पहुंचे पॉलिटेक्निक कॉलेज डीएम, कॉलेज को देख कॉलेज प्रशासन पर बिफरे   🔸नहीं थी साफ सफाई, वॉशरूम में था अंधेरा, नल भी था खराब वहीं सड़क निर्माण कार्य भी मिला बंद। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार समस्तीपुर : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल समस्तीपुर द्वारा कार्यान्वित विशनपुर चौक से कोनैला तक (किलोमीटर प्वाइंट 5 से किलोमीटर प्वाइंट 20), निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य होता हुआ नही पाया गया। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा बताया गया की, इस पथ का निर्माण कार्य इस वर्ष 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है।  जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि द्रुत गति से कार्य कराते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक, समस्तीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज में साफ सफाई की कमी पाई गई। वहीं बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्राओं के द्वारा वाशरूम में प्...

गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, चालक व तस्कर समेत चार गिरफ्तार

Image
गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, चालक व तस्कर समेत चार गिरफ्तार 🔸समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम की बड़ी उपलब्धि। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार   समस्तीपुर/पटोरी :   गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बीते रात हलई ओपी क्षेत्र के वरुणा पुल के पास ट्रक पर विदेशी शराब के आने की सूचना पर नाकेबंदी की गई। इसी बीच विपरीत दिशा से एक पंजाब नंबर की ट्रक पुलिस की आती दिखाई दी। जिसके बाद उत्पाद पुलिस द्वारा उक्त ट्रक को घेर कर रोका गया तथा उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदा पाया गया। इस दौरान ट्रक पर सवार चालक समेत चार लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया। ट्रक से कुल 112 कार्टून विदेशी शराब मिले। जिसमें 750 एमएल 34 कार्टून, 375 एमएल 36 कार्टून एवं 180 एमएल का 42 कार्टून, कुल 992 लीटर शराब को जब्त किया गया। वहीं गिरफ्तार कारोबारियों में समस्तीपुर जिला के ही सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग वार्ड संख्या-13 निवासी अनिल पूरी के पुत्र रजनीश कुमार, छपरा जिला के बीबीपुर थाना क्षेत्र के गरखा निव...

आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

Image
आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा  समस्तीपुर :  जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता वार्ड संख्या 10 मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर बुधवार रात लोगों ने दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं हल्ला होने पर जुटे लोगों ने दंपति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी दंपति प्रमोद दास और उनकी पत्नी संजू देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज : घटना के संबंध में प्रमोद दास ने बताया कि उनके पड़ोसी सीताराम दास से इनका पूर्व से भी विवाद चल रहा था। रात पानी गिराने को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले सीताराम और उनके परिवार की महिलाओं ने गाली गलौज की जब उनकी पत्नी संजू देवी गाली देने से मना की, तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। यह देख वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो बीच बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से उसे मध्य रात्रि समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।...

जमुई जिलाधिकारी राकेश कुमार का शख्त निर्देश

Image
जमुई जिलाधिकारी राकेश कुमार का शख्त निर्देश  सिटी संवाददाता प्रो0रामजीवन साहु   जमुई :  आज दिनांक 30 नवम्बर 2023 को जमुई जिला के जनप्रिय जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कड़े शब्दों में कहा कि बिहार में पूर्ण रूपेन शराब बंदी है, फिर भी कभी -कभी शराब पीकर तांडव करने का समाचार आता है,तो कहीं -कहीं शराब का खेप अनेक रूपों में पकड़े जाते हैं। इसलिए जमुई जिला अंतर्गत चलने वाले विवाह -भवन, होटल, रेस्टोरेन्ट, डेकोरेटरस या विवाह स्थल पर बड़े -बड़े अक्षरों में अनेक स्थानों पर लिखकर चिपकाना है कि शराब पीना शख्त  मना है। शराब पीते पकड़े जाने पर पीने वाले और उक्त प्रतिष्ठान चलाने वाले स्वामी और उसके हिस्सेदार को भी कानून के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और आर्थिक -दंड भी दिया जाएगा।    इन बातों को अपने -अपने प्रतिष्ठान में अक्षरशः पालन करें। अन्यथा कानून अपना काम करेगी।

पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Image
पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस सिटी संवाददाता :  चकाई  जमुई :  चकाई थाना क्षेत्र के बटपार के ढीलूवा जंगल स्थित एक  अक्सा के पेड़ से गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि जंगल में मवेशी चराने के लिए गए लोगों की नजर जब लटके हुए शव पर पड़ी तो पूरे इलाके में यह बात फैल गई।तब इसकी सूचना चकाई पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चकाई थाने के अवर निरीक्षक अविनाश चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर  जांच में जुट गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। शव की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के हेठ चकाई गांव निवासी सुधीर रवानी (40) के रूप में की गईं।शव को देखते ही पत्नी, बेटी, बेटे सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। उन सबों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की  दूरी पर  गहमा गांव में सुधीर का ससुराल है। मिली जानकारी  के अनुसार बुधवार को वह अपनी पत्नी से फोन पर बात किया और बताया कि वह धनबाद से  लौट रहा है और ढेलूवा स्थित एक महुआ...

धमना काली मंदिर से निकाली गई महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा

Image
धमना काली मंदिर से निकाली गई  महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा सिटी संवाददाता : झाझा  जमुई :  धमना काली मंदिर परिसर में गुरूवार से 24 घंटे का महायज्ञ प्रारंभ किया गया जिसको लेकर पंचायत समिति सदस्य वंदना कुमारी की अगुवाई में 501 महिला श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलने के बाद गांव के बगल में स्थित नदी में पहुॅचा जहां पूजा अर्चना करते हुये कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर के अगल बगल क्षेत्र का भ्रमण करते हुये पुनःमंदिर परिसर पहुॅचा। कलश शोभायात्रा के दौरान लोग हाथों मे पताके लिये जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। कलश शोभायात्रा में पंचायत के मुखिया प्रतीक शर्मा रास्ते में श्रद्धालुओं के लिये सभी तरह की सुविधा भी प्रदान किया। पंसस एवं मुखिया ने बताया कि गांव में सुख समृद्धि के साथ आपसी भाईचारा बना रहे ताकि सौहार्दपूर्ण समाज बना रहे।इसके अलावे लोगों के बीच धार्मिक भावना भी बढ़े और लोग धर्म,सत्य के राह पर चले। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहुॅचने के बाद पंडितों के द्वा...

इस्लामनगर अलीगंज अंचल कार्यालय बना दलाल बिचौलिया हब, जमीन दाखिल खारिज व अन्य हो रही जमकर अनियमिताए

Image
इस्लामनगर अलीगंज अंचल कार्यालय बना दलाल बिचौलिया हब, जमीन दाखिल खारिज व अन्य हो रही जमकर अनियमिताए * बिना सुविधा शुल्क का नही हो रहा जमीन मोटेशन। सिटी संवाददाता : शशिशेखर सिंह मुन्ना  जमुई/अलीगंज :  इस्लामनगर अलीगंज अंचल कार्यालय में इन दिनों दलालों एवं बिचौलियों का अड्डा बना हुआ है। अंचल कार्यालय कर्मी व राजस्व कर्मचारी के तानाशाह रवैये के कारण आए दिन अंचल कार्यालय में हो-हंगामा का सिलसिला थम नही रह है। गुरूवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कोदवरिया गांव की साविञी देवी, ललिता देवी अपने जमीन की दाखिल-खारिज के लिए तीन साल से लगातार अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहे है। उनका जमीन की दाखिल-खारिज तीन साल से नही हुआ है। कई राजस्व कचहरी से लेकर अंचल कार्यालय तक शिकायत किया लेकिन हर जगह दलाल बिचौलिया के द्वारा काम होता है पैसा की मांग किया जाता नही देने पर उसका दाखिल खारिज वाद बेवजह रिजेक्ट कर दिया जाता है। वैसा दर्जनो ग्रामीणो के साथ किया गया है।ग्रामीण ने बताया कि उक्त जमीन जिसकी दाखिल-खारिज के लिए हमे तीन साल से लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर कटवा रहा है। लेकिन फिर भी तीन वर्ष बी...

गिद्धौर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Image
गिद्धौर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिटी संवाद : डॉ निरंजन कुमार  जमुई :  उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी ने गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा स्थित दुर्गा मंदिर के मैदान पर दीप प्रज्वलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार मिश्र , अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी , उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर समेत कई संबंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।     डीडीसी ने जन संवाद कार्यक्रम के दरम्यान विभिन्न विभागों के द्वारा अधिष्ठापित स्टॉलों का निरीक्षण किया l उसके उपरांत राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और आमजनों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को विधि सम्मत ढंग से जन समस्याओं को हल किए जाने का निर्देश दिया।     उप विकास आयुक्त ने उपस्थित जनता से कल्याणकारी योजनाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निदेश दिया।   उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं  पदाधिकारियो...

विवाह भवन में समारोह के दौरान मिली शराब तो कर दिया जाएगा सील

Image
विवाह भवन में समारोह के दौरान मिली शराब तो कर दिया जाएगा सील सिटी संवाद : डॉ निरंजन कुमार  जमुई :  जमुई जिला अंतर्गत अवस्थित तमाम विवाह भवन, होटल, रेस्टोरेंट आदि को शादी समेत अन्य कार्यक्रम के संचालन के दरम्यान पूर्ण शराबबंदी का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। अगर किसी विवाह भवन, रेस्टोरेंट, होटल अथवा अन्य संबंधित स्थानों में शराब पीते हुए कोई व्यक्ति पकड़ा गया अथवा इसकी खरीद - बिक्री की सूचना मिली तो उस विवाह भवन, रेस्टोरेंट, होटल या नामित जगह को तालाबंदी करते हुए उसके कर्मी और संचालक पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।     जिलाधिकारी राकेश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी के मद्देनजर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के द्वारा जिले के सभी होटल और विवाह भवन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी होटल एवं विवाह भवन संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोग पूर्ण शराबबंदी का बड़े अक्षरों में लिखित बोर्ड दृष्टव्य स्थान पर लगाएं और इसे सफल बनाने में मदद करें। उन्होंने आगे कहा कि होटल अथवा विवाह भवन में...

जमीन हड़पने की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, अबतक नहीं मिला सुराग

Image
जमीन हड़पने की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, अबतक नहीं मिला सुराग सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव से जमीन हड़पने की नीयत से एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित परिवार गुरुवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई। आवेदन देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मुस्कान कुमारी का अपहरण ड़ोसी नीतीश मांझी, उसके पिता संजय मांझी सहित अन्य ने 26 नवंबर को उसकी संपत्ति हड़पने की नीयत से कर लिया है। टाउन थाना में पीड़ित परिवार ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस उसकी बेटी को बरामद नहीं कर पाई है। एसपी को आवेदन देकर लगाई गुहार : दो दिन बीत जाने के बावजूद नाबालिग की बरामदगी नहीं होने पर पीड़ित परिवार गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और आवेदन देते हुए अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि खैरमा निवासी सूरज कुमार की एकमात्र बेटी है जिसके कारण उसने बताया कि साजिश के तहत उसकी बेटी का अपहरण किया गया। ताकि उसक...

फरार नक्सली राजेश यादव गिरफ्तार, सालों पहले पुलिस पर किया था हमला

Image
फरार नक्सली राजेश यादव गिरफ्तार, सालों पहले पुलिस पर किया था हमला 🔸जमुई में 9 साल से चल रहा था फरार, परिवार से मिलने आया था गांव। सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल  जमुई/सोनो : जमुई में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 9 सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कमांडर राजेश यादव को चरखा पत्थर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।     गिरफ्तार नक्सली की पहचान विशनपुर गांव निवासी राम यादव उर्फ दर्शन यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि हार्डकोर नक्सली कमांडर राजेश यादव 10 फरवरी 2014 को गिद्धेश्वर के जंगल में सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला किया था। जिसमें एक एसआई शहीद हो गए थे। जबकि कई पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हुए थे। इसी मामले में वह 9 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बिशनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। अपने परिवार से मिलने विशनपुर पहुंचा था : एसपी शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस टीम पर हमला करने सहित अन्य मामले में फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कमांडरअपने घर विशनपु...

ब्लैक में शराब बेच रही है बिहार सरकार : शाहनवाज हुसैन

Image
ब्लैक में शराब बेच रही है बिहार सरकार : शाहनवाज हुसैन 🔸टीचर को बंधुआ मजदूर समझा जा रहा है। के.के पाठक के काम को सराहा शाहनवाज हुसैन ने। सिटी डेस्क : भागलपुर गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ब्लैक में शराब बेच रही है। सरकार शिक्षक को बंधुआ मजदूर समझ रही है। भागलपुर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से लगातार तुगलकी फरमान जारी हो रहा है। एक तरफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक लगातार शिक्षा विभाग को सुधारने में लगे हुए हैं। मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं चाहता हूं कि बच्चे स-समय स्कूल आए। शिक्षक-शिक्षिकाएं समय पर स्कूल आए। लगाया शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप : वहीं उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की संख्या को देखते हुए क्लास रूम की व्यवस्था हो। बिहार के शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने का काम दिया जाए। बिहार सरकार शिक्षक को बंधुआ मजदूर समझ रही है। वहीं शाहनवाज हुसैन ने बिहार सरकार पर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का...

इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल ने किया जमुई कोर्ट में सरेंडर

Image
इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल ने किया जमुई कोर्ट में सरेंडर सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन  जमुई :  जमुई में जमुई का मोस्ट वांटेड दो लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल जमुई पुलिस की दबिश पर जमुई कोर्ट में आत्म सर्मपण कर दिया है। आपको बताते चलें कि पप्पू मंडल पर विभिन्न धाराओं के आधार पर कुल 9 केस जमुई थाने में दर्ज है।   हाईकोर्ट ने खारिज कर दी जमानत की अर्जी :  वहीं बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद पप्पू मंडल ने जमुई सिविल कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। आरक्षी अधीक्षक जमुई डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि जमुई पुलिस की लगातार दबिश और ताबड़तोड छापेमारी के बाद यह इनामी अपराधी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हो गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पप्पू मंडल का बहुत पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। यह बहुत ही शातिर अपराधी था और हमेशा पुलिस को चकमा देकर भाग जाया करता था।     मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के चार एसपी के नाक में दम करने के बाद आज वर्तमान एसपी शौर्य सुमन को यह सफलता मिली है। जमुई पुलिस ने इसे 2021 में...

पत्रकार लक्ष्मण आर्य की सड़क दुर्घटना में मौत

Image
पत्रकार लक्ष्मण आर्य की सड़क दुर्घटना में मौत सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन गुरुवार को डिजिटल मीडिया के पत्रकार लक्ष्मण आर्य की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि लक्ष्मण आर्य अपने घर महराजगंज से भागलपुर जाने की बात कह कर बाइक से अहले सुबह 3:00 बजे के करीब घर से निकले थे। लेकिन सुबह पता चला कि लक्ष्मण आर्य की खैरमा के समीप पुल के पास उनके मोटरसाइकिल के साथ उनका शव पाया गया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद उनका मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। लक्ष्मण आर्य की मौत मोटर साइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई या फिर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई है इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।       वहीं लक्ष्मण आर्य के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से भागलपुर यूनिवर्सिटी अपने शैक्षणिक डिग्री की मूल प्रति निकलवाने की बात कह कर गए थे। लक्ष्मण आर्य विगत दो वर्षों से जमुई के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचार संकलन कर रहे थे। लक्ष्मण आर्य बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी पत्नी का भी देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो चुका था। वह अपने पीछे एक 5-6 साल की पुत्री को छोड...

समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में शुरू किया फुटपाथी दुकानदारों का सर्वे

Image
समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में शुरू किया फुटपाथी दुकानदारों का सर्वे सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में फुटपाथ पर दुकान करने वाले दुकानदारों का बुधवार से सर्वे शुरू किया है। उक्त कार्य को लेकर नगर निगम के कर विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें शहर के सभी बाजार में फुटपाथ पर दुकान करने वाले लोगों का सर्वे करने के बाद रूटवार रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी सदर एसडीओ को भेजेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने एसडीओ के निर्देश पर सर्वे का काम शुरू किया है। इसके तहत फुटपाथी दुकानदारों का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर व्यवसाय का नाम व व्यवसाय स्थल व रूट का डिटेल लिया जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सर्वे किस मकसद किया जा रहा है।    सूत्रों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि सर्वे के बाद फुटपाथी दुकानदरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे यह भी पता चलेगा कि शहर में कितने लोग फुटपाथ पर दुकान करते हैं। बाद में इन लोगों को नगर निगम से वेंडर का लाइसेंस देकर वेंडर जोन म...

शिक्षक शंभू राम का निधन

Image
शिक्षक शंभू राम का निधन सिटी संवाददाता : प्रो0 रामजीवन साहु  जमुई :   दिनांक 28 नवम्बर 2023 के  रात्रि में +2 उच्च विद्यालय खैरा के शिक्षक शंभू राम का निधन हो गया। वे इसी विद्यालय में जिंदादिल शिक्षक थे। वैसे तो वे समान्य शिक्षक थे, परन्तु वे संगीतज्ञ थे। जो कोई उनसे मिलने जाते, उन्हें वे अपने मधुर संगीत से ही स्वागत करते थे।       वे बिहार के औरंगाबाद जिला का रहने वाले थे। विद्यालय के निकट ही एक किराये के मकान में रहते थे। उनके मृत्यु का समाचार सुनते ही बगल के शिक्षक और शिक्षकाऐं उन्हें देखने के लिए दौड़  पड़े। साथ ही उनके चाहने वालों का तांता लग गया। दाह संस्कार के लिए उनके परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा था। दाह संस्कार के लिए उन्हें औरंगाबाद भेज दिया गया।

समस्तीपुर लोकसभा सीट से सियासी मैदान में उतर सकते हैं तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि

Image
समस्तीपुर लोकसभा सीट से सियासी मैदान में उतर सकते हैं तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि 🔸कांग्रेस ने जनसंपर्क करने का दिया निर्देश सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार  समस्तीपुर :  लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस ने एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी पर दांव लगाने की तैयारी कर दी है। वहीं तमिलनाडु के डीजीपी रह चुके ब्रजकिशोर रवि उर्फ बीके रवि को समस्तीपुर सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा तेज हो चली है। हालांकि इसके संकेत खुद बीके रवि ने दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आलाकमान ने उन्हें समस्तीपुर में जनसंपर्क करने के निर्देश दे दिए हैं। अगर पार्टी उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाती है तो मजबूती से वे जीत दर्ज कर सकते हैं।  बता दें कि बीके रवि ने इसी महीने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) लिया है। सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बीके रवि मूलरूप से सहरसा जिले के रहने वाले हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने बिहार में जनसंपर्क तेज कर दिया है। वहीं समस्तीपुर लोकसभा सीट पर कां...

समस्तीपुर में जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा, दो दिनों बाद भी बंधक बने लड़के के पिता और अगुआ

Image
समस्तीपुर में जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा, दो दिनों बाद भी बंधक बने लड़के के पिता और अगुआ सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा समस्तीपुर :  समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजना पंचायत में 27 नवंबर को एक शादी संपन्न होनी थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। शादी की सभी रस्में निभाई जा चुकी थीं। केवल जयमाला के बाद की रस्में निभाई जानी थीं। बारात के स्वागत के बाद जयमाला हुआ। इसके बाद दुल्हे को विवाह की रस्मों को लेकर मंडप ले जाया जाना था। इस बीच मौका देखकर दूल्हा रफू-चक्कर हो गया। बहुत देर के इंतजार के बाद जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। लड़के के भागने की सूचना पर दूल्हे के पिता बैद्यनाथ दास, चाचा विनोद दास, भाई कुंदन कुमार भी मौका देख वहां से भागने लगे। सभी को भागता देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने खदेड़कर उन लोगों को खजूरी स्कूल के समीप पकड़ लिया। बारात हलई ओपी क्षेत्र के लरूआ गांव से बैद्यनाथ दास के घर से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव में भोला दास के दरवाजे पर गई थी। लड़की के पिता ने बताया कि शादी के कार्यक्रम में उनका लाखों खर्च हुआ है। वह सभी खर...

विभागीय सेवा में समायोजन की मांग को लेकर समाहरणालय के सामने डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ ने दिया धरना

Image
विभागीय सेवा में समायोजन की मांग को लेकर समाहरणालय के सामने डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ ने दिया धरना सिटी संवाददाता : आदर्श कुमार  समस्तीपुर : बिहार राज डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ पटना के आह्वान पर जिला डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ ने मंगलवार को शहर के सरकारी बस पड़ाव में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के तहत धरना दिया। मुख्यरूप से विभागीय सेवा में समायोजन की मांग को यह धरना था। इस दो दिवसीय धरना में जिले के सभी विभागों के सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के द्वारा अपने एकल मांग सेवा समायोजन सरकार से मांग की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से सभी कार्यालयों व विभागों को कम्प्यूटरीकृत किये जाने की ओर अग्रसर होने तथा ई-गवर्नेस पूर्णरूपेण लागू किये जाने के प्रति गंभीर होने के बावजूद बिहार सरकार में डाटा इन्ट्री ऑपरेटर का पद आज तक सृजन नहीं किया गया और न ही कोई नियमावली लागू की गई है। डाटा ऑपरेटर कर्मियों से लगातार 25 वर्षों से बिना किसी सेवा शर्त व नियमावली को प्रवृत किए कार्य लिया जा रहा है। जिससे उनकी सेवा में कोई स्थायित्व नहीं है और न ही किसी प्रकार की कोई सरकारी ...

विशेष टिकट चेकिंग अभियान में धराए 6438 बे-टिकट यात्री

Image
विशेष टिकट चेकिंग अभियान में धराए 6438 बे-टिकट यात्री 🔸यात्रियों से वसूला गया 50.08 लाख रुपए जुर्माना, काउंटर पर बढ़ी भीड़। सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा  समस्तीपुर :  समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन द्वारा बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ 16 घंटे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे मंडल के अलग-अलग खंडों पर एक साथ की गई चेकिंग में 6834 लोगों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ाए। वहीं पकड़े गए यात्रियों से करीब 51 लाख रुपए जुर्माने की राशि वसूली गई। यह राशि इस वित्तीय वर्ष में अब तक की सबसे अधिक है। जिसमें समस्तीपुर रेल मंडल ने एक दिन में 50 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस वर्ष अब तक एक दिन में इतनी जुर्माना राशि वसूल नहीं की गई है। समस्तीपुर डीआरएम ने दी जानकारी :  समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह से रात के 10:00 बजे तक रेलवे मंडल के विभिन्न खंड स्टेशन और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान 6438 बेटिकट यात्री का मामला सामने आया। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के लिए मंडल भर में 220 ट...

दोहरे हत्याकांड मामले में 6 आरोपियों को उम्र कैद की सुनाई गयी सजा

Image
दोहरे हत्याकांड मामले में 6 आरोपियों को उम्र कैद की सुनाई गयी सजा 🔸RTI के हत्यारों को उम्र कैद की सजा के साथ - साथ 20-20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई  बुधवार को जमुई में आरटीआई कार्यकर्ता सहित दो की हत्या मामले में सजा सुनाई गई। जहां  जिला एवं सत्र न्यायधीश धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अदालत ने हत्याकांड के 6 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। साथ ही सभी अभियुक्तों को 20-20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।  बता दें कि जिला एवं सत्र न्यायधीश ने मंगलवार को पूरे मामले की सुनवाई के बाद इन सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया था। जिन छह आरोपियों को सजा सुनाई गयी है, उसमें कृष्णदेव रविदास, सुरेश महतो, बिनोद महतो, श्रवण महतो, नरेश यादव, यादव शामिल है। यह भी बताते चलें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिछवे गांव में 1 जुलाई 2018 की शाम बाइक पर सवार आरटीआई कार्यकर्ता बाल्मीकि यादव और धर्मेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिजनों द्वारा 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ...

साहब मेरे जीवित रहते पति ने कर ली दूसरी शादी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,

Image
साहब मेरे जीवित रहते पति ने कर ली दूसरी शादी,  पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 🔹पीड़िता ने कहा - पुलिस को आवेदन देने पर नहीं हुई कार्रवाई। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई  जमुई में सिकंदरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाली एक महिला ने बुधवार को एसपी शौर्य सुमन को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि साहब उसके जिंदा रहते उसके पति भवानी यादव ने पूनम देवी से दूसरी शादी कर ली। इसको लेकर उसने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।     वहीं बताया जाता है कि नारायणपुर निवासी बिंदु कुमारी की शादी भवानी यादव के साथ हुई थी। उसके बावजूद भवानी यादव ने 23 नवंबर को सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के राजाडीह निवासी भूषण यादव की पुत्री पूनम देवी के साथ दूसरी शादी कर ली। जिसका विरोध करते हुए बिंदु ने सिकंदरा थाने में आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप :      पीड़ित बिंदु कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार को आ...

निरीक्षण कर डीडीसी ने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय में पेयजल एवं अन्य समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन

Image
निरीक्षण कर डीडीसी ने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय में पेयजल एवं अन्य समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन सिटी संवाददाता : झाझा  जमुई :  करहरा पंचायत के आस्ता गांव में बने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय का बुधवार को डीडीसी जमुई शशिशेखर चौधरी, बीडीओ रविजी, सीओ श्रीनिवास ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिये कक्षा, आवास सहित अन्य कई तरह की जानकारी भी लिया। इस दौरान डीडीसी ने विद्यालय में पेयजल की संकट की मिली समस्या पर समाधान को लेकर विद्यालय प्राचार्य अजीत कुमार से पूरी जानकारी लिया। वही डीडीसी ने बच्चो के लिये स्मार्ट क्लास बनाये जाने की बात की। डीडीसी ने बताया कि यह विद्यालय इस क्षेत्र के लिये धरोहर है। इसमें बच्चों को सभी सुविधा प्रदान किया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि बीते दिनों विद्यालय में पानी को लेकर पटना शिक्षा विभाग को भी सूचना दिया गया लेकिन समाधान नही होने से यहां पर बच्चों को पेयजल के लिये काफी परेशानी होती है। परेशानी सूनकर डीडीसी ने विद्यालय परिसर में दो चापाकल मुहैया कर दिये जाने का पूर्ण आश्वासन प्राचार्य को दिया। वही डीडीसी ने आवासीय विद्याल...

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो ग्रामीणों को किया गया सम्मानित

Image
उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो ग्रामीणों को किया गया सम्मानित सिटी संवाददाता : झाझा  जमुई :  सरकार की योजनाओं में कदम से कदम मिलाकर अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने वाले दो लोगो को गेनशाडीह में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जमुई डीडीसी शशि शेखर चौधरी के द्वारा प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। जीविका समूह की सदस्य एवं लेबर मेट में चयनित सुनिता सोरेन को मनरेगा अंर्तगत किये गये उत्कृष्ट एनएमएमएस कार्य हेतु सम्मानित किया गया तो वही करहरा पंचायत के आस्ता के रहने वाले रामजी हांसदा को अपनी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य कर वनपोषक के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सरकार की योजनाओं में दोनो को सम्मानित करने के बाद डीडीसी ने कहा कि जिस तरह से इन दोनो सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने में कार्य किया है लोग ऐसे ही आगे आकर सरकार की योजनाओं में अपना सहयोग करे तो पंचायत को और भी अधिक विकसित किया जा सकता है। सम्मान मिलने के बाद सुनिता सोरेन और रामजी हांसदा ने कहा कि समाज में कुछ ऐसा कार्य  किये जाने की मिली प्रेरणा से हमलोग जागरूक हुये और अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया और आ...

जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुॅचाया

Image
जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुॅचाया सिटी संवाददाता : झाझा  जमुई :  बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत अंर्तगत गेणशाडीह खेल मैदान में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सुभद्रा देवी तथा संचालन बीडीओ रविजी के द्वारा किया गया। सरकार की संचालित हो रहे विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाया जाये ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके । जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन डीडीसी शशि शेखर चौधरी, एसडीएम अभय तिवारी एवं अन्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीडीसी ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि जनसंवाद में प्रखंड से लेकर जिला के कई सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिसमें अलग अलग विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की ओर से लोगों को क्या क्या लाभ दिया जा रहा है इसके बारे में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बताया। डीडीसी ने कहा कि जिस भी योजना का लाभ की जानकारी आपको दिया जा रहा है उस योजना का लाभ आप अपने अगल बगल के लोगों को दे। डीडीसी ने आगे कहा कि योजना के ...

सामाजिक कार्यकर्ता का निधन, लोगों ने जताया शोक

Image
सामाजिक कार्यकर्ता का निधन, लोगों ने जताया शोक               सिटी संवाददाता : शशि शेखर सिंह मुन्ना  जमुई/अलीगंज : इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महना गाव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सह  प्रेमी रामानुग्रह पाण्डेय का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके पूञ डा राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे काफी स्वस्थ थे और सुबह अचानक उनका ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। बता दे कि पाण्डेय जी धार्मिक कार्यो के साथ- साथ सामाजिक कार्यो मे काफी रूचि रखते थे। वे शिक्षा के लिए गांव गांव जाकर पुस्तक का वितरण करते थे।और अभिभावको एवं बच्चो तथा शिक्षको को शिक्षा के प्रति जागरूक करते थे। उन्होने अपने जीवन भर शिक्षा गीता रामयाण से जुडे पुस्तको को गावो मे जाकर पुस्तक वितरण किया करते थे। वे अपने जीवनभर सामाजिक व धार्मिक कार्यो से जुडे रहे। और इलाके मे हर लोगो के लिए प्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन की समाचार मिलते ही प्रखंड वासियो मे शोक की लहर फैल गई। वे अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गये है। उनके निधन पर अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना,...

एसबीआई ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को 30 सिलाई मशीन सौंपा

Image
एसबीआई ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को 30 सिलाई मशीन सौंपा *सिलाई और टेलरिंग के रोजगार से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर : कमांडेंट। सिटी संवाद : डॉ० निरंजन कुमार  जमुई :  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कचहरी चौक जमुई ने बुधवार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत खैरा प्रखंड अंतर्गत पकरी गांव स्थित 16 वीं वाहिनी , सशस्त्र सीमा बल को उषा कंपनी का अत्याधुनिक तकनीक से लैस कुल 30 सिलाई मशीन सौंपा। एसएसबी ने एसबीआई के इस नेक कार्य का तहे दिल से स्वागत किया और उनके प्रति आभार जताया। जांबाज जवान और स्कूली बच्चे इस मानवीय सहयोग के साक्ष्य बने।  कमांडेंट मनीष कुमार ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप पकरी गांव स्थित पराक्रमी भूमि पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कर सिलाई मशीन को स्थापित किया जाएगा। इस क्षेत्र की हजारों महिलाएं यहां आकर सिलाई और टेलरिंग का प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षित महिलाएं बाद में सिलाई और टेलरिंग का स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से उन्नत होंगी और जिला के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इसे जीविकोपार्जन का ...

नीतीश कुमार सनातन धर्म को समाप्त करने में लगे है : मनोज पोद्दार

Image
नीतीश कुमार सनातन धर्म को समाप्त करने में लगे है : मनोज पोद्दार सिटी संवाददाता :  चकाई  जमुई :  बिहार के नितीश सरकार में अब मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों को बढ़ा कर उन्हें खुश करने की कोशिश की जा रही है ताकि मुस्लिम का एकमुस्त वोट पा सकें। वहीं हिन्दुओं को बली का बकरा बनाया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस प्रकार के तुगलकी फरमान हिन्दुओं की धार्मिक स्वात्रता पर आघात है। हम इसे कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। उपरोक्त बातें भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को कही। उन्होंने कहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, शिवरात्रि, मकर संक्रांति, रामनवमी, वट सावित्री, जीवित पुत्रीका व्रत, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, सरस्वती पूजा जैसे त्योहारों की छुट्टियों को समाप्त कर हिन्दुओं को प्रताड़ित करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। नितीश सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा। वरना सड़क से लेकर सदन तक इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा । भाजपा नेता ने कहा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसी पीआर) ने भी इस पर गंभीरता से लिया है। बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी...

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया का शिलान्यास, बागमती नदी पर बनेगा पुल

Image
विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया का शिलान्यास, बागमती नदी पर बनेगा पुल 🔸नामापुर गांव में बागमती नदी पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, 2 साल के अंदर बनाने का लक्ष्य। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनंद कुमार समस्तीपुर :  हर वर्ष पीड़ा झेलने वाले बागमती नदी के कटाव के कारण नामापुर गांव के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। जहां बुधवार को बागमती नदी पर पुल का शिलान्यास स्थानीय विधायक व विधानसभा के उपसभापति महेश्वर हजारी ने किया। पुल बनने से इस इलाके के लोगों को दरभंगा जाना आसान हो जाएगा। वहीं यातायात की सुविधा सुलभ होने से इलाके का विकास भी होगा। लंबे समय से इस गांव के लोग बागमती नदी पर पुल की मांग कर रहे थे। वहीं बता दें कि बाढ़ के दिनों में नामापुर गांव के लोगों व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का यातायात का एकमात्र साधन नाव ही था। बदलेगी गांव की दिशा और दशा :  मौके पर पहुंचे विधायक व विधानसभा के उपसभापति महेश्वर हजारी ने कहा कि पुल के बनने के बाद गांव की दशा और दिशा दोनों ही बदल जाएगी। बल्कि यातायात सुलभ होने से इस इलाके के किसान अनाज सीधा मंडी तक ले जा सकेंगे। जिससे इलाके के लोगों...

बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Image
बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत 🔹घर के बाहर खड़ी थी, तभी हुआ हादसा, बाइक सवाल को लोगों ने पकड़ा। सिटी संवाददाता :अजय कुमार सिंह  समस्तीपुर : समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के कलौजर गांव में मंगलवार रात घर के दरवाजे पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग मृतक महिला की पहचान गांव के स्वर्गीय मंगल मंडल की पत्नी दुखनी देवी 60 वर्ष के रूप में की गई है। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची चकमहेसी थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उक्त घटना को लेकर एक प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतक महिला के बेटे अजय मंडल ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनकी मां घर के दरवाजे के पास सड़क किनारे खड़ी थी इसी दौरान पूरब की ओर से आ रही एक तेज बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। गांव के ही डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उन्होंने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पड़क...

दो मंजिले मकान से गिरकर मजदूर की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा,

Image
दो मंजिले मकान से गिरकर मजदूर की मौत,  निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा 🔸सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान तोड़ा दम। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट राजीव रंजन  जमुई :  शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ला में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में काम करने के दौरान मंगलवार को एक मजदूर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मजदूर की मौत हो गई। परिजन ने घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। फिर मृतक मजदूर के शव को सदर अस्पताल लाया गया। मृतक मजदूर की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के भरकौवा गांव निवासी स्वर्गीय दौलत यादव के पुत्र फुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। तीन मंजिले मकान में चल रहा था कार्य : मृतक मजदूर के परिजन ने कहा कि कृष्णपट्टी मोहल्ला में भूषण तांती के तीन मंजिले मकान का निर्माण हो रहा है। करीब दो माह से फुलेश्वर यादव उक्त मकान में मजदूरी कर रहे थे। मंगलवार की सुबह वे गांव के ही एक मजदूर मोहन यादव के साथ मजदूरी करने के लिए भूषण तांती के निर्माणाधीन मकान में आए थे। काम करने के दौरान दो मंजिला छत से फुलेश्वर यादव गिर गए...

शव ले जाने के लिए होमगार्ड को नहीं मिला वाहन, सदर अस्पताल गेट किया जाम, फंसे वाहन

Image
शव ले जाने को होमगार्ड को नहीं मिला वाहन, सदर अस्पताल गेट किया जाम, फंसे वाहन सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार  समस्तीपुर : बुधवार को समस्तीपुर में मृत होमगार्ड के जवान का शव ले जाने के लिए सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा शव वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण नाराज होमगार्ड जवानों ने जमकर प्रदर्शन किया। जवान और परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल गेट को शव के साथ जाम कर दिया। जाम के कारण सदर अस्पताल के अंदर मरीज का आना-जाना बंद हो गया, जिस मरीज और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सदर अस्पताल प्रशासन और नगर थाने के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। करीब 2 घंटे बाद सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा होमगार्ड के जवान का शव ले जाने के लिए सब वहां उपलब्ध कराया गया, उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत :       वहीं हलई ओपी क्षेत्र के केशो नारायणपुर निवासी रामकुमार नीरज समस्तीपुर जिले में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात थे। मंगलवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर सह कर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात उपचार के दौरान उनकी मौत ...

के.के. पाठक ने शिक्षक संघ की मान्यता को नकारा, नेता और सदस्यता लेने पर कार्रवाई होगी

Image
के.के. पाठक ने शिक्षक संघ की मान्यता को नकारा, नेता और सदस्यता लेने पर कार्रवाई होगी                   केके पाठक, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग 🔹छात्रों की अनुपस्थिति पर स्कूल प्रिंसिपल से शो काउज। सिटी डेस्क, बिहार  पटना :  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का एक नया आदेश सामने आया है। आईएएस के के पाठक ने शिक्षक संघ की मान्यता नहीं दी है। बिहार के तमाम शिक्षक संघ को अमान्य करार दिया है। आईएएस केके पाठक ने अपने निर्देश में कहा है कि शिक्षा विभाग ऐसे किसी संघ की मान्यता नहीं दी है। इसलिए, बिहार के शिक्षक शिक्षा व्यवस्था पर बोले जाने पर शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग में सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक या शिक्षकेत्तर कर्मियों के किसी भी संघ को मान्यता नहीं दी गई है। के. के. पाठक ने सदस्य बनने से किया मना : किसी भी शिक्षक या शिक्षकेत्तर कर्मियों को किसी भी संघ का सदस्य बनने की मनाही है। यदि किसी भी शिक्षक या शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा किसी भी संघ की स्थापना की जाती है या उ...

जीविका कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला, गुणवत्ता सुधार जरूरी

Image
जीविका कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला, गुणवत्ता सुधार जरूरी सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार  समस्तीपुर : जीविका के द्वारा मंगलवार को सामुदायिक निधियों के कुशल प्रबंधन सह सामुदायिक संगठनों के सशक्तिकरण के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य परियोजना प्रबंधक जिला मेंटर विश्वविजय एवं जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर सिंह, की अध्यक्षता में सभी 20 प्रखंडों में कार्यरत जीविका परियोजना कर्मियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें सामुदायिक स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों में कार्यरत सामुदायिक कर्मियों के गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ सामुदायिक संस्थाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

निगम कर्मियों की हड़ताल टूटी, मांगों पर बनी सहमति

Image
निगम कर्मियों की हड़ताल टूटी, मांगों पर बनी सहमति सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनंद कुमार  समस्तीपुर :  बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की नगर शाखा की ओर से जारी हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार की शाम समाप्त हो गई। इसको लेकर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ दिलीप कुमार की मौजूदगी में नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने कर्मचारी महासंघ के साथ बैठक कर महासंघ की सात सूत्री मांग पर एकराय बनाई। इस दौरान अधिकारियों ने अपने स्तर वाली मांग को यथाशीघ्र पूरा करने व अन्य मांगों को विभाग को भेजने पर सहमति जताई। इसको लेकर संघ के अध्यक्ष राज कुमार राम व सचिव लाल बहादुर साह ने बताया कि संघ की ओर से सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को अपडेट करने, 221 फीसदी महंगाई भत्ता के अनुसार वेतन का भुगतान करने, बकाया अंतर वेतन की राशि का भुगतान करने, वर्ष 1994 से वेतन से काटी गई भविष्य निधि की राशि को सूद सहित अनके खातों में जमा करने, सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सभी तरह के सेवांत लाभ का एक मुश्त भुगतान करने, दैनिक कर्मचारियों को अन्य नगर निगम के अनुसार वेतन भुगतान करने व दैनिक कर्मचारी जो 10 वर्षों से लगातार कार्य ...