विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया का शिलान्यास, बागमती नदी पर बनेगा पुल

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया का शिलान्यास, बागमती नदी पर बनेगा पुल

🔸नामापुर गांव में बागमती नदी पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, 2 साल के अंदर बनाने का लक्ष्य।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनंद कुमार

समस्तीपुर : हर वर्ष पीड़ा झेलने वाले बागमती नदी के कटाव के कारण नामापुर गांव के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। जहां बुधवार को बागमती नदी पर पुल का शिलान्यास स्थानीय विधायक व विधानसभा के उपसभापति महेश्वर हजारी ने किया। पुल बनने से इस इलाके के लोगों को दरभंगा जाना आसान हो जाएगा। वहीं यातायात की सुविधा सुलभ होने से इलाके का विकास भी होगा। लंबे समय से इस गांव के लोग बागमती नदी पर पुल की मांग कर रहे थे। वहीं बता दें कि बाढ़ के दिनों में नामापुर गांव के लोगों व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का यातायात का एकमात्र साधन नाव ही था।


बदलेगी गांव की दिशा और दशा :

 मौके पर पहुंचे विधायक व विधानसभा के उपसभापति महेश्वर हजारी ने कहा कि पुल के बनने के बाद गांव की दशा और दिशा दोनों ही बदल जाएगी। बल्कि यातायात सुलभ होने से इस इलाके के किसान अनाज सीधा मंडी तक ले जा सकेंगे। जिससे इलाके के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी।

35 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, 2 साल में होगा बनकर तैयार : 

   यह बताते चलें कि बागमती नदी पर बनने वाले पुल 35 करोड रुपए की लागत से निर्माण कराया जाएगा। यह पुल 2 साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। 40 सालों के तक चलने वाले यातायात को ध्यान में रखकर इस पुल बनाया जा रहा है।

एन.एच से होगी कनेक्टिविटी : 

    साथ ही यह भी बता दें कि इस पुल के बनने से एन.एच से कनेक्टिविटी हो जाएगी। जिससे दरभंगा और नेपाल की दूरी घट जाएगी। बल्कि कल्याणपुर प्रखंड के किसानों के साथ-साथ इलाज के लिए मरीजों को डीएमसीएच जाना आसान हो जाएगा।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विनोद ठाकुर ने किया। वहीं मौके पर जदयू नेता अनिल सिंह, जदयू प्रदेश सचिव प्रोफेसर तक्की अख्तर, पूर्व प्रमुख रामवृक्ष राय, अधिवक्ता विमल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य उदय शंकर ठाकुर, मुखिया अनिश कुमार, पप्पू कुमार, डॉ. चितरंजन राय, पिंटू सिंह, रामदुलारी देवी, भोला सिंह, मुकेश राय, संतोष कुमार, गोपाल, रजनीश राय, रमेश शर्मा समेत पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना