हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : देवघर 

    राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रचार प्रसार व आम जनता को योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के लिए पंडित शिवराम झा चौक स्थित झामुमो शहरी हेल्प डेस्क से हेमंत सोरेन विकास रथ को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्र एवं सिंह समेत अन्य आला नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय समिति सदस्य सह झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार के पिटारे से एक से बढ़कर एक योजनाओं को आम जनता के लिए लाया गया है। सरकार ने गांव गरीब किसान महिला सबों के लिए कुछ न कुछ दिया है। यह रथ आम लोगों के लिए वरदान साबित होगा। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना की महामारी में जिस तरह से स्थिति को नियंत्रित किया है,इसकी चर्चा देश में है। हेमंत सोरेन सरकार आम लोगों का सहारा बनकर है। मौके पर जिला संयुक्त सचिव सूरज झा ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच पाएं। योग्य लाभुक योजनाओं का लाभ ले सकें इसके लिए रथ को निकाला जा रहा है। यह रथ अंतिम तबके को योजनाओं का लाभ दिलाएगी, लोगों को उनके हक के लिए जागरूक और प्रेरित करेगी। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष मनोज दास, महानगर सचिव अंग्रेज दास, देवघर प्रखंड उपाध्यक्ष महादेव पंडित, पूर्व जिप सदस्य महेंद्र यादव, रौनक शांडिल्य समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना