बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना
बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन
आज शनिवार को बिहार सरकार के द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में जमुई मुख्यालय में महाधरना किया गया। यह महाधरना लोजपा (रामविलास) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देशा व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के आदेश पर किया गया। उक्त धरना का नेतृत्व जमुई जिला अध्यक्ष जीवन सिंह द्वारा किया गया। वहीं इस महाधरना का कार्यक्रम का अध्यक्षता जीवन सिंह एवं मंच संचालन रवि शंकर पासवान द्वारा किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रधान महासचिव सह जमुई प्रभारी संजय पासवान शामिल रहे।
महाधरना कार्यक्रम में संजय पासवान ने पहुंचे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना करने में जो अनियमिताएं की गई है, जनता में व्यापक असंतोष, एवं अविश्वास है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार सरकार द्वारा बंद कमरे में आंकड़ों का हेरा फेरी का कार्य किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी बिहार को आगे बढ़ाने में असक्षम है उनको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री पासवान ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए पुल पुलिया एवं अन्य विकास कार्य में भारी पैमाने पर लूट एवं भ्रष्टाचार की बात कही तथा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लोजपा रामविलास इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक रुकने वाली नहीं है।
वहीं मौके पर जमुई जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि बिहार राज्य सरकार का तानाशाही बिहार के मान, सम्मान, अस्मिता को लेकर चरमबद्ध आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के भविष्य है चिराग पासवान, जिन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की जनता उन्हें देख रही है, और इस बार पुनः अपार मत के मतों से विजयी होंगे। इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लोजपा रामविलास के 7 सदस्यों की टीम ने समाहरणालय में जिलाधिकारी राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री को अवगत कराएं और जनता को भरोसे में लेकर पुनः स्वच्छ एवं प्रमाणिक तरीके से जनगणना कराई जाए।
महाधरना के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, पूर्व प्रत्याशी तारापुर विधानसभा चंदन सिंह, मोतिउल्लाह, रूबेन सिंह, सुभाष पासवान, रवि शंकर पासवान, संजय मंडल, राहुल भावेश, गुंजन तिवारी शामिल थे। इस अवसर पर रिंकू सिंह, श्याम पासवान बंटी झा , अरविंद पासवान, आशीष रावत, रंजन देवी, परमेश्वर यादव, दीपक सिंह, विनोद यादव, नंदकिशोर रावत, हरे राम रावत शैलेंद्र, रतन पासवान सिंह, अशोक पासवान, कुंदन पासवान, विमल वर्मा, मिथिलेश पासवान, गौतम पासवान, सकलदेव यादव, रजनीश सिंह, प्रमोद राम, इत्यादि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment