धनबाद से कोडरमा खंड तक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान
धनबाद से कोडरमा खंड तक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : धनबाद शुक्रवार को धनबाद मंडल में धनबाद से कोडरमा खंड तक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 299 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 99560 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। वहीं जांच अभियान के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ टिकट चेकिंग सहित सीटीआई, सीआईटी एवं बड़ी संख्या में टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद थे। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (13319), पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (12801/02), हटिया-पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस (18626) सहित स्टेशनों पर उपस्थित अन्य ट्रेनों में चेकिंग भी की गई। इस अभियान का कोडरमा स्टेशन पर बड़ा असर दिखा जिसके तहत 08:00 बजे से 16:00 ब...