नाजिर व उच्च वर्गीय लिपिक को जिलाधिकारी ने किया सेवा से बर्खास्त, एक अन्य से भी 12 लाख वसूलने का आदेश
नाजिर व उच्च वर्गीय लिपिक को जिलाधिकारी ने किया सेवा से बर्खास्त, एक अन्य से भी 12 लाख वसूलने का आदेश सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार समस्तीपुर जिले में घूस लेते हुए निगरानी विभाग के हत्थे उच्च वर्गीय लिपिक व गबन करने के आरोपी प्रखंड नाजिर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी है। जांच रिपोर्ट के बाद डीएम योगेंद्र सिंह ने दोनों कर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं अभिश्रव का प्रभार नहीं सौंपे जाने के एक अन्य मामले में उच्च वर्गीय लिपिक से लगभग 12 लाख रुपए की राशि वसूली करने का आदेश दिया गया है। इस मामले में समाहरणालय के जिला स्थापना प्रशाखा के द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसकी सूचना जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार निगरानी अन्वेंशन ब्यूरो पटना के द्वारा गठित धाबा दल के द्वारा 18 अप्रैल 2019 को सरायरंजन अंचल में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक प्रभाकर कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 18 अप्रैल 2019 के प्रभाव से तत्काल निलंबित किया गया था। फिर सात जुलाई 2020...