Posts

Showing posts with the label NATIONAL

ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस, बाधित रहेगी छः घंटे तक विद्युत आपूर्ति

Image
ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस, बाधित रहेगी छः घंटे तक विद्युत आपूर्ति, सूचना विधुत विभाग,,,,,,,, सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  खतौली टाउन 1,2,3 और भेंसी ग्राम के तमाम विधुत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है। कि कल दिनांक 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। क्योंकि बुढ़ाना रोड पर स्थित बिजलीघर 132/33/11 का लार्ड 5 (एमए) को बढ़ाकर 10 (एमए) किया जायेगा। तमाम विधुत विभाग से जुड़े कारोबारी व गृहणी अपने अपने कामों को सुबह जल्द से जल्द निपटाने की कृपा करें। जिससे किसी भी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आज्ञा से सब डिवीजन ऑफिसर।

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई

Image
अयोध्या में श्री रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया 496 वर्षों के निरंतर संघर्ष व साढे चार लाख राम भक्तों के  बलिदानों के फल स्वरुप अयोध्या में भगवान श्री रामलला अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं इसको लेकर पूरे विश्व में उत्साह है। नगर, गांव मोहल्ले गली गली सब राममय हो रहे हैं।           वहीं  अपने जनपद मुजफ्फरनगर में भी 300 से भी अधिक प्रमुख स्थानों पर प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सीधा प्रसारण भक्तों ने देखा। खतौली नगर में 22 जनवरी 2024 को श्री कृष्ण मंदिर के महंत पूज्यपाद शान्त मुनि माधवव्यास जी महाराज के सानिध्य में एक भव्य कार्यक्रम रेलवे रोड धर्मशाला में आयोजित किया गया।        इस दिन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा राम श्री राम मंदिर होली चौंक खतौली से रेलवे रोड धर्मशाला तक 501 से अधिक मातृशक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा बैंड बाजे सहित धूमधाम के साथ नि...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार ने दी विशेष छुट्टी

Image
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार ने दी विशेष छुट्टी  सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गयी है। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। साथ ही कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और ये निर्णय लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी कई राज्यों और कई स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। सरकार ने जारी किया पत्र :  बताते चलें कि सरकार द्वारा पत्र जारी कर कहा है कि देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन तक बंद रहेंगे। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि लोग राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें। इन राज्यों में भी होगी छुट्टी : वहीं बताते चलें कि केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी के एलान से पहले कई ऐसे राज्य हैं...

खतौली में भारतीय जनता पार्टी ने किया बाइक रैली का आयोजन

Image
खतौली में भारतीय जनता पार्टी ने किया बाइक रैली का आयोजन सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज यानी मंगलवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बाइक रैली आवास विकास से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए, घंटाघर से होकर चोपला होते हुए रेलवे रोड पर संपन्न हुई।    वहीं नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष  प्रवीण ठकराल का जगह-जगह जनता द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि गुंडागर्दी बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी और व्यापारियों पर अत्याचार भी सहन नहीं किया जाएगा। बाइक रैली में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।        रैली में मुख्य रूप से प्रवीण ठकराल, मोनू मंगवानी, सुंदर धारीवाल, डाक्टर हबीब, डाक्टर  अंकुर शर्मा, राकेश प्रजापति, मदन छाबड़ा गुरुदत्त अरोड़ा, ऋषभ जैन, अजय भुर्जी, प्रदीप शर्मा, अनुराग ठाकुर, शाहिद सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारत विकसित संकल्प यात्रा का हुआ आगाज

Image
भारत विकसित संकल्प यात्रा का हुआ आगाज सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली में लगातार संकल्प यात्रा जगह जगह जा रही है। इसी बीच सोमवार को संजीव बालियान मुजफ्फरनगर संसद पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों के प्रशंसा की और सभी कार्यों को गिनवाई। जिसमें सड़क, गैस सिलेंडर, आयुष्मान योजना से प्रेरित किया गया।  उक्त मौके पर सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की सपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परवीन ठकराल, राकेश प्रजापति, अनुज सहरावत, सुन्दर धारीवाल, सुरेश आर्य, गुरुदत अरोरा के अलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकारों से सूत्र पूछने का अधिकार नहीं : सीजेआई (सुप्रीम कोर्ट)

Image
पत्रकारों से सूत्र पूछने का अधिकार नहीं : सीजेआई (सुप्रीम कोर्ट) सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : डेस्क देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर निशाना साधते हुए चेतावनी भी दी है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूर्ण की बेंच ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 19 और 22 के तहत पत्रकारों के मूल अधिकारों की स्वतंत्रता के खिलाफ पुलिस किसी भी पत्रकार के सूत्र नही पूंछ सकती है और न ही न्यायालय। तब तक जब तक कि पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच और पुख्ता सबूत के दर्ज मुकदमे और गवाही की जांच नही हो जाती है। आज कल देखा जा रहा है कि पुलिस पत्रकारों की स्वतंत्रता हनन कर रही है क्योंकि अधिकतर मामले में पुलिस खुद को श्रेष्ठ बनाने के लिए ऐसा करती है जिस संबंध में उच्च न्यायालय ने अब अपने कड़े रुख दिखाने पर कहा है अगर पुलिस ऐसा करती पाई जाती है तो फिर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक के पिता की दो टूक : फांसी पर चढ़ा दो अगर उसने…

Image
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक के  पिता की दो टूक :  फांसी पर चढ़ा दो अगर उसने…  सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : डेस्क संसद की सुरक्षा में बुधवार को तब बड़ी चूक देखने को मिली, जब दो युवक लोकसभा की विजिटर्स गैलरी से अचानक नीचे कूद गए। इसके बाद देश की संसद में हड़कंप मच गया। दोनों को वहां मौजूद सांसदों ने दबोच लिया और बाद में दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों में से एक का नाम सागर है, जबकि दूसरे का नाम मनोरंजन है। मनोरंजन के पिता देवराज ने अपने बेटे की हरकत को गलत बताया है और कहा है कि अगर उसने समाज के लिए कुछ गलत किया है, तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाना चाहिए। मनोरंजन के पिता देवराज का कहना है कि यह गलत है, किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, ”अगर मेरे बेटे ने कुछ अच्छा किया होता, तो बेशक मैं उसका समर्थन करता, लेकिन अगर उसने कुछ गलत किया है तो मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। अगर उसने समाज के लिए कुछ गलत किया है तो उसे फांसी दी जाए।” वहीं, संसद के भीतर दो लोगों द्वारा सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के अलावा, संसद परिसर के बाहर भी दो औ...

4 से 11 दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से महाहड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

Image
4 से 11 दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से महाहड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी   नेशनल : बिहार सहित पूरे देश में 4 से 11 दिसंबर तक बैंकों में चरणबद्ध तरीके से हड़ताल होगी। इसमें विभिन्न बैंकों के कर्मी भिन्न-भिन्न तिथियों को हड़ताल में शामिल होंगे। चार दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं पंजाब एवं सिंध बैंक के कर्मी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंककर्मियों ने बैंकों में मानव संसाधन की अत्यधिक कमी के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। पंजाब नेशनल बैंक इम्पलाइज यूनियन, बिहार के प्रदेश महासचिव बीके मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटाचलम के निर्देश पर बैंककर्मियों ने चरणबद्ध हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। 5 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया, 6 को केनरा बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 7 को इंडियन बैंक व यूको बैंक, 8 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ महाराष्ट्रा एवं 11 को सभी निजी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं जनवरी में देश के विभिन्न राज्यों में क्षे...

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

Image
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वही आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। सहारा इंडिया की ओर से बताया गया कि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्याओं से ग्रस्त थे। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। जहाँ वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे। यह बताते चलें कि पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के खिलाफ लोगों के पैसों का कई सालों से भुगतान नहीं करने का एक मामला चल रहा है। लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे। इस केस में पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। साथ ही उनके खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई को लेकर यथास्थिति बनाए रख...

मुजफ्फरनगर के 26 केंद्रों पर PET परीक्षा शुरू : 2 दिनों में 4 पालियों में 53 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

Image
मुजफ्फरनगर के 26 केंद्रों पर PET परीक्षा शुरू  🔹 2 दिनों में 4 पालियों में 53 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल। सिटी स्टेट ब्यूरो मुजफ्फरनगर : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा शुरू हो चली है। जिसमें दो दिनों के दौरान चलने वाले चार पालियों में होने वाली पीईटी परीक्षा में जिले में 53 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए शहर के 26 विद्यालयों को परीक्षा का केंद्र बनाया गया। बता दें कि सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह परीक्षा आयोजित कराई की गयी है। जहाँ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा आज शनिवार यानी 28 व रविवार 29 अक्तूबर को हो गयी है। वहीं एक दिन में दो पाली में परीक्षा होगी। जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी। वहीं परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक पाली में 13 हजार 296 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। चारों पालियों में 53 हजार 184 अभ्यर्थी बैठेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के 26...

राष्ट्रपति के पटना आगमन की तैयारी पूरी, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंजातम

Image
राष्ट्रपति के पटना आगमन की तैयारी पूरी, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 🔹एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड हुई बैरिकेडिंग, 19 को मोतिहारी और 20 को गया में कार्यक्रम। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आ रही हैं। वहीं इस दौरान एयरपोर्ट से राजभवन, गांधी मैदान, तख्त साहिब सहित शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से 200 मजिस्ट्रेट और 250 पुलिस अधिकारियों के साथ - साथ 1200 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। यह बताते चलें कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर घुड़सवार दल भी कार्यक्रम स्थल के आसपास गश्ती करते नजर आएंगे। जहाँ राष्ट्रपति के कारकेड के लिए दो मार्ग तय किए गए हैं। जिसमें एक बेली रोड और दूसरा अटल पथ से जेपी गंगा पथ है जिसके लिए इन दोनों मार्गों पर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। साथ ही यह भी बताते चलें कि राष्ट्रपति बुधवार को यानी 18 अक्टूबर को पटना एयरपोर्ट पर 11:25 बजे दिन में वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगी। जहाँ 18 और 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम कर...

अमेरिका का घातक फाइटर जेट F-35 गायब , 80 मिलियन डॉलर वाले विमान को ढूढ़ने के लिए मांगी लोगों की मदद।

Image
अमेरिका का घातक फाइटर जेट F-35 गायब , 80 मिलियन डॉलर वाले विमान को ढूढ़ने के लिए मांगी लोगों की मदद **************************************    अमेरिका का सबसे एडवांस्‍ड फाइटर जेट एफ-35 गायब हो गया है। यह जेट कहां हैं , इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जेट का पता लगाने के लिए अमेरिका ने अब स्‍थानीय लोगों की मदद मांगी है। इस हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है। इस जेट को लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। एफ-35 फाइटर जेट , अमेरिका की मरीन कोर का वह लड़ाकू विमान है जो छिपकर मिशन को पूरा करने में सक्षम है। यह विमान उड़ान के दौरान गायब हो गया है। दक्षिण कैरोलिना के नॉर्थ चार्ल्‍सटन एयरबेस से टेकऑफ करने के बाद से ही इसका कुछ पता नहीं लग रहा है। मरीन कोर ने अब विमान का पता लगाने के लिए स्‍थानीय जनता से मदद मांगी है। हादसे के दरम्यान पायलट विमान से सुरक्षित बाहर आ गए थे। मरीन कोर ने इसकी जांच शुरू कर दी है और इसे एक घटना माना जा रहा है। पायलट की हालत स्थिर है और फिलहाल अस्‍पताल में उनका इलाज जारी है।    सर्वविदित है कि एक एफ-35 की कीमत 80 मिलियन डॉलर है। एयरबेस की तरफ से ट्विटर ...

खतौली एसडीएम ने किया ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन

Image
खतौली एसडीएम ने किया ऐतिहासिक  मेले का उद्घाटन सिटी स्टेट ब्यूरो मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से राजीव शर्मा की रिपोर्ट खतौली :  मेले लगने पर छाये बादल शुक्रवार को छंट गये शुक्रवार को एसडीएम अपूर्वा यादव ने मेला छड़ियान का फीता काटकर उद्घाटन किया।  सभी वार्ड सभासद व पालिका अध्यक्ष सीओ, कोतवाल इस दौरान मौजूद रहे। शुक्रवार की सायं खतौली में मेला छडियान के लगने या न लगने को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई। एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ रवि शंकर मिश्रा, कोतवाल मुकेश  कुमार और पालिका अध्यक्ष हाजी लालू ने पूजा अर्चना  करने के बाद  उद्घाटन किया पालिका के अधिकांश वार्ड सभासद भी मौजूद रहे। वहीं मेला ठेकेदार का कहना था कि इस बार भी इस   ऐतिहासिक मेले में मेले में झूले काला जादू मौत का कुआं सर्कस सहित सभी प्रकार मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।  खतौली कोतवाल बोले पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मेले की सुरक्षा में अपना पूर्ण सहयोग देगा।