मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर की बात, परिवार को पीएम आवास आने का न्योता
मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर की बात, परिवार को पीएम आवास आने का न्योता समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर बात की है। कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया है। रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात करके पीएम मोदी ने उन्हें सपरिवार अपने आवास पर आने का निमंत्रण भी दिया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर परिवार ने बधाई दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ को फोन लगाया। रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को सभी वंचित, पीड़ित और शोषित परिवारों की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि 36 साल से वह जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं, जो अब पूरी हो गई है। पीएम मोदी ने रामनाथ ठाकुर से कहा कि वह 26 जनवरी के बाद सपरिवार दिल्ली आएं और उनके आवास पर जाकर मिलें। बता दें कि रामनाथ ठाकुर जेडीयू से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी क...