जननायक पूर्व मुख्यमंञी स्व कर्पूरी ठाकुर की अलीगंज मे मनाई गई जयंती

जननायक पूर्व मुख्यमंञी स्व कर्पूरी ठाकुर की अलीगंज मे मनाई गई जयंती


🔸इमानदारी के प्रतीक थे कर्पूरी ठाकुर  : शशिशेखर               

अलीगंज : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय मे लोजपा रामविलास जिलाउपाध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता मे जन नायक बिहार के पूर्व मुख्यमंञी स्व कर्पूरी ठाकुर की 100 वी जयंती मनाई गई। 

       सबसे पहले लोगो ने उनके तैलीय चिञ पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। और इमानदारी उनके शरीर मे कण-कण भरी हूई थी।  काग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी ने कहा कि वे दलितो के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक राजनीतिक ताने बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। सरकार अभी बीते दिनो उन्हे भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा किया है। 

      लोजपा रामविलास जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि वे दलितो के महान उद्धारक और सामाजिक विकास के पुरोधा थे।  युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि वे इमानदारी के परिचायक थे। उनमे इमानदारी की रस कूट-कूट कर भरी हुई थी। और अपने दायित्व और कर्तव्य के पक्के थे। वे सदैव याद किये जाएंगे। वे वंचित व पिछले वर्ग के हिमायती थे। उनके सादगीपूर्ण जीवन और उदारता के किस्से से सभी वाकिफ है। 

      मौके पर  प्रो आनंद लाल पाठक, चंद्रशेखर आजाद, अर्जुन सिंह, प्रदीप मांझी, नगीना चंद्रवंशी, मसुदन महतो, कामता सिंह, मनोज यादव, विक्रम कुमार साह, अजय पाण्डेय, अशोक कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना