Posts

Showing posts from October, 2023

तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक, SDM की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Image
तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक, SDM की अध्यक्षता में बैठक आयोजित सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार समस्तीपुर में मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की समाधि भूमि पर हर वर्ष आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई। कार्तिक धवल त्रयोदशी के मौके पर आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव आगामी 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में एसडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में ग्यारहवें राजकीय महोत्सव को ऐतिहासिक बनाए जाने को लेकर अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों से अपील की। वहीं जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह के संचालन में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि महाकवि विद्यापति जी मिथिलांचल ही नहीं वरन सूबे के सर्वकालिक धरोहर रहे  हैं। उन्होंने राजकीय महोत्सव के सफल संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की।  सा...

अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए डीएम से लगाई गुहार, सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा

Image
अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए डीएम से लगाई गुहार,  सरकारी जमीन पर दबंगों का  कब्जा  ग्रामीणों ने कहा : नोटिस के बाद भी खाली नहीं कर रहे जमीन। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट लक्ष्मीपुर : जमुई में दबंगों द्वारा आम गैरमजरुआ जमीन को जबरन कब्जा को लेकर गांव के दर्जनों लोग समाहरणालय पहुंचे। जहां आक्रोशित होकर उन लोगों ने समाहरणालय का घेराव किया और जिलाधिकारी जमुई राकेश कुमार को लिखित आवेदन देते हुए अतिक्रमण किए हुए जमीन को अतिक्रमणकारियों से जल्द मुक्त करने की मांग की। उक्त जानकारीमामला लक्ष्मीपुर प्रखंड के मड़ैया पंचायत स्थित धरवा गांव का है।  वहीं मौके पर मौजूद मड़ैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह, मनी यादव, निराला कुमार, परमानन्द साह समेत अन्य लोगों ने बताया कि लक्ष्मीपुर प्रखंड के मड़ैया पंचायत स्थित मौज कर्णपुर टोला धरवा में 10 कट्ठा गैरमजरुआ जमीन है। जिसका खाता नंबर 182 व खेसरा 1132 है, जिस पर गांव के ही राजकुमार यादव, कपिल यादव और मेघन यादव के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है।  ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के कुछ भाग पर गोहाल और मकान भी बना लिया है। जिससे यहां...

सोनो पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

Image
सोनो पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार सिटी संवाददाता सोनो : पंकज बरनवाल       सोनो थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को जानकारी देते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जमुई पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देशानुसार अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त मिली थी। बटिया बाजार स्थित सोनो थाने कांड संख्या के विभिन्न टांप दस अपराधी मामले में संलिप्त अभियुक्त श्रीराम दास उर्फ  मुकेश दास पिता शंकर दास ग्राम भरतपुर बटिया बाजार स्थित घुम रहा है। इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सूचना प्राप्त मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें टांपय अपराधी मुकेश दास को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की काफी दिनों से तलाश थी। इस मौके पर उपस्थित झाझा एसडीओपो राजेश कुमार, झाझा अंचल निरीक्षक प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार, एस आई रविंद्र कुमार राय, सोनो थाने की तकनीकी शाखा और जवान मौजूद थे। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन

Image
जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन संवाद : डॉ० निरजंन कुमार जिलाधिकारी राकेश कुमार समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के सूदूर एवं नक्सल प्रभावित इलाकों के गांवों की जनता से भेंट कर किया और वहां सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किया। डीएम के इस कदम को जनहित में माना जा रहा है।       जिलाधिकारी ने इसी संदर्भ में सूदूर नक्सल प्रभावित गुरमाहा एवं चोरमारा सहित अन्य कई गांवों से आए हुए आमजनों से मुलाकात की और उनसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली आदि की हकीकत को जाना। उन्होंने मौके पर इनसे जुड़े समस्याओं का त्वरित निदान किए जाने का उन्हें आश्वासन दिया।      गौरतलब है कि डीएम ने प्रत्येक कार्य दिवस को अपराह्न 01 : 00  बजे से 02 : 00 बजे तक आम लोगों से बातचीत कर उनके द्वारा बताए गए समस्याओं का निदान किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिले के सभी धर्म, वर्ग और सभी समुदाय के लोगों से मिलकर उनकी कठिनाइयों को विधि सम्मत ढंग से दूर किए जाने की बात कही।      जिलाधि...

चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 15 नवंबर को होगी कलम दवात की पूजा

Image
चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 15 नवंबर को होगी कलम दवात की पूजा सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन संवाद : डॉ० निरजंन कुमार आगामी 15 नवंबर को यम द्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग अपने कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना वैदिक रीति - रिवाज के साथ करेंगे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई ने सुरेशपुरम स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निकट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में बैठक कर इस आशय का निर्णय लिया।      जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस साल भी यम द्वितीया अर्थात 15 नवंबर को सुरेशपुरम स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निकट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित समय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन - हवन होगा। इसके पश्चात भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की महा आरती की जाएगी। पूजनोत्सव के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। भजन - कीर्तन का भी कार्यक्रम निर्धारित है। पूजन समारोह के अंत में विशाल भंडारा  होगा जिसका तम...

मुझे मेरे परिवार-पार्टी से निकाला, मैं टूटा नहीं : चिराग

Image
मुझे मेरे परिवार-पार्टी से निकाला, मैं टूटा नहीं : चिराग चिराग ने कहा : शेर का बेटा हूं, बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट की बात करना कसूर हो गया। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/आनन्द कुमार दरभंगा : सोमवार को ऑल इंडिया पासवान एकता मंच की ओर से दरभंगा में पासवान स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन हुआ जहाँ एलजेपीआर अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।  चिराग पासवान ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे मेरे ही परिवार से निकालकर बाहर फेंक दिया गया। जबकि पिताजी के जाने के बाद जब अपनों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उन्हीं लोगों ने मुझे सड़क पर छोड़ दिया। यह सोचकर कि चिराग पासवान को परिवार से निकाल देंगे तो चिराग पासवान टूट जाएगा, लेकिन आप लोगों के आशीर्वाद से मैं नहीं टूटा।      वहीं चिराग ने कहा कि हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। चिराग पासवान को उस पार्टी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को 23 साल तक मेरे पिता ने खून पसीने से सींचा, इसके बाद फिर से षड्यंत्र रचा गया कि इसको घर से निकाल दो, तब भी चिराग पासवान नहीं टूटा। क्योंकि जो लोग यह सोचते हैं कि इन बातों ...

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण

Image
सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण सिटी संवाददाता जमुई : प्रो० रामजीवन साहू       पर्यावरण भारती द्वारा बिहार राज्य के जमुई शहर के जय शंकर नगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर पौधारोपण किया गया।        पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात राज्य के नदियाद में हुआ था। वे अधिवक्ता, राजनेता एवं आधुनिक भारत के एकीकरण के मार्गदर्शक थे। वारदौली में किसान आंदोलन के अगुआई के कारण उन्हें सरदार नाम से पुकारा जाने लगा। 1947 में 700 स्वतंत्र देशी रियासतों को सरदार बल्लभ भाई ने एक कर भारत का पुनर्निर्माण किये। हैदराबाद, जूनागढ़, जम्मू कश्मीर को सरदार जी ने बल प्रयोग कर भारत में मिलाया। उनका देहावसान 15 दिसंबर 1950 को 75 वर्ष की आयु हुआ। ऐसे महापुरूष के जन्म दिन पर पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है।       पर्यावरण भारती के पौधारोपण में राम बिलास शाण्डिल्य, नवल कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार बर्णवाल, ...

सीएसपी में घुसकर बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम, हिम्मत दिखा बुजुर्ग ने पकड़ा एक लुटेरा

Image
सीएसपी में  घुसकर बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने  हथियार  के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम, हिम्मत दिखा  बुजुर्ग ने पकड़ा एक लुटेरा सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार      समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर रामनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में घुसकर बेखौफ हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को एक बुजुर्ग ग्रामीण द्वारा हिम्मत दिखाते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान पकड़े गये बदमाश को लोगों ने धुनाई कर दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाए बदमाश को सौंप दिया, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां दलसिंहसराय एसडीपीओ नजीब अनवर द्वारा आरोपी बदमाश से पूछताछ जारी है।     वहीं जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव के रहने वाले के रूप में की गई है। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीएसपी खुलने के कुछ ही घंटों के बाद बाइक पर सवार तीन बदमाश चांदचौर स्थित सीएसपी पर ग्...

लोजपा कार्यकर्ताओं ने जमुई सांसद चिराग पासवान का मनाया जन्मदिन

Image
लोजपा कार्यकर्ताओं ने  जमुई सांसद चिराग पासवान का मनाया जन्मदिन सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार     लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन जमुई इकाई की ओर से मनाया गया।उक्त कार्यक्रम जिला अध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। वहीं लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ - साथ एवं जमुई की जनता ने भी दीर्घायु के लिए मंगल कामना किया। इस कार्यक्रम में तारापुर विधानसभा प्रत्याशी चंदन सिंह, पूर्व प्रत्याशी संजय मंडल, शिबू सिंह, रिंकू सिंह, राहुल भवेश, संगीता पासवान, गुंजन तिवारी, पिंकी वर्मा, श्याम सुंदर पासवान, मिथिलेश पासवान, नंदकिशोर यादव,  मंटू तिवारी, रोशन कुमार, दीपक सिंह, शैलेंद्र सिंह, परमेश्वर यादव रितिक रोशन, प्रभु जी, कुंदन पासवान, संजय सिंह, रंजन सिंह, अरुण दास, रतन पासवान, दानी पासवान, रजनीश सिंह, टिंकू सिंह, सकलदेव यादव, दयानंद पांडे, रंजना देवी आदि उपस्थित थे।

पहले प्रयास में ज्योति को मिला 77वां रैंक, डीएसपी बन पिता के सपनों को करेंगी साकार

Image
पहले प्रयास में ज्योति को मिला 77वां रैंक, डीएसपी बन पिता के सपनों को करेंगी साकार सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार  समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक गोपाल प्रसाद देव व किरण देवी की बड़ी पुत्री ज्योति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा में 77वीं रैंक लाकर अपने गांव सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्योति डीएसपी के पद के लिए चयनित हुई हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा मुजफ्फरपुर नवोदय विद्यालय से दसवीं तक हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट दरभंगा पब्लिक स्कूल से व स्नातक (रसायन प्रतिष्ठा) डाॅ एलकेबीडी महाविद्यालय ताजपुर से हुई। साथ ही ज्योति ने पटियाला पंजाब से बीएड भी किया है। उसी समय आइएएस की तैयारी नई दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर करने लगी। इसी बीच बीपीएससी की परीक्षा भी दी। जहाँ वो पहली प्रयास में ही 77 वीं रैंक लाकर डीएसपी पद के लिए चयनित हुई। वहीं ज्योति ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करना ही सही रहता है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य शुरू से ही अधिकारी बनने का था। इसलिए, मैंने इस प्...

06 परिवारों को मिला पारिवारिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुमटी व विक्रय हेतु सामान

Image
06 परिवारों को मिला पारिवारिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुमटी व विक्रय हेतु सामान सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार   मंगलवार को प्रथम संस्था द्वारा संचालित पारिवारिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रखंड परिसर जमुई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।  यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री निवास की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 06 परिवारों को गुमटी और उसमे विक्रय हेतु रोजमर्रा की जिन्दगी में काम आने वाले सामान का आवंटन किया गया।  जिसमें यह परिवार प्रथम संस्था द्वारा जमुई सदर, झाझा, गिद्धौर प्रखंड से चयनित किया गया। चयनित परिवारों में बाल श्रम से विमुक्त हुए बच्चों के परिवारों को चुना गया। वहीं कार्यक्रम का  मुख्य उदेश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना तथा परिवार को रोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।    कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री निवास परिवारों से मिलते हुए उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण, बिहार शताब्दी योजना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद...

नगर परिषद जमुई ने सूर्यनारायण व हनुमान घाट को किया डेंजर घोषित

Image
नगर परिषद जमुई ने सूर्यनारायण व हनुमान घाट को किया डेंजर घोषित सिटी ब्यूरो रिपोर्ट  जमुई :  जिले में दुर्गा पूजा समाप्त होते ही श्रद्धालुओं द्वारा चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर नदियों में मानक से विपरीत बालू के उठाव होने के कारण शहर के कई छठ घाट डेंजर बन गया है। इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने छठ घाटों की स्थिति का अवलोकन कर एक पत्र जिला प्रशासन व खनन विभाग को लिखा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने जमुई नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित सूर्य नारायण छठ घाट तथा हनुमान छठ घाट को डेंजर बताया है। वहीं पत्र के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला प्रशासन व खनन विभाग के पदाधिकारी से उन छठ घाटों के गड्ढे को जल्द भरवाने का कार्य करने की बात कही है। ताकि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों व वहां पहुंचने वाले श्रद्धालु को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

अंडर-14 फुटबॉल बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल व उप विजेता रहे टीआर नारायण

Image
अंडर-14 फुटबॉल बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल व उप विजेता रहे टीआर नारायण सिटी ब्यूरो रिपोर्ट  जमुई :  कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीआरओ सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा राघवेंद्र कुमार दीपक ने किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंदर 14, अंडर 17 एवं अंदर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर प्रतिभा का परिचय दिया। फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 14 में चार टीम, अंडर 17 में नौ टीम एवं अंदर-19 में चार टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के दिन अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल जमुई एवं उप विजेता टी आर नारायण हाई स्कूल जमुई रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में विजेता नेहरू पब्लिक स्कूल जमुई एवं उप विजेता टीआर नारायण हाई स्कूल जमुई रहा। अंडर 19 में बालक वर्ग में विजेता प्लस टू एम जी एच स्कूल झाझा एवं उपविजेता टी आर नारायण हाई स्कूल जमुई रहा। प्रतियोग...

मांगों को लेकर किसान संघ ने दिया धरना, अधिकारियों को दिया ज्ञापन

Image
मांगों को लेकर किसान संघ ने दिया धरना, अधिकारियों को दिया ज्ञापन सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई खैरा/जमुई : खैरा प्रखंड के किसानों ने मुख्यालय परिसर में सोमवार को अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह ने की जबकि मंच संचालन पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने किया। मौके पर भारतीय किसान संघ के नेता प्रकाश नारायण तिवारी ने कहा कि किसानों के समक्ष आज जो समस्याएं हैं जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे कि किसानों का आर्थिक विकास अवरुद्ध हो गया है। समय पर किसानों के खेतों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इधर किसानों के समस्याओं के संबंध में एक किसान ने कहा कि गैरमजरुआ मालिक एवं बाकाश्त भूमि जिसका पूर्व में लगान निर्धारण करने के पश्चात भी रैयती अधिकार से वंचित किया जा रहा है। मौके पर परमानंद सिंह भरत बाजपेई कृष्णा सिंह कुंदन सिंह बालो यादव सुबोध सिंह विपिन सिंह उमाकांत मंडल विकास सिंह ने विचार को रखा।

ताइक्वांडो में राजवर्धन वत्स ने जीता गोल्ड

Image
ताइक्वांडो में राजवर्धन वत्स ने जीता गोल्ड सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन   जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में झाझा निवासी राजवर्धन वत्स ने स्वर्ण पदक जीता। गोल्ड मेडलिस्ट बनने पर श्री वत्स को बधाई और शुभकामना मिल रही है। झाझा निवासी एवं प्रमुख समाजसेवी सूर्या वत्स का सुपुत्र राजवर्धन वत्स जिला मुख्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ताईक्वांडो खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी आर. के. दीपक ने उसे पुरस्कृत किया। खेलप्रेमी सत्यजीत मेहता, डॉ. एम. एस. परवाज, माधुरी देवी, कंचन सिंह आदि ने राजवर्धन वत्स को गोल्ड मेडलिस्ट बनने पर बधाई और शुभकामना दी है।

एफआईआर करने पर दो पक्षों में झड़प, चली 5-6 राउंड फायरिंग में एक युवक को लगी गोली

Image
एफआईआर करने पर दो पक्षों में झड़प, चली 5-6 राउंड फायरिंग में एक युवक को लगी गोली  सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार समस्तीपुर में रविवार देर शाम एफआईआर करने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प के साथ - साथ गोलीबारी भी हुई। इसमें 18 साल का एक युवक घायल हो गया। विरोध में लोगों ने हमला करने वाले कैलाश भगत की दुकान और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।   वहीं घायल युवक की पहचान गोपालपुर गांव के जोधन महतो के बेटे पिंटू महतो (18) के रूप में की गई है। घायल युवक को सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। बाद में दलसिंहसराय डीएमपी नजीब अनवर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर देर रात मामला शांत कराया। उन्होंने दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला जिले के विद्यापतिनगर के बालकृष्णपुर मड़वा गांव का है। दो पक्षों (सुनील महतो-पिंटू महतो और कैलाश भगत) में 6 महीने पहले मारपीट हुई थी, जिसमें सुनील महतो के खिलाफ एफआईआर दर...

जिलाधिकारी जमुई द्वारा किया जा रहा कई योजनाओं का लगातार निरीक्षण

Image
जिलाधिकारी जमुई द्वारा किया जा रहा कई योजनाओं का लगातार निरीक्षण सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार     जिलाधिकारी जमुई द्वारा जमुई जिला अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, शिक्षा, जन स्वास्थ्य, राजस्व सहित सरकार के साथ निश्चय योजना से जुड़े मामलों के त्वरित गति से निष्पादन एवं आम जनता को पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने के उद्देश्यों को लगातार जिलेभर का भ्रमण किया जा रहा है।      बताते चलें कि अपने पदस्थापन के केवल एक माह के अंदर जिलाधिकारी जमुई द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने एवं उनका पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन कराने के उद्देश्य से उनके द्वारा कई आमूल चूल परिवर्तन किए गए हैं।      वहीं राजस्व के क्षेत्र में जिलाधिकारी जमुई राकेश कुमार द्वारा जमुई जिले के सभी अंचलों के हल्कों में शिविर लगवा कर राजस्व से संबंधित मामलों का निष्पादन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दाखिल खारिज, म्यूटेशन एवं भू-लगान की वसूली हेतु सभी अंचलों में शिविर का आयोजन प्रार...

हर्ष के साथ सत्य वीर का तीसरा जन्मदिन मनाया गया

Image
हर्ष के साथ सत्य वीर का तीसरा जन्मदिन मनाया गया सिटी संवाददाता जमुई : प्रो० रामजीवन साहु      सोमवार दिनांक ३० अक्टूबर २०२३ को जमुई नगर परिषद् अंतर्गत जयशंकर नगर स्थित वीणा - आवास में कुमार सत्य वीर प्रताप का तीसरा जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बालक में भारतीय संस्कृति का छाप पड़े इसलिए गायत्री परिवार के पुरोहित श्री त्रिरपुरारीजी और विष्णुदेवजी के द्वारा गायत्री मंत्र के साथ हवन-यज्ञ किया गया। सिर्फ सनातन धर्म में यह जयघोष किया जाता है कि विश्व का कल्याण हो। प्राणियों में सदभावना हो। इसलिए सनातन धर्म पोषक गायत्री परिवार के माध्यम से हवन कराया गया। कुमार सत्य वीर प्रताप प्रो० रामजीवन साहु का इकलौता पौत्र है।

बिहार के गांव-प्रखंडों में शिक्षकों को किरायेदार बनाने से अब होगा फायदा, सरकार की नयी रणनीति

Image
बिहार के गांव-प्रखंडों में शिक्षकों को किरायेदार बनाने से अब होगा फायदा, सरकार की नयी रणनीति सिटी ब्यूरो रिपोर्ट पटना :  बिहार सरकार अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवास की सुविधा देने जा रही है। सरकारी स्कूल के इन अध्यापकों के वेतन/भत्तों पर 33 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने किराए और लीज पर मकान व फ्लैट लेने की तैयारी की है। करीब पांच लाख शिक्षकों के लिए जिला से लेकर अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर तक मकान की तलाश भी विभाग ने शुरू कर दी है। रविवार को शिक्षा विभाग ने इसे लेकर विज्ञापन जारी किया है और रियल एस्टेट कंपनियों से 4 नवंबर तक विभागीय वेबसाइट पर प्रस्ताव मांगा है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को मकान दिलाने के लिए दो मॉडल तय किए हैं, जबकि इसके अलावे अन्य मॉडल के सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को आवास देने की ये तैयारी क्यों की है। जानिए इसके पीछे की वजह…..... विद्यालय के करीब ही मिलेगी आवास की सुविधा....... बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली हुई है। इनकी तैनाती अलग-अलग जिलों में हुई है। दूरस्थ गांव व प्रखंडों में भी इन शि...

आपस में ही लड़कर अपना सर्वनाश कर लेगी महागठबंधन : श्रेयसी सिंह

Image
आपस में ही लड़कर अपना सर्वनाश कर लेगी महागठबंधन : श्रेयसी सिंह एग्जाम पेपर बनाने वाले बच्चों के भविष्य से कर रही खिलवाड़। सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने पत्रकारों से रु-ब-रु होते हुए 9वीं की परीक्षा में इस्लाम का प्रश्न पत्र पूछे जाने को लेकर मौजूदा सरकार और सरकार में शामिल लोगों को जमकर लताड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब इंडिया गठबंधन के लोग खुद ही अपना सर्वनाश कर लेंगे। बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि एग्जाम पेपर बनाने वाले को नहीं लगता है कि पढ़ाई-लिखाई और बच्चों के भविष्य से कोई खास लेना देना है।बिना जांच पड़ताल किए आउट ऑफ कोर्स का सिलेबस हंसी-मजाक में बना देने वाला जैसा क्वेश्चन पूछ रहे हैं। हमलोग निश्चित रूप से सरकार की मंशा को देख ही रहे है। मौजूदा सरकार को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं है। हाँ इतना विश्वास हुआ था कि शिक्षा विभाग के सचिव के. के. पाठक ने जब एक्शन लेना शुरू किया तो एक उम्मीद जगी थी। लेकिन उसके बाद देख रहे है कि किस तरह का खेल चल रहा है। मौजूदा सरकार दबाब में काम कर रही है, या पढ़े लिखे सचिव भी इसमें साथ दे रहे है। ये हमारे...

समस्तीपुर के 85 हजार छात्र-छात्राओं के काटे गए नाम

Image
समस्तीपुर के 85 हजार छात्र-छात्राओं के काटे गए नाम  छात्र एवं छात्राओं के घर भेजा जा रहा है नोटिस। DEO ने कहा - अभिभावक शपथ पत्र देंगे तभी हो पाएगा नामांकन। सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार समस्तीपुर में अक्टूबर महीने में स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले जिले के 85 हजार बच्चों का नाम काट दिया गया। जिसके कारण छात्र और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं शहर के रेलवे गल्फ फील्ड हाई स्कूल के 194 छात्रों का नाम काटा गया है। इसी प्रकार मॉडल हाई स्कूल, तिरहुत एकेडमी, एसआरबी इंटर स्कूल आदि स्कूलों में भी अनुपस्थित रहने वाले बच्चों का नाम काटा गया है। इसके साथ ही नाम काटे गए बच्चों के घरों पर स्कूल प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है। स्कूल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अचानक स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ने लगी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों में नियमित क्लास जरूरी है। बच्चे नियमित रूप से स्कूल आए, तभी वह बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताय...

समस्तीपुर गॉट टैलेंट शो के ग्रैंड फिनाले में आशीष, आदित्य व रक्षित ने मारी बाजी

Image
समस्तीपुर गॉट टैलेंट शो के ग्रैंड फिनाले में आशीष, आदित्य व रक्षित ने मारी बाजी सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित वीनस वन फुड कोर्ट में शनिवार की देर शाम समस्तीपुर गॉट टैलेंट शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। जहां वीनस वन के संचालक की माता परमेश्वरी देवी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं शो को जज करने वाले लकी गुप्ता, गुलशन ग्रोजर, लक्षमण कुमार, संदीप राजवीर व मेरी आइरीन ओस्टा मौजूद रहे। मौके पर वीनस वन के संचालक मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। जिससे जिला के हुनर को तराशने के लिए बेहतर मंच दिया जा सके। शो के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी डॉ. तरूण कुमार चौधरी ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

समस्तीपुर से लोजपा (रा) का होगा प्रत्याशी : चिराग

Image
समस्तीपुर से लोजपा (रा) का होगा प्रत्याशी : चिराग    🔹 इंडिया गठबंधन पर चिराग ने साधा निशाना, कहा - पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में ही दिख रहा बिखराव। सिटी ब्यूरो समस्तीपुर : आनन्द कुमार समस्तीपुर में सांसद चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर फिर से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव आते - आते बिखर जाएगा। बल्कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में ही बिखराव नजर आ रहा है। कांग्रेस - सपा और आप की स्थिति तो जरा देखिए। चिराग रविवार को समस्तीपुर में रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि समस्तीपुर के सांसद उनके छोटे भाई प्रिंस राज ने खुद रास्ता अलग किया है। व्यक्तिगत रिश्ते और चुनाव में दल के रिश्ते अलग हैं। समस्तीपुर लोजपा की सीट रही है। प्रिंस उम्मीदवार नहीं होंगे। लोजपा का उम्मीदवार दल का, संसदीय दल समय आने पर करेगा।      वहीं रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। और उन्होंने कहा नी...

शरद पूर्णिमा और महर्षि बाल्मीकी जयंती मनायी गयी

Image
शरद पूर्णिमा और महर्षि बाल्मीकी जयंती मनायी गयी सिटी संवाददाता जमुई : प्रो० रामजीवन साहु     आज रविवार दिनांक २९ अक्टूबर २०२३ को जमुई नगर परिषद् अंतर्गत नगर के हृदयस्थली स्थित जिला केन्द्रीय पुस्तकालय, जमुई (अध्ययन केन्द्र मंडल) में शरद पूर्णिमा और महर्षि बाल्मीकी जयंती श्रद्धापूर्ण मनायी गई। इस शुभ अवसर पर जमुई व्यवहार न्यायालय के बरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात कुमार भगत ने कहा कि कुवर्ष आश्विन माह के पूर्णमासी को चन्द्रमा का प्रकाश अमृत युक्त होता है, साथ ही यह अमृत सफेद वस्तुओं की ओर अधिक आकर्षित होता है। अतः सनातन धर्म में दृढ़ विश्वास रखने वाले आज के दिन खीर बनाकर चन्द्रमा के प्रकाश में रखते हैं। ऐसा विश्वास है कि इस खीर में अमृत गिरते हैं। इस खीर के खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए शरद पूर्णिमा को उत्सव के रूप में  मनाया जाता है।         आज ही के दिन यानि आश्विन माह के पूर्णमासी को महर्षि बाल्मीकीजी की जयंती मनायी जाती है, क्योकि इसी माह के पूर्णिमा को उनका जन्म हुआ था। मान्यता यह है कि उनका जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था, लेकिन बचपन में ही उनको ...

बेटा बना एसडीएम, रिजल्ट जानने से पहले ही पिता की थमी सांसें

Image
बेटा बना एसडीएम, रिजल्ट जानने से पहले ही पिता की थमी सांसें 🔹बेटे को अफसर बनाने की चाहत थी पिता को। सिटी संवाददाता : राकेश कुमार        पटना के अस्पताल में पिता वेंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांसें गिन रहे थे कि बेटा एसडीएम बन गया। वहीं बेटे की सफलता की खबर सुनने से पहले ही पिता की मौत हो गई। बताते चलें कि वे अपने बेटे को अफसर बनाना चाहते थे। बल्कि सपना भी पूरा हो गया लेकिन बेटे को अफसर के रूप में देखने के लिए वे नहीं रहे। बरहट प्रखंड क्षेत्र तपोवन निवासी ललन कुमार भारती ने 67वीं बीपीएसएसी परीक्षा में सफलता पाई पर उन्हें इस बात का मलाल रह गया कि वे अपने पिता के साथ खुशियां बांट नहीं पाए। वहीं पिता जगदीश दास की प्रेरणा से ही वे सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटे थे। ललन के पिता को पेनक्रिएटिक कैंसर था। जो फोर्थ स्टेज में था। ललन ने कहा कि जब रिजल्ट आया था तो उस वक्त पिता जी पटना के अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। मैं रिजल्ट के बारे में उन्हें बताना चाहता था पर वे उस हालत में नहीं थे कि उन्हें कुछ बताता। थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। मुझे इस बात का जीवन भर मलाल रहेग...

नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुई हादसा

Image
नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुई हादसा 🔹किऊल नदी के हनुमान घाट पर गहरे पानी में जाने से युवक की गयी जान। सिटी संवाददाता : राकेश कुमार टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला स्थित किऊल नदी के हनुमान घाट पर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक गहरे पानी में चले गया था जिस कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया था लेकिन बचा नहीं सके। मृतक युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी भीम तांती के 25 वर्षीय पुत्र छोटू तांती उर्फ भट्टू तांती के रूप में हुई है। उक्त घटना की जानकारी टाउन थाने को दी गयी, जिसके बाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। बताते चलें कि छोटू तांती उर्फ भट्टू तांती रविवार की सुबह नहाने को लेकर किऊल नदी स्थित हनुमान घाट गया था। जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने युवक को डूबता देख उसे बचाने का काफी प्रयास किया, ल...

जमुई लोजपा इकाई टीम द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा

Image
जमुई लोजपा इकाई टीम द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर जमुई लोजपा इकाई टीम जिला अध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आज रविवार को लोजपा रामविलास टीम जमुई के बरहट प्रखंड के, पंचायत-बरियारपुर, कटौना, मलयपुर, बरहट, दाढ़ा, नूमर, पाड़ों, गुगुलडीह आदि पंचायत वासियों की जनसमस्या सुनी एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी।     वहीं लोगों की समस्या का समाधान के लिए पदाधिकारी को दूरभाष पर अवगत कराया गया। साथ ही सांसद द्वारा किया गया सांसद निधि कार्यों एवं विकास योजना का अवलोकन किया।  मौके पर जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं की स्थिति धरातल पर ठीक नहीं है। वृद्धा पेंशन योजना, जन वितरण प्रणाली योजना, जल - नल योजना की स्थिति धरातल पर बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सांसद के प्रयास से जिले में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, पासपोर्ट ऑफिस, झाझा ब...

जन आंदोलन बना जन संपर्क अभियान, साथी ग्रुप की बैठक आयोजित

Image
जन आंदोलन बना जन संपर्क अभियान, साथी ग्रुप की बैठक आयोजित सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन संवाद : डॉ० निरजंन कुमार प्रसिद्ध समाजसेवी भावानंद की अध्यक्षता में सरकारी अतिथि गृह में साथी ग्रुप के सम्मानित सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें जनसंपर्क अभियान के गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।    साथी ग्रुप की प्रधान एवं प्रमुख समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जन संपर्क अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। हम इसके जरिए अपनी बातों को जनता तक पहुंचा रहे हैं और उन्हें शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग कर रहे हैं। उन्होंने ग्रुप की गतिविधियों को और तेज किए जाने पर बल देते हुए कहा कि रोड मैप तैयार कर इसे निष्ठा के साथ अमलिजामा पहुंचाया जा सकता है। डॉ. पासवान ने ग्रुप के सदस्यों के साथ जनता के प्रति हृदय से आभार जताया।       समाजसेवी मो. नसरुद्दीन ने इस अवसर पर कहा कि जन संपर्क अभियान का सकारात्मक असर देखा जा रहा है। लोग जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। उन्होंने तालीम और सेहत को जीव...

समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान मृतक लाल बाबा के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, बंधाई ढाढस

Image
समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान मृतक लाल बाबा के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, बंधाई ढाढस सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन संवाद : डॉ० निरजंन कुमार जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज मोहल्ला निवासी लाल बाबा के निधन की खबर सुनकर नामदार समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान रविवार को उनके स्थाई आवास पर गईं। उन्होंने वहां लाल बाबा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मौके पर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. पासवान ने कहा कि परिवार के मुखिया का निधन परिवार के सदस्यों के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। लाल बाबा के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें। उन्होंने परिजनों को  ढाढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।      ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , समाजसेविका पूजा शर्मा , पिंकू पांडे , कन्हैया कुमार आदि लोग भी मौके पर उपस्थित होकर लाल बाबा को प्रणाम किया और परिजनों ...

दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुई समाजसेविका डॉ. स्मृति

Image
दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुई समाजसेविका डॉ. स्मृति *कहा :  उनकी सोच को आगे बढ़ाएंगे। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन संवाद : डॉ० निरजंन कुमार बिहार सरकार के दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के द्वादश श्राद्धकर्म में जानी - मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान शामिल हुई। जमुई जिले के प्रधानचक गांव में आयोजित श्राद्ध कर्म में सर्वप्रथम उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। बाद में उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर डॉ. पासवान ने कहा कि अर्जुन मंडल की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। लेकिन उनकी सोच और उनके विचार को आगे बढ़ाते हुए धरातल पर उतारने का जरूर काम किया जाएगा। उनके विचारों को लेकर हम आगे बढ़ने का काम करते रहेंगे। क्योंकि परिवार के साथ-साथ समाज और राज्य के लिए उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है। वे एक बड़े और मजबूत नेता थे। लेकिन जिस प्रकार वह राज्य और क्षेत्र की जनता के लिए अपनी भावना रखते थे उसको आगे बढ़ाने का काम हम लोग करते रहेंगे। डॉ. पासवान ने उन्हें...

106 वी मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने परिवारजनों कों सम्बोधित

Image
106 वीं मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने परिवारजनों कों सम्बोधित  लोकल उत्पादन कों पढ़ावा देने पर देशवासियों से मोदी जी किये अपील - विकास सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपुत्र श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उदबोधित 106 वी मन की बात कों भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने रविवार को जमुई विधानसभा के अगहरा बरुअट्टा पंचायत के अभयपुर गाँव मे सैकड़ो ग्रामीणों के साथ सुने। श्री विकास ने बताया कि आज की मन की बात मे मोदी जी ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी की बिक्री में उल्लेखनीय परिणाम आने पर ख़ुशी जाहिर की साथ ही सरदार पटेल जयंती एकता की दौड़ मे शामिल होने का देशवासियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के दौरान, हमारा मुख्य ध्यान 'वोकल फॉर लोकल' पर होना चाहिए, क्योंकि यह 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए हमारी सामूहिक आकांक्षा के अनुरूप है। युवा भारतीयों को राष्ट्र-निर्माण की विभिन्न पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पैरा एशियन गेम्स में कुल 111 पदक हासिल कर इतिहास में एक न...

लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट के वार्षिकोत्सव पर पूजा कार्यक्रम आयोजित

Image
लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट के वार्षिकोत्सव पर पूजा कार्यक्रम आयोजित  - वर्ष 1985 में हुई थी स्थापना। - गिद्धौर राज रियासत के कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह चंदेल ने किया था उद्घाटन। - शरद पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष होती है पूजा। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन,  संवाद : सुशान्त साईं सुन्दरम गिद्धौर/जमुई :  स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सरोकारों में लगभग 4 दशकों से समर्पित लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट के प्रबंध निदेशक सुशांत साईं सुंदरम ने बताया कि वर्ष 1985 में शरद पूर्णिमा के दिन ही इसकी स्थापना डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा द्वारा की गई थी। तब गिद्धौर राज रियासत के कुंवर राज राजेश्वर प्रसाद सिंह चंदेल के कर कमलों द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। जिसमें स्व. डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, डॉ. एस. एन. झा सहित जिले के कई गणमान्य एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। तब से अनवरत यहां स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के सेवा कार्य निर्बाध रूप से जार...

गिद्धौर के दिहाड़ी मजदूर के बेटे निलेश का एनटीपीसी परीक्षा के बाद रेलवे क्लर्क में हुआ चयन

Image
गिद्धौर के दिहाड़ी मजदूर के बेटे निलेश का एनटीपीसी परीक्षा के बाद रेलवे क्लर्क में हुआ चयन सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन,  संवाद : सुशान्त साईं सुन्दरम गिद्धौर/जमुई :  गिद्धौर निवासी दिहाड़ी मजदूर बिनोद राय के पुत्र निलेश कुमार राय ने रेलवे द्वारा आयोजित आल इंडिया एनटीपीसी की परीक्षा को पास कर गिद्धौर सहित जिले भर का नाम रौशन किया है। पश्चिम बंगाल राज्य के मेदिनीपुर खड़गपुर रेल डिवीजन में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेला में निलेश कुमार राय को बंगाल राज्य के मैदिनीपुर सांसद दिलीप घोष एवं रेल डीआरएम के आर चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। बताते चलें की रेलवे द्वारा आयोजित ऑल इंडिया एनटीपीसी एग्जाम में सफलता प्राप्त करने के बाद निलेश का खड़गपुर डिवीजन में डीआरएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर चयन हुआ है। निलेश के चयन से उनके गृह क्षेत्र गिद्धौर में खुशी का माहौल है। निलेश की इस सफलता पर डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, लाइफ हेल्थ मेडिकल यूनिट की मोनालिसा भारती, उन्नति क्लासेज...

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन का खेल सम्पन्न

Image
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का  दूसरा दिन का खेल सम्पन्न  सिटी संवाददाता जमुई : प्रो० रामजीवन साहु     जमुई के ऐतिहासिक श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में दिनांक २७ अक्टूबर २०२३ से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता २०२३-२४ का आज दूसरे दिन का खेल सम्पन्न हुआ। आज २८अक्टूबर २०२३ को तीन खेल प्रतियोगिता हुई। वॉलीवॉल, कबड्डी और शतरंज। इन खेलों में जमुई जिला के सरकारी विद्यालय और निजी विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिए।तीनों खेल के परिणाम आ चुके हैं।  शतरंज में बालक वर्ग में बिजयताओं के नाम इस प्रकार हैं :-  अन्डर -१४ में - प्रथम रजनीकांत राज आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई। द्वितीय अंशुमान। तृतीय कृश कुमार। चतुर्थ रीतेश राज सभी ओक्सफोर्ड के।  अन्डर -१७ में - प्रथम राज टीनारायणन ।द्वितीय अनिमेश कुमार डीएभी, जमुई। तृतीय यशराज एमजीएस झाझा। चतुर्थ केशव शर्मा मणीद्वीप अकादमी,जमुई। अन्डर -१९ में - प्रथम पीयूष दीप +२ उच्च विद्यालय जमुई। द्वितीय अविनाश कुमार उसी विद्यालयका। तृतीय शुभम कुमार एमजीएस झंझा। चतुर्थ आशीष कुमार +२उच्च विद्यालय,जम...

प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा

Image
प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा सिटी ब्यूरो रिपोर्ट गिद्धौर/जमुई  धन वैभव की देवी महालक्ष्मी की पूजा गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत उलाई नदी तट पर स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर में दुर्गा पूजा के उपरांत धन आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि के संध्या प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा करके पूरे विधि विधान एवं नेम निष्ठा के साथ यहां सदियों से कराई जाती है। गिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में धन वैभव की देवी मां महालक्ष्मी की पूजा को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर प्राण प्रतिष्ठा स्थापित कर पूजा शूरू की गई है। जानकारी के अनुसार गिद्धौर चंदेल राजवंश द्वारा सदियों से दुर्गा पूजा उपरांत आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि की संध्या बेला में धन, वैभव, यश कृति की देवी मां लक्ष्मी की पूजा प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर देवघर के विद्धान पंडितों द्वारा पूरे विधि विधान व नेम निष्ठा के साथ कराने की परंपरा यहां सदियों से चली आ रही है। बतातें चले कि बंगाल राज्य में जिस तरह मां लख्खी की पूजा कराई जा रही है। उसी प्रकार गिद्धौर चंदेल राजवंश के शासकों द्वारा अपने राज्य के आम अवाम क...

दिवंगत पूर्व मंत्री के श्राद्धकर्म में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, दी श्रद्धांजलि

Image
दिवंगत पूर्व मंत्री के श्राद्धकर्म में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, दी श्रद्धांजलि *बिहार की जनता के दिलों में जिंदा रहेंगे अर्जुन मंडल : सांसद। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन संवाद : डॉ० निरजंन कुमार     बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अर्जुन मंडल बिहार की जनता के दिलों में जिंदा रहेंगे। श्री सिंह दिवंगत पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल होने शनिवार  को खैरा प्रखंड के प्रधानचक गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे दिवंगत नेता के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेसी अर्जुन मंडल अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वे बिहार की जनता के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने की अपील की।     उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के प्रधानचक गांव पहुंचने पर दिवंगत मंत्री के स...