06 परिवारों को मिला पारिवारिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुमटी व विक्रय हेतु सामान

06 परिवारों को मिला पारिवारिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुमटी व विक्रय हेतु सामान


सिटी ब्यूरो जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार

  मंगलवार को प्रथम संस्था द्वारा संचालित पारिवारिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रखंड परिसर जमुई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।  यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री निवास की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 06 परिवारों को गुमटी और उसमे विक्रय हेतु रोजमर्रा की जिन्दगी में काम आने वाले सामान का आवंटन किया गया। 

जिसमें यह परिवार प्रथम संस्था द्वारा जमुई सदर, झाझा, गिद्धौर प्रखंड से चयनित किया गया। चयनित परिवारों में बाल श्रम से विमुक्त हुए बच्चों के परिवारों को चुना गया। वहीं कार्यक्रम का  मुख्य उदेश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना तथा परिवार को रोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

   कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री निवास परिवारों से मिलते हुए उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण, बिहार शताब्दी योजना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय से जोड़ने का आदेश विभागीय लोगो को दिया गया साथ ही योजना से जोड़े गए शुल्क को श्रम अधीक्षक द्वारा व्यय किया जायेगा।

     वहीं मौके पर जिला समन्वयक अनोसिया सनी जोसब के द्वारा बाल श्रम से बच्चों पर होने वाले नकारात्मक प्रभाव पर परिवार के साथ चर्चा किया गया एवं उनके व्यवसाय को बढ़ाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के मौके पर प्रथम संस्था के समन्वयक रवि रंजन कुमार,  स्वच्क्षता पर्यवेक्षक दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना