Posts

Showing posts from January, 2024

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर की बात, परिवार को पीएम आवास आने का न्योता

Image
मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर की बात, परिवार को पीएम आवास आने का न्योता समस्तीपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर बात की है। कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया है। रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात करके पीएम मोदी ने उन्हें सपरिवार अपने आवास पर आने का निमंत्रण भी दिया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर परिवार ने बधाई दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ को फोन लगाया। रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को सभी वंचित, पीड़ित और शोषित परिवारों की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि 36 साल से वह जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं, जो अब पूरी हो गई है। पीएम मोदी ने रामनाथ ठाकुर से कहा कि वह 26 जनवरी के बाद सपरिवार दिल्ली आएं और उनके आवास पर जाकर मिलें। बता दें कि रामनाथ ठाकुर जेडीयू से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी क...

कर्पूरी ठाकुर जयंती से गांधी जी के शहादत दिवस तक चलाया जायेगा जन अभियान : शंभूशरण सिंह

Image
कर्पूरी ठाकुर जयंती से गांधी जी के शहादत दिवस तक चलाया जायेगा जन अभियान : शंभूशरण सिंह जमुई :  भाकपा माले जमुई जिला कमिटी की बैठक अतिथि पैलेस जमुई के सभागार में हुई बैठक शुरु होने से पूर्व महानायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती उनके तेलय चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाकपा माले जमुई जिला सचिव काॅमरेड शंभूशरण सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक गरीब परिवार में पैदा होकर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री बने एवं शोषितों पीड़ितों दबे कुचले को न्याय  देने के लिए आगे बढ़कर काम किये। वहीं उन्होंने कहा कि भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो गया परंतु आज वर्तमान केंद्र सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड करते हुए सैनिकों की बहाली में अग्निवीर जैसी योजना हो या फिर स्कीम वर्कर्स की बहाली सब अस्थायी किस्म के जहां जीवन-रोज़गार की कोई सुरक्षा नहीं है पब्लिक सेक्टर के सभी संस्थानों यथा ट्रांसपोर्ट,उद्योग,बैंक,रेलवे और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का संपूर्ण निजीकरण किया जा रहा है वहीं एक धर्म निरपेक्ष देश में पूरी सरकारी व्यवस्था राम मंदिर उद्घाटन में झोंक दी गई केंद्र सरकार के...

डॉक्टर्स फॉर यू संस्था द्वारा किया गया फूड बास्केट का वितरण

Image
डॉक्टर्स फॉर यू संस्था द्वारा किया गया फूड बास्केट का वितरण जमुई  : वर्ष 2025 तक भारत को यक्ष्मा मुक्त बनाने की दिशा में जिला यक्ष्मा केंद्र जमुई में डॉक्टर्स फॉर यू संस्था द्वारा "निक्षय मित्र" के रूप में गरीब टीबी के मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।     जिलाधिकारी राकेश कुमार ने इस अवसर पर यक्ष्मा कर्मियों के साथ मौजूद टीबी मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि पोषणयुक्त आहार एवं नियमित यक्ष्मारोधी दवाओं के सेवन से जमुई को निश्चित ही अगले वर्ष तक टीबी फ्री किया जा सकता है।     सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप ने कहा कि अधिकांश टीबी के मरीज अत्यंत निर्धन होते हैं। इसके चलते वे इलाज के साथ विशेष प्रोटीन युक्त आहार नहीं ले पाते हैं। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत समाज के सक्षम एवं उदार लोगों से यह अपील की गई थी कि वे यथासंभव इलाजरत टीबी रोगियों को सांकेतिक रूप से गोद लेकर उनके पोषण खुराक में मदद करें। इसी अपील के तहत डॉक्टर्स फॉर यू नामक संस्था ने जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों के 50 मरीजों को गोद लिया है जिनके बीच आ...

जननायक पूर्व मुख्यमंञी स्व कर्पूरी ठाकुर की अलीगंज मे मनाई गई जयंती

Image
जननायक पूर्व मुख्यमंञी स्व कर्पूरी ठाकुर की अलीगंज मे मनाई गई जयंती 🔸इमानदारी के प्रतीक थे कर्पूरी ठाकुर  : शशिशेखर                अलीगंज :  अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय मे लोजपा रामविलास जिलाउपाध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता मे जन नायक बिहार के पूर्व मुख्यमंञी स्व कर्पूरी ठाकुर की 100 वी जयंती मनाई गई।         सबसे पहले लोगो ने उनके तैलीय चिञ पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। और इमानदारी उनके शरीर मे कण-कण भरी हूई थी।  काग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी ने कहा कि वे दलितो के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक राजनीतिक ताने बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। सरकार अभी बीते दिनो उन्हे भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा किया है।        लोजपा रामविलास जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि वे दलितो के मह...

पर्यावरण भारती द्वारा जलवायु परिवर्तन से बचाव हेतु फलदार पेड़ आम का पौधारोपण

Image
पर्यावरण भारती द्वारा जलवायु परिवर्तन से बचाव हेतु फलदार पेड़ आम का पौधारोपण आर्टस ऑफ लिविंग आश्रम, बोध गया, बिहार :  2008 से ही पर्यावरण भारती वृक्षारोपण अभियान चला रही है। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि आश्रम में फलदार पेड़ होने से मानव को फल,लकड़ी,प्राकृतिक ऑक्सीजन तो मिलेगा ही साथ ही पक्षियाँ भी फल खायेगी ।पक्षियों का आवास भी पेड़ पर होगा।अतःपर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करना पुनीत कार्य है।          पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में आर्टस ऑफ लिविंग के स्वामी, पर्यावरण विद राम बिलास शाण्डिल्य, गया सेन्ट्रल स्कूल के कर्ण कुमार सिंह, नवल कुमार, अंशुमान कुमार, विशाल कुमार, संदीप कुमार, चंन्दर प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, अनिल कुमार इत्यादि ने भाग लिये।

डॉ. सिन्हाज फाउंडेशन द्वारा कोल्हुआ में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

Image
  डॉ. सिन्हाज फाउंडेशन द्वारा कोल्हुआ में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित 🔸जीके जीनियस पब्लिक स्कूल के करीब सौ विद्यार्थियों ने लिया भाग 🔸गणतंत्र दिवस समारोह में होगा पुरस्कार वितरण 🔸कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित सिटी संवाद : सुशान्त साईं सुन्दरम गिद्धौर : स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के सौजन्य से बुधवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत घनश्याम नगर कोल्हुआ स्थित जीके जीनियस पब्लिक स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग नर्सरी से चौथी तक के करीब सौ छात्र–छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन के संदर्भ में जीके जीनियस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा के निर्देश पर बच्चों के बीच कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने प्रतियोगिता के थीम गणतंत्र दिवस, तिरंगा झंडा, राम मंदिर, सरस्वती पूजा, गा...

फुल ड्रेस रिहर्सल में प्लाटूनों ने दिखाया शौर्य का दमदार ट्रेलर

Image
फुल ड्रेस रिहर्सल में प्लाटूनों ने दिखाया शौर्य का दमदार ट्रेलर जमुई  : श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। अब 26 जवनरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जमुई में कर्तव्य पथ, नई दिल्ली की तर्ज पर इस साल गणतंत्र दिवस समारोह महिलाओं पर केंद्रित है। मुख्य समारोह में पहली बार ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की बेटियां बैंड का बाजन करेगी और नई कहानी लिखेगी।        फुल ड्रेस रिहर्सल पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगा फहरा कर गणतंत्र होने का संदेश दिया। उन्होंने मौके पर कहा कि जवानों की निष्ठा से झंडोत्तोलन समारोह अविस्मरणीय हो जाता है। जवान और स्कूली बच्चे परेड में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं पर कुछ लघु त्रुटियां हैं जिन्हें समय पूर्व दूर कर लेना चाहिए। डॉ. सुमन ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के राष्ट्रगान गायन टीम और बैंड ग्रुप की जमकर तारीफ की साथ ही बच्चों को गुड मॉर्निंग कहकर उनका हौसला बढ़ाया।         मौके पर सीआरपीएफ, एसएसबी, जिला पुलिस बल, जिला पुलि...

ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस, बाधित रहेगी छः घंटे तक विद्युत आपूर्ति

Image
ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस, बाधित रहेगी छः घंटे तक विद्युत आपूर्ति, सूचना विधुत विभाग,,,,,,,, सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  खतौली टाउन 1,2,3 और भेंसी ग्राम के तमाम विधुत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है। कि कल दिनांक 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। क्योंकि बुढ़ाना रोड पर स्थित बिजलीघर 132/33/11 का लार्ड 5 (एमए) को बढ़ाकर 10 (एमए) किया जायेगा। तमाम विधुत विभाग से जुड़े कारोबारी व गृहणी अपने अपने कामों को सुबह जल्द से जल्द निपटाने की कृपा करें। जिससे किसी भी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आज्ञा से सब डिवीजन ऑफिसर।

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई

Image
अयोध्या में श्री रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया 496 वर्षों के निरंतर संघर्ष व साढे चार लाख राम भक्तों के  बलिदानों के फल स्वरुप अयोध्या में भगवान श्री रामलला अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं इसको लेकर पूरे विश्व में उत्साह है। नगर, गांव मोहल्ले गली गली सब राममय हो रहे हैं।           वहीं  अपने जनपद मुजफ्फरनगर में भी 300 से भी अधिक प्रमुख स्थानों पर प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सीधा प्रसारण भक्तों ने देखा। खतौली नगर में 22 जनवरी 2024 को श्री कृष्ण मंदिर के महंत पूज्यपाद शान्त मुनि माधवव्यास जी महाराज के सानिध्य में एक भव्य कार्यक्रम रेलवे रोड धर्मशाला में आयोजित किया गया।        इस दिन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा राम श्री राम मंदिर होली चौंक खतौली से रेलवे रोड धर्मशाला तक 501 से अधिक मातृशक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा बैंड बाजे सहित धूमधाम के साथ नि...

जिला परिषद अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हुआ स्थगित

Image
जिला परिषद अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हुआ स्थगित सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर आज 23 जनवरी मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि रिट में जिन बिन्दुओ को उठाया गया है। उसके आलोक में उनके द्वारा सभी जिला परिषद के सदस्यो को नोटिस जारी कर एक आवश्यक बैठक बुलाया जायेगा। उसके बाद उनके स्तर से आदेश पारित किया जायेगा। फिर पंचायती राज नियमावली के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीँ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले खेमे के जिला परिषद सदस्यों ने कहा की हमलोग सभी पार्षद एकजुट हैँ जीत हमारी हीं होगी।

अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार : प्रशांत किशोर बोला हमला

Image
अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार : प्रशांत किशोर बोला हमला 🔸प्रशांत किशोर ने कहा-लोकसभा 2024 के नतीजों के बाद नीतीश किधर जाएंगे ये खुद उनको नहीं पता। पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कोऑर्डनेशन कमेटी की बैठक हुई उसमें उनकी पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह नहीं गए किसी दूसरे आदमी को उन्होंने भेजा। ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार कल भाजपा में जा रहे हैं। ये नीतीश कुमार की राजनीति का तरीका है जो उनके साथ रहता है उनको हमेशा डराते रहते हैं कि अगर हम पर ध्यान नहीं दोगे तो हम उधर भी जा सकते हैं।  *प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब इन लोगों के साथ नहीं रहना, सब लोग एक जुट हो नहीं हुए तो अब भाजपा में जा रहे हैं: प्रशांत किशोर*     प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब इन लोगों के साथ नहीं रहेंगे। सब लोग एकजुट हुए नहीं, मैंने कहा था कि सब लोग एकजुट हो जाइए नहीं हुआ तो अब क्या करें? अब फिर से भा...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्त-दान शिविर का आयोजन

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्त-दान शिविर का आयोजन  सिटी संवाददाता : प्रो0 रामजीवन साहु  जमुई :  आज दिनांक 23 जनवरी को गरम-दल का पोषक अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस के 128 वीं जयंती 23 जनवरी के  पावन अवसर पर जमुई इकाई के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समाज हित में रक्त-दान शिविर का आयोजन जमुई नगर के सदर अस्पताल में किया गया। भीषण ठंढ के बावजूद 21राष्टृ-भक्तों ने 21 यूनिट रक्त-दान किये।        जिन राष्ट्र -भक्तों ने रक्त-दान किये, उनमें प्रमुख हैं जमुई जिला प्रचारक रंजित कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख चन्द्रकान्त भगत, नगर कार्यवाह शिवम कुमार उपाध्याय, नगर सेवा प्रमुख सुनील कुमार शयनशाला, अमन कुमार, गुड्डू कुमार, मंटू कुमार एवं अन्य अनेक स्वयंसेवक।

भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ही कुल देवी देवता स्थापित

Image
  भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ही कुल देवी देवता स्थापित सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू  जमुई :   सोमवार को पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी विक्रम संवत 2080 तदनुसार 22 जनवरी, 2024 का दिन 21वीं सदी का सर्वाधिक प्रसिद्धि और महत्वपूर्ण दिन रहा। यह दिन महत्वपूर्ण इसलिए रहा, क्योंकि यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम 500 वर्षों तक टेंट में रहने के पश्चात उनको उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी अयोध्या में नव निर्मित भव्य मंदिर में पुनः वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस पवित्र कार्य सम्पादित होने से भारतवासियों का वह घोषवाक्य सच साबित हो गया कि " राम लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे। " साथ ही उसका भी उत्तर है, जो कहते थे कि, पर तारीख़ नहीं बतायेंगे।     इस पावन अवसर पर जमुई नगर परिषद् के अंतर्गत जयशंकर नगर के वीणा आवास में प्रो0 रामजीवन साहु ने भी अपने कुल देवी और देवता का पूर्व से निर्मित पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण और ढोल बाजे के साथ स्थापित किया। देवी देवता प्रसन्नचित्त मुद्रा में स्थापित हों, इसके लिए पाँच दिनों से महिला...

बिहार सरकार रोजगार देकर कलम किताब थमा रहा तो केंद्र सरकार झंडा देकर त्रिशूल तलवार थमा रहा - डॉ० त्रिवेणी यादव

Image
बिहार सरकार रोजगार देकर कलम किताब थमा रहा तो केंद्र सरकार झंडा देकर त्रिशूल तलवार थमा रहा - डॉ० त्रिवेणी यादव सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन  जमुई :  भारत देश स्वतंत्र, समता मूलक समाज देश है लेकिन भाजपा आरएसएस ने षड्यंत्र कर धर्म की आड़ में गरीब मजदूर किसान युवाओं को गुमराह कर रहा है। राम भगवान सबका है हर कण कण में है लेकिन धर्म की मुद्दा लेकर युवाओं को रोजगार, देश को विकास नहीं कर बेरोजगार देश, कंगाल देश की ओर केंद्र सरकार ने ले जा रहा है।        उक्त वक्तव्य आज राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय जमुई में डाॅ० त्रिवेणी यादव जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में भारतीय संविधान के उद्देश्य बताते हुए बाबा साहब के 22 प्रतिज्ञा की जानकारी दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो कहा करके दिखाया, बहुत कम दिनों में 5 लाख नौकरी देकर भारत के इतिहास पन्नों में बिहार का नाम दर्ज किए। बाकी बचा वादा पुरा किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार की एक करोड़ नौकरी लिफाफा में बंद है यह सब जुमला देश के जनता समझ चुका है कुर्सी खिसकना तय ह...

बच्चों के लिए चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का संचालन जमुई में शुरू

Image
बच्चों के लिए चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का विधिवत संचालन जमुई में शुरू सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार  जमुई :  जमुई शहर के पंच मंदिर रोड में अत्याधुनिक डॉ. निलय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. झा ने चिल्ड्रेन हॉस्पिटल  का फीता काटकर शुभारंभ किया। वही मौके पर प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. झा ने कहा कि नव स्थापित चिल्ड्रेन हॉस्पिटल नवजात शिशुओं के साथ अन्य बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। यह अस्पताल शिशुओं से लेकर बच्चों तक को चिकित्सा का व्यापक विकल्प प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. निलय आनंद नामी गिरामी चिकित्सा संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त विशेषज्ञ हैं।      वहीं अस्पताल के कर्ता-धर्त्ता सह नामचीन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निलय आनंद ने बताया कि एक लंबे अरसे से जमुई में बच्चा अस्पताल की शुरुआत करना मेरा सपना था जो आज साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि जमुई शहर में शिशु रोग से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए एक भव्य चाइल्ड क...

राम नाम के जयकारों के साथ राम भक्तों ने निकाला भव्य शोभायात्रा

Image
राम नाम के जयकारों के साथ राम भक्तों ने निकाला भव्य शोभायात्रा, जिला परिषद प्रतिनिधि अजय यादव रहे शामिल सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल  सोनो/जमुई :  सोनो  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैकड़ों गांवों के राम भक्तों ने राम नाम के जयकारों के साथ निकाला भव्य शोभायात्रा। यह बता दें कि विगत पिछले 500 साल के लंबे अरसे के बाद अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देशवासियों में उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में सोमवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सैकड़ो गांवों में राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली।      इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी निकाली गई जहां श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली गई। भव्य शोभायात्रा में शामिल हो कर जिला परिषद प्रतिनिधि अजय यादव ने सोनो बाजार के हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर 21 किलो लड्डू की प्रसाद भगवान को चढ़ाकर भोग लगाया।        चकाई विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय मंडल, पैरामटियाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या म...

आरा में विकास वैभव ने दोहराया संकल्प बिहार का विकास बिहार के लोग ही करेंगे

Image
आरा में विकास वैभव ने दोहराया संकल्प बिहार का विकास बिहार के लोग ही करेंगे 🔸बाबू वीर कुंवर सिंह और महान गणितज्ञ पद्मश्री डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के घर से लाई गई मिट्टी से हुआ आईजी विकास वैभव का तिलक। आरा :  1857 के क्रांति के अग्रदूत बाबू वीर कुंवर सिंह तथा आइंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती देने वाले महान गणितज्ञ पद्मश्री वशिष्ठ नारायण सिंह के ग्रीस जिले आरा में आज महाराजा कॉलेज परिसर में नमस्ते बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी तादाद में भोजपुर जिले के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई कार्यक्रम आईए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान के बैनर तले आयोजित था।                अभियान के कोऑर्डिनेटर तथा आरा जिले के निवासी राहुल कुमार सिंह इस कार्यक्रम के संयोजक थे आईजी विकास वैभव मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। आगत अतिथियों का स्वागत राहुल कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर जिले के तमाम चर्चित चेहरे मंच पर मौजूद थे।             अपने भाषण के दौरान विकास वैभव ने बिहार के गौरवशाली अतीत की चर्चा की बताया ...

नव नियुक्त शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता से मिलकर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमयाल अहमद ने दी बधाई

Image
नव नियुक्त शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता से मिलकर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमयाल अहमद ने दी बधाई पटना :  सैयद शमायाल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने आज बिहार के नव नियुक्त शिक्षा मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता को शिक्षा जगत के इस महत्वपूर्ण पद को ग्रहण करने हेतु उनके निवास स्थान पर मिलकर उन्हें बुके, शालॅ और माला भेंट कर ढेरो शुभकामनाए दी। उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े बिहार के 25 हजार प्राइवेट स्कूलों के तरफ से भी माननीय शिक्षा मंत्री को बधाई दी।            श्री सैयद शमायल अहमद ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बिहार की शिक्षा वयवस्था को सही आयाम, रूप रेखा, एवम उत्कर्ष मार्गदर्शन हेतु शिक्षा मंत्री के रूप में श्री आलोक कुमार मेहता का चयन करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित शिक्षा मंत्री के बरसो का अनुभव एवं बिहार को अग्रसर करने की ललक जो आलोक कुमार मेहता जी के रगो में है यह निसंदेह बिहार के छात्रों और विद्यालयों के उज्जवल भविष्य के पक्ष मे कार्ययत एवम लाभकारी रहेगी।

रामलला के कलश शोभा यात्रा में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

Image
रामलला के कलश शोभा यात्रा में दिखी गंगा जमुनी तहजीब भागलपुर :  भागलपुर से प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाने वाली एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। जब भागलपुर के गोलाघाट से प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई तो सराय किला घाट में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्प की वर्षा कर और राम के भक्तों को माला पहनकर स्वागत किया।           इस दौरान एक और जहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने यह कहा कि उन्हें प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी काफी खुशी है तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा स्वागत किया जाने से उत्साहित राम भक्तों ने देश के प्रधानमंत्री से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग की है। देखिए क्या कर रहे हैं हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग ......

शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद श्रीराम विग्रह के प्राण- प्रतिष्ठा से पूरा देश हुआ राममय : सम्राट

Image
शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद श्रीराम विग्रह के प्राण- प्रतिष्ठा से पूरा देश हुआ राममय : सम्राट   🚩 सनातन संकल्प से पूरा हुआ काम, प्रभु श्रीराम को मिला भव्य धाम 🚩अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना व कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-आज मिली है सनातनियों को कलंक से मुक्ति, सर्वत्र हर्ष। पटना  : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजधानी पटना के अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना व कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कहा कि आज सनातनियों को कलंक से मुक्ति मिली है और इससे सर्वत्र हर्ष है। शताब्दियों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद अयोध्या में निर्मित भव्य व नव्य मंदिर में श्रीराम विग्रह के प्राण की प्रतिष्ठा से पूरा देश राममय हो गया है।  उन्होंने कहा कि राम सबके है, राम बांटते नहीं जोड़ते हैं। प्रभु श्री राम के धाम अयोध्या में  भव्य मंदिर के निर्माण और उसमें प्रभु के विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा से पूरे देश के साथ ही बिहार में भी हर्षोल्लास है। प्रदेशवासियों ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व 14 जनवरी से ही प्रदेश के सभी मंदिरों में स्वच्छता का अभियान चला...

जन जन के नेेता थे फाल्गुनी बाबू - रणजीत सिंह

Image
जन जन के नेेता थे फ़ा ल्गुनी बाबू - रणजीत  सिंह  सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल सोनो/जम सोनो - चकाई से चार बार भाजपा के विधायक रह चुके स्व0 फाल्गुनी प्रसाद यादव की 9 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सोनो में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम स्व0 फाल्गुनी प्रसाद यादव जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत पश्चात वक्ताओं ने उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अपर्णा सेवा समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि स्व0 फाल्गुनी बाबू चकाई  की जनता के आवाज थे। वे जन जन और कण कण के नेता थे।चकाई के चहुंमुखी विकास की जो लकीर उन्होंने  खिची है वह आज भी स्मरणीय है। श्रीसिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विकास की परिकल्पना उनके मन मस्तिष्क में स्वयं उपजती थी। उनके हृदय में विरोधियों के प्रति भी सम्मान की भावना थी। अपने सम्बोधन में जमुुई जिला भाजपा के मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि फाल्गुनी प्रसाद यादव राजनीति में शुचिता ,पारदर्शिता और ईमानदारी का अक्षर सह पालन किया करत...

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर औरंगाबाद हुआ हाई अलर्ट, जिला के सभी थाने में हुई शांति समिति की बैठक

Image
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर औरंगाबाद हुआ हाई अलर्ट, जिला के सभी थाने में हुई शांति समिति की बैठक  🔸जिला के डीएम एसपी ने चिन्हित जगहों पर किया फ्लैग मार्च। औरंगाबाद : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. खासकर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।    राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले शोभा यात्रा का रूट सत्यापन किया गया जिसको लेकर हर थाना में शांति समिति की बैठक किया गया  जिसका मकसद है आम लोगों में सुरक्षा की भावना कायम करना, कई  इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च भी किया है जिसका नेतृत्व औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ,जिलाधिकारी श्री कान्त शास्त्री, S D O बिजयंत कुमार नगर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी  सहित जिले के सभी आला अधिकारियों ने किया तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह से डीएम और एसपी एवं नगर थाना अध्यक्ष सहित औरंगाबाद के पुलिस जवान. नगर थाना से पुरानी जीटी रोड होते हुए हनुमान मं...

सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नज़र,ना करें किसी तरह की भ्रामक पोस्ट : सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी भागलपुर

Image
सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नज़र,ना करें किसी तरह की भ्रामक पोस्ट : सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी भागलपुर 🔸आयोजन के लिए लेना होगा, आदेश वरना होगी कार्रवाई। भागलपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन को लेकर पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।                आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, सभी डीएसपी और  जिले के सभी थाना अध्यक्ष फिजिकल और वर्चुअल मोड में मौजूद रहे।             इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराए जाने की बात करते हुए यह भी दिशा निर्देश दिया कि बिना सक्षम पदाधिकारी के कोई भी पूजा समिति किसी भी तरह का आयोजन ना कराएं।            इस दौरान डीएम ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया ...

समुचा राष्ट्र हुआ पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का : विकास

Image
समुचा राष्ट्र हुआ पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का : विकास  सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन  जमुई :  प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर बिठलपुर गाँव मे 501 महिलाओं ने कलश यात्रा से किया स्वागत। जहां जय श्रीराम के नारों से एवं भगवा जयकारों से गुंजयमान रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम मे प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज बिठलपुर गाँव के शिव मंदिर प्रांगण में महा आष्टजाम कार्यक्रम से पूर्व रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हिन्दू ह्रदय सम्राट विकास प्रसाद सिंह शामिल हो पुरे गाँव भ्रमण कर मंदिर प्रांगण में समापन किया। पुरे बिठलपुर गाँव में सडक किनारे के साथ साथ सभी घरों में श्रीराम की छवि वाली भगवा झंडा से राममय हो गया। पांच सौ महिलाओं और बच्चियों द्वारा मन्त्रोंचार से युक्त कलश को अपने माथे उठाकर प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ भ्रमण किया। भव्य शोभायात्रा मे पंडित मन्नु जी, मोहन सिंह, रविंद्र मिश्रा, नरेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, जवाहर सिंह, नवल सिंह, रविंद्र यादव, वार्ड पार्षद सिंटू सिंह, पूर्...

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 21 को, हुई सभी तैयारियां पूरी

Image
समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 21 को, हुई सभी तैयारियां पूरी सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार  समस्तीपुर :  समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव में बनकर तैयार हो चुके श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का रविवार को सीएम नीतीश कुमार एवं डीप्टी सीएम तेजस्वी यादव उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं उद्घाटन के पूर्व संध्या डीएम योगेन्द्र सिंह एवं एसपी विनय तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के निकट बने हैलिपैड का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलु की जांच की। इस क्रम में एसपी ने सुरक्षा के लिए तैनात किये गये पुलिस अधिकारियों व पुलिस के जवानों को अपनी अपनी जगह पर समय से रहने का निर्देश दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का रविवार को 10.30 बजे उद्घाटन करेंगे।  अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री का हैलिकॉप्टर रविवार सुबह 10 बजे में ही आ जाएगा। जिसके बाद सीएम व डीप्टी सीएम सीधे मेडिकल काॅलेज का उद्घाटन करेंगे। मेडिकल कॉलेज के पास में ही सभा स्थल भी बनाया गया है। यहा...

धनबाद से कोडरमा खंड तक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

Image
धनबाद से कोडरमा खंड तक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान  सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : धनबाद    शुक्रवार को धनबाद मंडल में धनबाद से कोडरमा खंड तक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 299 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 99560 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई।       वहीं जांच अभियान के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ टिकट चेकिंग सहित सीटीआई, सीआईटी एवं बड़ी संख्या में टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद थे। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (13319), पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (12801/02), हटिया-पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस (18626) सहित स्टेशनों पर उपस्थित अन्य ट्रेनों में चेकिंग भी की गई। इस अभियान का कोडरमा स्टेशन पर बड़ा असर दिखा जिसके तहत 08:00 बजे  से 16:00 ब...

भक्तिपूर्ण माहौल में 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से श्री राम मंदिर प्रतिकृति रथ रवाना

Image
भक्तिपूर्ण माहौल में 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से श्री राम मंदिर प्रतिकृति रथ रवाना  *हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी अब 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला  :  सम्राट चौधरी सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, पटना :  श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के तत्वाधान में आज पटना के कदमकुआं स्थित श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से पटना महावीर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस मौके पर भक्तिपूर्ण माहौल और जय श्री राम के उद्घोष के बीच श्री राम मंदिर की प्रतिकृति रथ की आरती वन्दना कर उस रथ को रवाना किया। सम्राट चौधरी ने  इस मौके पर अयोध्या में श्री राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि 500 सालों से भगवान राम को भी ऐसे भागीरथ का इंतजार था जो उन्हें मंदिर बनाकर स्थापित करें । इसके लिए हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी, संघर्ष किए और इसका प्रतिफल है कि अब भगवान श्री राम 22 जनवरी को भव्य मंदिर में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि अब अय...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केकेएम कॉलेज के सभागार में परिचर्चा का आयोजन

Image
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केकेएम कॉलेज के सभागार में परिचर्चा का आयोजन प्रभु श्रीराम ने भारत को आसुरी आतंकवाद से कराया था मुक्त,  भगवान राम और कृष्णा हिंदू समाज के प्राणाधार : प्रो. गौरीशंकर सिटी ब्यूरो रिपोर्ट,   जमुई :  भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण और रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर  प्रभु श्रीराम की महिमा तथा उनके विचारों की प्रासंगिकता  विषय पर केकेएम कॉलेज स्थित स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक परिचर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता पीजी इकोनॉमिक्स के हेड डॉ. गौरी शंकर पासवान ने की। अपने अध्यक्षीय प्रबोधन में  डॉ.(प्रो.) गौरी शंकर पासवान  ने कहा कि भगवान श्रीराम हिंदू धर्म के महान देवता हैं। राम हमारे भगवान है। यही हमारे अभिमान और पहचान हैं । राम नाम ही स्वर्ग का द्वार है। राम नाम जपने से मानव जीवन का कल्याण है। भगवान राम और उनके विचार आज भी प्रासंगिक व उपादेय हैं। भगवान राम और कृष्णा हिंदू समाज के प्राणाधार...

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत

Image
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल  सोनो/जमुई :  सोनो थाने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग एनएच 333 भीठरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम को पिकअप वाहन की ठोकर मारने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से  घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे सोनो उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर जमुई सदर अस्पताल कर दिया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत गयी।       मृतक व्यक्ति की पहचान जयराम यादव पिता बिनो यादव ग्राम अलकजरा बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि अजय यादव मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद करने की भरोसा दिलाया। वहीं मृतक के पुत्र विष्णु देव यादव के द्वारा वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया।        मृतक के पुत्र के द्वारा बताया गया कि पिता ग्राम भीठरा में मवेशी को लेकर पैदल जा रहे थे। इसी क्रम में तीव्र गति से आ रहे वाहन चालक ने मेरे पिताजी को धक्का मार दिया जिससे वे जख्मी हो गए और इ...

पाहुना का आगमन : जमुई में 21 जनवरी की संध्या में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन

Image
  पाहुना का आगमन : जमुई में 21 जनवरी की संध्या में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन  सिटी संवाद : डॉ० निरंजन कुमार  जमुई :  अयोध्‍या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह सभी जगहों पर देखा जा रहा है। विभिन्न हिंदू संगठन एक जनवरी से घरों में पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्रक लेकर पहुंच रहे हैं। जमुई में भी इस महोत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्‍साह नजर आ रहा है।    दैनिक जागरण ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अविस्मरणीय बनाने का प्रण लिया है। प्रतिष्ठित हिंदी अखबार के सौजन्य से 21 जनवरी को जमुई शहर का कचहरी चौक राममय दिखेगा। दैनिक जागरण संध्या में यहां दीपोत्सव का आयोजन करेगा और पहुना के आगमन का जश्न मनाएगा।    प्रतिष्ठित अखबार के प्रधान संजय कुमार सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम हम बिहारियों के पाहुन हैं। करीब 500 साल बाद उनका पुनः मंगल आगमन हो रहा है। रोम-रोम में राम बसाने के लिए 21 जनवरी को जमुई में दिवाली मनाया जाएगा। उपस्थित लोग कचहरी चौक पर पाहुन के आगमन को लेकर दीपक जलाएंगे और राम में...

जमुई सदर एवं झाझा प्रखंड में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ

Image
जमुई सदर एवं झाझा प्रखंड में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन  जमुई :  जीविका के द्वारा अब सभी पंचायतों में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र की शुरुआत की जा रही है। कृषि उद्यमी सेवा केंद्र के संचालन के लिए चयनित जीविका समूह की दीदियों को प्रशिक्षण उपरांत लाइसेंस दिलाने का काम भी जीविका के माध्यम से किया जा रहा है। इसी कड़ी में जीविका जमुई के द्वारा जमुई सदर एवं झाझा प्रखंड में कृषि सेवा केंद्र का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री संजय कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया।      बता दें कि जीविका दीदी अब किसानों को फसल उत्पाद में भी तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। जिसमें किसानों को अब उनके ही गांव में ही उचित दर पर खाद और बीज मुहैया कराया जायेगा, जिसके लिए कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया है। जमुई जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अमरथ पंचायत में सोनम कृषि सेवा केंद्र एवं झाझा प्रखंड के बोड़वा पंचायत में काजल कृषि उद्यमी सेवा केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार के द्वारा किया गया।        ...

स्कूल बंद करने पर गुस्से से लाल हुए केके पाठक, सवालिया लहजे में पूछा, क्या शीतलहर सिर्फ स्कूलों पर गिरती है ?

Image
स्कूल बंद करने पर गुस्से से लाल हुए केके पाठक, सवालिया लहजे में पूछा, क्या शीतलहर सिर्फ स्कूलों पर गिरती है ? सिटी संवाद : डॉ० निरंजन कुमार  जमुई :  कार्यभार संभालते ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने तल्ख तेवर अपना लिए हैं। इस बार जिलाधिकारियों को लपेटे में लेकर स्कूल बंद करने के आदेश को तुरंत वापस लेने को कहा है। उन्होंने आज इस आशय का पत्र राज्य के सभी प्रमंडल के आयुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि आपके क्षेत्राधिकार में जहां भी शीतलहर के मद्देनजर स्कूल बंद करने का आदेश निकाला गय़ा है उसे वापस लें। जहां तक सरकारी विद्यालयों का सवाल है इसकी अवधि पूर्वाह्न 09:00 बजे से लेकर अपराह्न 05:00 बजे तक है। इस समय अवधि को बदलने के संबंध में कोई भी आदेश निकालने से पहले शिक्षा विभाग की पूर्वानुमति आवश्यक है। बात-बात पर विद्यालय को बंद करने की परंपरा पर रोक लगाएं।     के के पाठक ने आगे कहा कि सभी प्रमंडल के आयुक्त जिला अधिकारियों को सुझाव दें कि जब वह सर्दी या शीतलहर के चलते कोई आदेश निकलते हैं तो वह पूरे जिले पर समान रूप से लागू होना चाहिए। इस प्रकार का आदेश निक...

पटना गये होटल मे काम करने के दौरान युवक 15 दिनो से लापता, परिजन परेशान

Image
पटना गये होटल मे काम करने के दौरान युवक 15 दिनो से लापता, परिजन परेशान सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, अलीगंज  जमुई :  अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के आढा गांव निवासी मो वसारत शाह के 30 वर्षीय पूञ मो शमीम शाह 15 दिनो से लापता है। जिससे परिजनो मे चिन्ता का विषय बना हुआ है। परिजन खोजबीन कर थक चुके है। लापता युवक के पिता मो वसारत शाह ने बताया कि एक महीने पहले पटना के बिरियानी महल होटल जो कंकडबाग पटना मे अपने बहनोई के साथ काम करने गया था। जो एक महीना से काम उसी होटल मे कर रहा था, जो अचानक 15 दिनो से मो० शमीम शाह लापता है। बेटे की लापता की सूचना मिलने से परिजन चिन्तित व परेशान है। पीड़ित पिता ने बताया कि लापता युवक के भरोसे ही परिवार का भरण पोषण चल रहा था। अचानक युवक की लापता होने परिजन मे कौतुहल का महौल बना हुआ है।

राज्यपाल ने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

Image
राज्यपाल ने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया औरंगाबाद : राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज औरंगाबाद के ओबरा पहुंचे जहां उन्होंने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद थे।बाद के एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 2047 में हम एक विकसित राष्ट्र भारत का 100 वा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।लेकिन हमारा राष्ट्र तभी विकसित बनेगा जब छोटी- मोटी बातों को दरकिनार कर हम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

Image
शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा पटना :  माध्यमिक, इन्टर एवं डिग्री काॅलेज के अनुदानित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं के  शीघ्र समाधान हेतु डॉ अभय नाथ सिंह के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्व नाथ आरलेकर से मिलकर अवगत कराया एवं ज्ञापन दिया।       कुलाधिपति महोदय से सामान्य शिक्षा एवं कृषि शिक्षा की समस्याओं पर विस्तार से 46 मिनट वार्तालाप हुयी। निम्न प्रमुख मांग की गयी-  1- वर्ष 2008 से अभी तक परीक्षाफल के आधार पर अनुदान राशि में वृद्धि नहीं की गयी है। इसमें नियमानुसार वृद्धि कर बकाया राशि की एक मुश्त भुगतान की जाए।  2-  सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को नियमानुसार प्रोन्नति दी जाए।  3 -  अनुदान के बदले नियमानुसार वेतनमान और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।  4 -  रिक्त हो रहें पदों पर नयी बहाली की जाए।  5 -  सिनेट एवं सिंडिकेट का चुनाव कराया जाए। 6 - अपनी मांगों के समर्थन में आन्दोलन करने पर शिक्षा विभाग द्वारा कर्म...