जमुई सदर एवं झाझा प्रखंड में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ

जमुई सदर एवं झाझा प्रखंड में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन 

जमुई : जीविका के द्वारा अब सभी पंचायतों में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र की शुरुआत की जा रही है। कृषि उद्यमी सेवा केंद्र के संचालन के लिए चयनित जीविका समूह की दीदियों को प्रशिक्षण उपरांत लाइसेंस दिलाने का काम भी जीविका के माध्यम से किया जा रहा है। इसी कड़ी में जीविका जमुई के द्वारा जमुई सदर एवं झाझा प्रखंड में कृषि सेवा केंद्र का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री संजय कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया।

     बता दें कि जीविका दीदी अब किसानों को फसल उत्पाद में भी तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। जिसमें किसानों को अब उनके ही गांव में ही उचित दर पर खाद और बीज मुहैया कराया जायेगा, जिसके लिए कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया है। जमुई जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अमरथ पंचायत में सोनम कृषि सेवा केंद्र एवं झाझा प्रखंड के बोड़वा पंचायत में काजल कृषि उद्यमी सेवा केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार के द्वारा किया गया। 

      डीपीएम जीविका संजय कुमार ने बताया कि इस सेवा केंद्र के माध्यम से जीविका दीदियां अब किसनों को फसल उत्पादन में सहयोग प्रदान करेंगी। किसानों को इनके गांव-पंचायत में ही खाद-बीज के साथ ही अन्य संसाधन एवं फसल उत्पादन में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जायेगा।

       इस अवसर पर बीपीएम् जमुई सदर स्वीटी कुमारी, बीपीएम झाझा सुजीत कुमार,  प्रबंधक प्रभारी कृषि सुमित सिन्हा और पंचायत के किसान मौजुद थे। इस कार्य में बिहार सरकार की एजेंसी सिंजेंटा फाउंडेशन ऑफ इंडिया तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है। सिंजेंटा फाउंडेशन इंडिया से कृषि उधमी सलाहकर के तौर पर दिव्य प्रकाश दीपक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना