पर्यावरण संरक्षण की गति में मिल के पत्थर साबित हो रही है जमुई का साईकिल यात्रा एक विचार टीम
पर्यावरण संरक्षण की गति में मिल के पत्थर साबित हो रही है जमुई का साईकिल यात्रा एक विचार टीम जमुई : पर्यावरण संरक्षण की दीवानगी ऐसे की वर्ष के प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस में भी साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई का कारवां भीषण शीत पड़ने पर भी नही रुका। इस अवसर पर साईकिल यात्रियों का 417 वीं यात्रा आज श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से यात्रा निकली जो जमुई बाजार का घूमते हुए बिहारी मुहल्ले पहुंची जहां निजी जमीन पर तीन दर्जन पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर समग्र सेवा संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गति में उत्कृष्ट कार्य को लेकर प्रत्येक सदस्य को मैडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित मंच के विवेक कुमार द्वारा बताया गया कि केवल भारत में प्रदूषित पर्यावरण से प्रति वर्ष लगभग 23 लाख आकस्मिक मौत हो रही है जो किसी आपदा, दुर्घटना या आतंकवादी हमले से भी काफी कम है इन घटनाओं से निपटने के लिए हर तरह का व्यवस्था किसी भी प्रकार से होती रहती है पर पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण कर कोरम पूरा किया जाता है जबकि पेड़ो को लगातार कटाई, नदियों, तालाबों, प्रकृति संसाधनों का संरक्षण करन...