गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, जेनरल स्टोर और फास्ट फूड दुकान जलकर राख

गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, जेनरल स्टोर और फास्ट फूड दुकान जलकर राख


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनंद कुमार/अजय कुमार सिन्हा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के डीह दशहरा गांव स्थित नेगड़ा चौक के पास रविवार को जनरल स्टोर और फास्ट फूड दुकान में आग लग गई। अगलगी कि घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंचे लोग जब तक कुछ समझ पाए तब तक दुकान जलकर खाक हो हो चुका था। बाद में लोगों ने मोहनपुर ओपी की पुलिस को सूचना दी। घटना के संबंध में दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि रात वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। तड़के उन्हें सूचना मिली कि उनके दुकान में अचानक आग लग गई और दुकान धूधू कर जल रहा है। जब तक वह मौके पर पहुंचते तब तक उनका जनरल स्टोर और फास्ट फूड दुकान जलकर खाक हो चुका था।

अग्निशमन टीम की पहुंचने तक सारा सामान जलकर राख :

हालांकि उन्होंने पटोरी अग्निशमन टीम को सूचना दी, लेकिन टीम जब तक पहुंचती तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। इस दौरान दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आसपास दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। अग्निशमन टीम के पहुंचने तक लोगों ने किसी प्रकार आज पर काबू पाया। दुकान में आज किस कारण से लगी है इसका अभी पता नहीं चल सका है हालांकि चर्चा यह भी है कि किसी और सामाजिक तत्वों द्वारा इस करतूत को अंजाम दिया गया है। इस घटना में जनरल स्टोर में रखा लाखों रुपया मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। ओपी अध्यक्ष ने क्या कहा मोहनपुर ओपी अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि काफी विलंब से पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है घटना किस कारण से हुई है इसकी जांच की जा रही है। अभी दुकानदार का आवेदन नहीं मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना