Posts

Showing posts with the label BIHAर

पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी लगाते वक्त फील्ड इंजीनियर को लगा करंट, हुई मौत

Image
पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी लगाते वक्त फील्ड इंजीनियर को लगा करंट, हुई मौत सोनो संवाददाता : पंकज बरनवाल जमुई के चरकापत्थर थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरा ठीक करने के दौरान फील्ड इंजीनियर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर के सोनी पत्तर निवासी अशोक पांडेय का 30 साल का बेटा आलोक पांडेय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आलोक टाटा एडवांस कंपनी में फील्ड इंजीनियर की पोस्ट पर कार्यरत था। यह मंगलवार की दोपहर अपने सहयोगी मनोज कुमार के साथ सीसीटीवी ठीक करने के लिए जमुई के चरका पत्थर थाना गया था। जब वह सीसीटीवी लगाकर चेक कर रहा था। तभी उसे जोरदार करंट लग गया और वह सीढ़ी से नीचे गिर गया। अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत बताया जाता है कि घायल को वहां मौजूद कर्मी और पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सोनो अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने की सलाह दी गई थी। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय पंडित ने जांच के बाद इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के सहयोगी और प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बता...

गरीब जगाओ आम सभा 26 को , पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

Image
गरीब जगाओ आम सभा 26 को , पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, संवाद : डॉ० निरंजन कुमार  जमुई :   हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की जिला इकाई 26 सितंबर को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर गरीब जगाओ आम सभा का आयोजन करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और अपने उद्बोधन से आमजनों का दिल जीतेंगे। आम सभा की तैयारी जारी है।       सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मांझी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार मांझी आम सभा के मुख्य अतिथि होंगे जबकि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार , विधायिका ज्योति देवी समेत कई राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता उपस्थित रहेंगे।      विधायक ने आगे कहा कि पर्चा धारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने , भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराए जाने , पांच एकड़ जमीन वाले किसानों का बिजली बिल माफ किए जाने , नल जल की सुव...