पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी लगाते वक्त फील्ड इंजीनियर को लगा करंट, हुई मौत

पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी लगाते वक्त फील्ड इंजीनियर को लगा करंट, हुई मौत


सोनो संवाददाता : पंकज बरनवाल

जमुई के चरकापत्थर थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरा ठीक करने के दौरान फील्ड इंजीनियर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर के सोनी पत्तर निवासी अशोक पांडेय का 30 साल का बेटा आलोक पांडेय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आलोक टाटा एडवांस कंपनी में फील्ड इंजीनियर की पोस्ट पर कार्यरत था। यह मंगलवार की दोपहर अपने सहयोगी मनोज कुमार के साथ सीसीटीवी ठीक करने के लिए जमुई के चरका पत्थर थाना गया था। जब वह सीसीटीवी लगाकर चेक कर रहा था। तभी उसे जोरदार करंट लग गया और वह सीढ़ी से नीचे गिर गया।

अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत

बताया जाता है कि घायल को वहां मौजूद कर्मी और पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सोनो अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जाने की सलाह दी गई थी। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय पंडित ने जांच के बाद इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के सहयोगी और प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि फील्ड इंजीनियर आलोक पांडेय सीसीटीवी लगाकर उसे चेक करने के लिए उसे अंदर एलईडी में देखने को कहा। जब वह एलईडी अंदर देखने गया और बाहर निकला तब तक इंजीनियर सीढ़ी से नीचे जमीन पर गिरा हुआ बेहोशी हालत में मिला। जिसे पास के क्लिनिक में ले जाया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर उसे सोनो अस्पताल लाया गया। यहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना