जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र : 11 हजार से ज्यादा मरीजों को इलाज में मिली मदद
जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र : 11 हजार से ज्यादा मरीजों को इलाज में मिली मदद • बिचौलियों की सक्रियता हुई कम, मरीजों को मिल रही है सहायता • जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र के माध्यम से 57 मरीज सीजेरियन के, टेस्ट के 782, एक्स-रे के 122, अल्ट्रासाउंड 665 एवं 875 मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई , सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई सदर अस्पताल जमुई में संचालित जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र के संचालन को आज पूरे एक साल हो चुके हैं| इस एक साल के दौरान करीब 11 हजार से ज्यादा मरीजों को जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र में नियुक्त स्वास्थ्य मित्र के द्वारा इलाज में मदद की गई है| जीविका के माध्यम से सदर अस्पताल जमुई में शुरू की गई यह पहल अब रंग लाने लगी है| धीरे-धीरे ही सही अब अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता कम होने से दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण गरीब मरीजों को जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र के माध्यम से इलाज में मदद मिलने से उनके बाहर इलाज में खर्च होने वाले पैसे की भी बचत हो रही है| इसके अलावा जीविका स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से निःशुल्क एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध...