यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्म दिन पर देव वृक्ष बरगद, पीपल, पाकड़ (हरि शंकरी) का वृक्षारोपण
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्म दिन पर देव वृक्ष बरगद, पीपल, पाकड़ (हरि शंकरी) का वृक्षारोपण
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, गया
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि भारत में 6 लाख गाँव हैं। प्रत्येक ग्राम में कम से कम एक हरि शंकरी अवश्य होना ही चाहिये। इसमें पीपल, बरगद, पाकड़ के पौधे एक साथ लगाये जाते हैं।ध्यान या पूजा पाठ हेतु हरि शंकरी का छाँव शुभ माना जाता है। प्राकृतिक ऑक्सीजन इसके नीचे प्रचूर मात्रा में मिलती है।
17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा पूजा के अलावे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र भाई मोदी जी का जन्म दिन भी है।भारत के 14 वें प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात राज्य के मेहसाना जिला के वडनगर में हुआ था।उनके पिता दामोदर दास मोदी एवं माता जी हीराबेन थीं। वे राजनीति विज्ञान में M.A. तक की शिक्षा प्राप्त किये।वे 2014 तथा 2019 में भारत के प्रधानमंत्री हुए। ऐसे महानुभाव के जन्म दिन पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है।
पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण में कर्ण कुमार सिंह, आकाश यादव, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, अमित सिंह, जय शंकर, ॠषिकेश, विशाल, दिलीप कुमार ने भाग लिये।


Comments
Post a Comment