Posts

Showing posts with the label NATIONA

सिक्किम में ल्होनक झील पर फटा बादल , बाढ़ में सेना के 23 जवान बहे

Image
सिक्किम में ल्होनक झील पर फटा बादल, बाढ़ में सेना के 23 जवान बहे •दो लोगों का शव बरामद , राहत एवं बचाव कार्य जारी। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, नेशनल डेस्क उत्तरी सिक्किम की साउथ ल्होनक झील में मंगलवार देर रात बादल फटने से तिस्ता नदी में भयानक उफान आया। 15 से 20 फीट ऊंची लहर चली और किनारे तबाही मचाती रही। सिक्कम के तीन जिलों मंगन, गंगटोक और पाक्योंग में तिस्ता के किनारे सड़कें और पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना के 23 जवान लापता हैं। दो नागरिकों की मौत की खबर आई है। घायलों और मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। राज्य के  मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ देर रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई।गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। घाटी में सेना के जवान प्रभावित हुए हैं। 23  जवान के लापता होने की सूचना है और जवानों के कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है।  रक्षा पीआ...