देश को सभी क्षेत्रों मे महाशक्ति बना रहे है प्रधानमंत्री - विकास

 देश को सभी क्षेत्रों मे महाशक्ति बना रहे है प्रधानमंत्री - विकास


धोबघट-कुमरडीह महादलित टोले मे दर्जनों महिलाएं, युवाओं के बीच साड़ी -धोती सहित टीशर्ट का बितरण कर दीर्घायु की कामना की।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई

विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को पखवारा दिवस के रूप मे भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह कुमरडीह गाँव पहुँचकर जरूरतमंद महादलित परिवारों के बीच साड़ी और धोती का बितरण कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करने का आग्रह किया।


उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते श्री विकास सिंह ने कहा की नरेंद्र मोदी जी देश की 140 जनता की सेवा करने के लिए जन्म लिया! ज़ब भाजपा ने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री बनाकर भेजा तो 12 वर्षो मे गुजरात को एक विकसित राज्य बना कर पुरे देश मे नंबर एक पर लाकर खड़ा कर दिए, और फिर ज़ब पार्टी ने उन्हें देश की सेवा के लिए 2014 मे प्रस्तावित किया तो आप जैसे देश की जनता ने उनपर विश्वास कर 30 वर्षो से देश मे मिली जुली सरकार को किनारा करते हुये भाजपा को अकेले बहुमत देकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। लेकिन मोदी जी ने प्रधान सेवक बनकर 9 वर्षो मे देशवासियो के सम्मान मे गुणत्मक वृद्धि करते हुए देश को पांचवा आर्थिक महाशक्ति बनाया। इसी तरह आपका विश्वास अगले चुनाव मे भी निश्चित रूप से भाजपा के साथ आशीर्वाद बना रहेगा और आने वाला समय मे तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने की गारंटी देशवासियो को नरेंद्र मोदी जी ने दिया है। हम सब आईये और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करें, ताकि राष्ट्र और देशवासियो को विश्व गुरु बनाने मे कोई कोर कसर नहीं छूटे।

जन्मदिन पखवारा कार्यक्रम मे युवा नेता कुणाल सिंह, भाजपा महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा, हीरा मिश्रा, ठाकुर डुगडुग सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, सोनू कुमार, अमित रजक, गोलू मांझी, पंकज कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण सहित महिला, माता, बहन शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना