महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया हरतालिका तीज का पर्व

हिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया हरतालिका तीज का पर्व


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई

शहर में महिलाओं ने हरतालिका तीज का पर्व काफी उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। हरतालिका तीज पर्व पर मंदिरों, बाजारों में काफी रौनक रही। वहीं शहर के बाजारों में सुहाग सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। साथ ही विवाहित स्त्रियों के अलावा अविवाहित युवतियों ने भी यह व्रत रखा। बता दें कि विवाहित महिलाओं ने यह व्रत अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती है, वहीं अविवाहित युवतियां परिवार की सुख-शांति, समृद्धि व अच्छे वर प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। भगवान शिव देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने मंदिरों व अपने अपने घरों में स्थापित कर भगवान शिव की शिवलिंग को पंचामृत से स्नान करवाती है और पूजा अर्चना करती हैं। महिलाओं का मानना है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने इस व्रत को रखा था। इस दौरान ने महिलाओं ने मंदिरों में गौरी-शंकर का पूजन किया। प्रसाद का भोग लगाया और देवी पार्वती को सुहाग सामग्री भी समर्पित की।

इस प्रकार की जाती है पूजा अर्चना : 

मंदिरोंमें आई महिलाओं ने कहा कि हरतालिका व्रत के पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहा - धोकर पूरा श्रृंगार किया जाता है। पूजन के लिए केले के पत्तों से मंडप बनाकर गौरी- शंकर की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद देवी पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित की जाती है। रात के समय भजन- कीर्तन करते हुए जागरण कर तीन बार आरती की जाती है। इसके बाद शिव पार्वती विवाह की कथा सुनी जाती है।

इसलिए मनाई जाती है हरतालिका तीज : 

राधाकृष्ण मंदिर के पंडित राकेश गौरेला ने कहा कि हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। हरतालिका तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि देवी पार्वती के एक ही रूप मां हरतालिका को समर्पित हरतालिका तीज उस दिन की याद में मनाई जाती है, जब भगवान शिव ने देवी पार्वती को स्वीकार किया था। हरतालिका तीज के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय लोगों द्वारा काफी उत्साह पूर्वक नाच- गाना किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना