जमुई में विद्यालय की हालत देखकर भड़के शिक्षा सचिव के के पाठक, कहा 10 मर्डर करा दीजिएगा क्या, फिर कहेंगे कि बारिश हो रही थी

जमुई में विद्यालय की हालत देखकर भड़के शिक्षा सचिव के के पाठक, कहा 10 मर्डर करा दीजिएगा क्या, फिर कहेंगे कि बारिश हो रही थी



सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई

शिक्षा विभाग के प्रमुख मुख्य सचिव केके पाठक शिक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्य सचिव के के पाठक जमुई पहुंचे जहाँ उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला। बताते चलें कि एक विद्यालय में सचिव के के पाठक द्वारा अनियमितता मिलने के बाद विद्यालय के प्रधान से माफी मांगने को कहा, लेकिन वो बारिश का बहाना बनाने लगे जिसके बाद सचिव नाराज हो कहा कि बारिश में दस-दस मर्डर करवा दीजिएगा फिर कहिएगा कि सर बारिश हो रही थी।tallp


     बताते चलें कि शुक्रवार सुबह से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक जमुई जिला के सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वे जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने लगातार कई विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए महुलीगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और बच्चों के बैठने के तौर-तरीकों को देखकर के के पाठक भड़क गए और उन्होंने विद्यालय के प्रधान प्रकाश तांती को जमकर फटकार लगाई।

   बात यह रही कि जब शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के के पाठक विद्यालय का निरीक्षण करने उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलीगढ़ पहुंचे, तो वहां एक ही कमरे में तीन-तीन कक्षा चलाई जा रही थी जिसे देख शिक्षा सचिव बिफर उठे। यह पूरा मामला विद्यालय के भवन से जुड़ा हुआ है। इस विद्यालय में पूर्व से तीन कक्षाएं मौजूद थी और बाद में उसे अपग्रेड कर तीन और कक्षाएं बनाई गई, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है। लेकिन शिक्षा सचिव के के पाठक ने निरीक्षण के दौरान देखा कि जो नए तीन कमरे बनाए गए हैं, उनमें ताला लगा हुआ है और कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पुराने भवन के तीन कमरों में ही पढ़ाया जा रहा है।

  जिसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रधान प्रकाश तांती से इसका कारण पूछा। जिस पर विद्यालय प्रधान ने कहा कि सर बारिश होने के कारण आज शिक्षकों की उपस्थिति भी नहीं हो सकी है और बच्चे भी काम आए हैं, इस कारण बच्चों को एक ही कक्षा में पढ़ा रहे हैं। जिस पर शिक्षक अपर मुख्य शिक्षा सचिव ने विद्यालय प्रधान को फटकार लगाते हुए कहा कि बारिश का बहाना बना रहे हैं, क्या करिएगा दस-दस मर्डर करवा दीजिएगा और कहिएगा सर क्या करें? बारिश हो रही थी. इसके बाद अपर मुख्य शिक्षा सचिव के के पाठक ने जमुई डीएम अवनीश कुमार सिंह को एक्शन लेते हुए वेतन रोकने आदेश दे दिया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना