रेलवे परिसर गया में अंत्योदय दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा 25 पौधों का रोपण किया गया

रेलवे परिसर गया में अंत्योदय दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा 25 पौधों का रोपण किया गया




सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, गया

  पर्यावरण भारती 2008 से ही बिहार राज्य में वृक्षारोपण अभियान चला रही है। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण भारती द्वारा अभी तक 1,04,503 (एक लाख चार हजार पाँच सौ तीन) पेड़ों का रोपण हो चुका है। वृक्षारोपण अभियान में समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में ऑक्सीजन की भीषण कमी हुई थी।संसार के सभी मानव परेशान थे। उस समय वृक्षों का महत्त्व मनुष्य को समझ में आया। प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु पेड़ लगाना होगा और 5 वर्षों तक उसकी सुरक्षा करनी होगी। वृक्षारोपण का नेतृत्व गया शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रहरी रूपेश कुमार वर्मा ने किया।

    शाण्डिल्य ने बताया कि 25 सितंबर भारत के चिन्तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म दिन है।वे गरीबों के मसीहा थे।अतः भारत सरकार ने 25 सितंबर 2014 को दीन दयाल जी की 98 वीं जयंती पर "अंत्योदय दिवस " की घोषणा किये।उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के नगला चंद्रभान गाँव में हुआ था।उनके पिता जी भगवती प्रसाद उपाध्याय तथा माता जी राम प्यारी देवी थीं।उन्होंने 1939 में कानपुर से स्नातक की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।एम ए में नामांकन कराये थे।आर्थिक अभाव के कारण पूर्ण नहीं हुई।

     21 सितंबर 1951 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने लखनऊ में भारतीय जनसंघ की नींव डाले। 21 अक्टूबर 1951 को अखिल भारतीय सम्मेलन डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में किये।वर्तमान समय में भारतीय जनसंघ का ही नाम "भारतीय जनता पार्टी " है।इसे BJP नाम से संसार में जानते हैं।

      पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने कहा था---"हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है।केवल भारत ही नहीं माता शब्द हटा दीजिये तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बन कर रह जायेगा।"

      पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी पत्रकार, अर्थशास्त्री, दार्शनिक, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा विचारक थे।उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि "समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिये योजना बनानी चाहिये।"उन्होंने साम्यवाद एवं पूँजीवाद की समालोचना "एकात्म मानववाद" पुस्तक में किये हैं। ऐसे राष्ट्रभक्त चिंतक की संदिग्ध मौत मुगलसराय के निकट ट्रेन में 11 फरवरी 1968 को हो गई। ऐसे महापुरूष के जन्म दिन पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है।

       पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में राम बिलास शाण्डिल्य, रूपेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, दिलीप कुमार, राज किशोर सिंह, ओम प्रकाश केशरी, धनंजय सिंह, अंशुमान कुमार, भगवान प्रसाद साह, विश्वनाथ बर्णवाल, निरंजन बर्णवाल, संतोष कुमार इत्यादि ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना