विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण

विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, गया

        

      पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण एवं संरक्षण आवश्यक है। विश्व ओजोन दिवस पर बिहार राज्य के गया जिला अन्तर्गत बोधगया प्रखंड के "गया सेन्ट्रल स्कूल, अतिया " में पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण हुआ।वृक्षारोपण का नेतृत्व स्कूल के संस्थापक कमलेश कुमार सिंह कर्ण ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 16 सितंबर  विश्व ओजोन दिवस है।वायुमंडल में प्रदूषण के कारण ही ओजोन परत में छिद्र हो गया है।इसीलिये  संसार के पर्यावरण विद 1985 में वियना सम्मेलन में ओजोन परत सुरक्षा हेतु प्रस्ताव लाये।

    16 सितंबर 1987 में मॅन्ट्रियल प्रोटोकाॅल लागू किया गया।1994 मेंसंयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करके 16 सितंबर विश्व ओजोन दिवस मनाने की स्वीकृति  दिया। 2023 का थीम है कि ओजोन परत बचाने हेतु संसार के प्रत्येक मानव सहभागी बनें। इससे ही पर्यावरण संतुलन होगा। 


   पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में विस्तारक जय शंकर,पर्यावरण प्रहरी रमेश सिंह, संस्थापक कमलेश कुमार सिंह कर्ण, निर्देशक अमित कुमार सिंह, प्राचार्य रौशन कुमार झा, शिक्षिका मीना शर्मा, मधु सिन्हा, सलोनी कुमारी, बबीता कुमारी, कनक मिश्रा, ज्योत्सना कुमारी, पूजा कुमारी, ज्योति कमारी, सुषमा कुमारी, शिक्षक प्रवीण कुमार पाठक, अजीत कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, पवन कुमार, विवेक, भरत, मुन्ना, ॠषिकेश, धर्मेन्द्र, अनिल, पप्पू तथा गया सेन्ट्रल स्कूल के विद्यार्थी ने भाग लिये।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना