जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र : 11 हजार से ज्यादा मरीजों को इलाज में मिली मदद

जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र : 11 हजार से ज्यादा मरीजों को इलाज में मिली मदद 


बिचौलियों की सक्रियता हुई कम, मरीजों को मिल रही है सहायता 

जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र के माध्यम से 57 मरीज सीजेरियन के, टेस्ट के 782, एक्स-रे के 122, अल्ट्रासाउंड 665 एवं 875 मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई ,

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई 

सदर अस्पताल जमुई में संचालित जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र के संचालन को आज पूरे एक साल हो चुके हैं| इस एक साल के दौरान करीब 11 हजार से ज्यादा मरीजों को जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र में नियुक्त स्वास्थ्य मित्र के द्वारा इलाज में मदद की गई है| जीविका के माध्यम से सदर अस्पताल जमुई में शुरू की गई यह पहल अब रंग लाने लगी है| धीरे-धीरे ही सही अब अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता कम होने से दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण गरीब मरीजों को जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र के माध्यम से इलाज में मदद मिलने से उनके बाहर इलाज में खर्च होने वाले पैसे की भी बचत हो रही है| इसके अलावा जीविका स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से निःशुल्क एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है|


उल्लेखनीय है की सदर अस्पताल जमुई में जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र का शुभारंभ 1 अक्टूबर 2022 को उप विकास आयुक्त श्री शशि शेखर चौधरी किया गया था| जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र में मरीजों को इलाज में सहायता करने हेतु जीविका के द्वारा दो स्वस्थ्य मित्र की नियुक्ति की गई है, साथ ही हेल्प डेस्क के लिए 9263950331 नंबर जारी किया गया था| हेल्प डेस्क के लिए जारी नंबर पर काल करने पर मरीजों को इलाज में मदद की जा रही है| इसके अलावा जमुई जिले में जीविका के सभी स्वयं सहायत समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की बैठक में सदर अस्पताल में संचालित जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र की जानकारी के साथ-साथ हेल्प डेस्क के लिए जारी नंबर भी उपलब्ध कराया जा रहा है| आमलोगों तक दीवार-लेखन के माध्यम से भी जिले के विभिन्न पंचायतों में हेल्प डेस्क नंबर अंकित किया जा रहा है, जिससे आमलोगों तक इसकी सूचना आसानी से पहुंचाई जा सके|


सदर अस्पताल में संचालित जीविका स्वास्थ्य सहायत केंद्र में नियुक्त स्वास्थ्य मित्र रिन्ज कुमारी और निशु कुमारी दो शिफ्ट के काम करती हैं| अपने एक साल के कार्य अनुभवों को साझा करते हुए स्वास्थ्य मित्र रिन्जू बताती हैं हमारा यहाँ पर दो शिफ्ट में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेके रात 10 बजे तक का रहता है और इस दौरान जो भी मरीज अस्पताल में आते हैं, उन्हें हम सहायता केंद्र के माध्यम इलाज में मदद करते हैं| हमारा एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर भी है, जिसमें हमारे पास जीविका दीदी या इससे जुड़े हुए परिवार और जो परिवार जीविका से नहीं भी जुड़े हुए हैं, उनके फोन भी आते हैं और हमारे सहायता केंद के माध्यम से की उनकी हर संभव मदद की जाती है| रिज्जू बताती हैं की 1 अक्टूबर 2022 को शुरू हुए इस सहायता केंद्र से अभी तक कुल 11 हजार से ज्यादा मरीजों को इलाज में मदद की गई है| इनमें से 57 मरीज सीजेरियन के, टेस्ट के 782, एक्स-रे के 122, अल्ट्रासाउंड 665 एवं 875 मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया कराई गई| 

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना