भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका लालू तेजस्वी का पुतला

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका लालू तेजस्वी का पुतला


समाज मे घृणा फैलाने का काम करती है राजद के नेता - विकास 

 कचहरी चौक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित दर्जनों युवाओं ने जमकर राजद के खिलाफ लगाए नारे।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई : राजीव रंजन

           आज गुरुवार को भाजपा यूवा मोर्चा की ओर से कचहरी चौक पर मनोज झा द्वारा संसद में ठाकुरों पर दिए गए विवादित बयान के विरोधस्वरूप लालू एवं तेजस्वी का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति ठाकुर डुगडुग सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद बेगुसराय लोकसभा प्रभारी श्री विकास सिंह ने बताया की लोकतंत्र में मंदिर में इस तरह का ओछा बयान राजद की कार्य संस्कृति को दर्शाता है और आसन्न चुनावो में जनता इस बार पुनः सबक सिखाएगी। कला संस्कृति मंच के प्रदेश प्रभारी कमलजीत सिंह से बताया की ठाकुरों के बलिदान और त्याग के फलस्वरूप ही राष्ट्र आज अपने परम वैभव को प्राप्त कर रहा है। 

मनोज झा जैसे दरबारी कवियों से चंद पंक्तियां बोलवाकर राजद अगर ये समझने की भूल कर रहा है वो अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में कामयाब हो जाएगा तो ये उसकी भूल है। उक्त अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष श्री बृजनंदन सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशांत शेखर समाजसेवी श्री धीरज सिंह ज़िला महामंत्री राहुल राठौर उपाध्यक्ष राहुल राजपूत मंत्री हीरा गुप्ता नगर महामंत्री आनंद केशरी अभिषेक राठौर विक्रांत सिंह कार्यकर्ताओं ने राजद के खिलाफ गगनभेदी नारों के साथ शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना