साइकिल यात्रा एक विचार मंच ने आभार पत्र, मेमोंटो, अंग वस्त्र और पौधा देकर राष्ट्रपति द्वारा प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर्स अवार्ड से सम्मानित किसान अर्जुन मंडल को दी शुभ कामना
साइकिल यात्रा एक विचार मंच ने आभार पत्र, मेमोंटो, अंग वस्त्र और पौधा देकर राष्ट्रपति द्वारा प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर्स अवार्ड से सम्मानित किसान अर्जुन मंडल को दी शुभ कामना
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई
राष्ट्रपति द्वारा प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर्स अवार्ड से सम्मानित किसान अर्जुन मंडल को बधाई देने के लिए साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई 10 सदस्यों द्वारा लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनवेरिया ग्राम पहुंच कर बधाई दिया गया। मंच की ओर से आभार पत्र, मेमोंटो, अंग वस्त्र और पौधा देकर अपनी ओर से शुभ कामना दी गई पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर अर्जुन मंडल द्वारा अपने आवास में बनाए गए आरोग्य वाटिका में लगे 250 से भी अधिक औषधीय पौधा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अर्जुन मंडल द्वारा बताया गया कि पौधा की आवश्यकता को हम लोग अपने जीवन को सुरक्षित तक ही सीमित रखते आ रहे हैं परंतु यह हमारे आजीविका को और बेहतर बनाया जा सकता है अपने बागान के एक नींबू का पौधे को उदाहरण के तौर पर दिखाते हुए उन्होंने सदस्यो को बताया कि एक नींबू के पौधे से हम लोग नींबू का लाभ प्राप्त करना जानते है परंतु उसी नींबू पेड़ के एक डाली से कई पौधा विकसित कर कम से कम एक हजार प्रति साल आमदनी प्राप्त कर सकते है।
उनके द्वारा सदस्यो को हरियाली के क्षेत्र में कार्य को सराहते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का मंत्र देते हुए कहा कि हमलोग जमुई में एक क्षेत्र ऐसा चिन्हित करना चाहिए जिसे हरा-भरा कर विकसित करे ताकि बाहर से लोग जब जमुई आए तो जमुई की अलग पहचान बन सके। सदस्यो द्वारा इस प्रयास को सार्थक बनाने के लिए हर संभव कोशिश करने का भरोसा दिया गया।
मौके पर उपस्थित मंच के सदस्य राहुल सिंह राठौर एव वरीय सदस्य धीरज कुमार सिंह ने कहा कि अर्जुन मंडल के आरोग्य वाटिका को सरकार की ओर से पौधा अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहिए। इस वाटिका में इनके द्वारा लगाए गए सैकडो पौधे कई बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते है। लोग यहां से सीख के अपने घर के आस पास छोटे छोटे स्थान, छत पर भी कई औषधिय पौधा लगा कर हानिकारक दवाई से छुटकारा पा सकते हैं। इनका यह पहल सार्थक और सभी के लिए उपयोगी है।
इस अवसर पर विवेक कुमार, शांतनु कुमार, सचिराज पद्माकर, शैलेश भारद्वाज, धीरज कुमार सिंह, राहुल सिंह राठौर, कुंदन यादव, गुंजन मिश्रा, मनोज यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment