खतौली एसडीएम ने किया ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन
खतौली एसडीएम ने किया ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन
सिटी स्टेट ब्यूरो मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से राजीव शर्मा की रिपोर्ट
खतौली : मेले लगने पर छाये बादल शुक्रवार को छंट गये शुक्रवार को एसडीएम अपूर्वा यादव ने मेला छड़ियान का फीता काटकर उद्घाटन किया। सभी वार्ड सभासद व पालिका अध्यक्ष सीओ, कोतवाल इस दौरान मौजूद रहे।
शुक्रवार की सायं खतौली में मेला छडियान के लगने या न लगने को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई। एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ रवि शंकर मिश्रा, कोतवाल मुकेश कुमार और पालिका अध्यक्ष हाजी लालू ने पूजा अर्चना करने के बाद उद्घाटन किया पालिका के अधिकांश वार्ड सभासद भी मौजूद रहे। वहीं मेला ठेकेदार का कहना था कि इस बार भी इस ऐतिहासिक मेले में मेले में झूले काला जादू मौत का कुआं सर्कस सहित सभी प्रकार मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। खतौली कोतवाल बोले पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मेले की सुरक्षा में अपना पूर्ण सहयोग देगा।

Comments
Post a Comment