कंप्यूटर आधुनिकता का पर्याय : न्यायमूर्ति मोहित

कंप्यूटर आधुनिकता का पर्याय : न्यायमूर्ति मोहित



सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, संवाद : डॉ० निरंजन कुमार

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह ने जमुई व्यवहार न्यायालय में कम्पयूटरिकृत प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कंप्यूटर आधुनिकता का पर्याय बन गया है। लगभग सभी संस्था और संगठन विभिन्न कार्यों के लिए इसका उपयोग करने लगे हैं। यह निश्चित रूप से हर कार्यों के त्वरित निस्तारण में ज्यादा से ज्यादा उपयोगी होने का प्रमाण दे रहा है। यह वर्गीकरण के सेट में पुनः प्राप्त की जाने वाली जानकारी को कुशलतापूर्वक प्राप्त , वर्गीकृत और संग्रहित कर सकता है।

   न्यायमूर्ति शाह ने आगे कहा कि  साक्ष्य दर्ज करने , प्रकरणों को सूचीबद्ध करने और संप्रेषण सहित कई अन्य परिष्कृत कार्यों के लिए कंप्यूटर का उपयोग अत्यंत लाभकारी है। चुनौतियों का सामना करने के लिए घिसे - पिटे ढर्रे से बाहर निकल कर कंप्यूटर को ज्यादा से ज्यादा अंगीकार करने की जरूरत है।

   न्यायमूर्ति शाह ने कम्पयूटरिकृत प्रणाली के अवलोकन के दरम्यान  सूचना प्रणाली का प्रबंधन , कम्पयूटरिकृत टाइपराइटर , रिकॉर्ड का प्रबंधन , कंप्यूटर कक्ष में प्रकरणों की फीडिंग , ऑनलाइन व्यवस्था आदि की विस्तार से जानकारी ली और इन सभी तकनीकों के प्रबंधन पर संतोष जताते हुए इसमें और अधिक अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल किए जाने की बात कही। उन्होंने कंप्यूटर के प्रदर्शन को बहुत तेज और मानवीय त्रुटियों से मुक्त करार दिया।

      उधर पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह के व्यवहार न्यायालय पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया और उन्हें वांछित जानकारी दी। 

       परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनंत सिंह , एडीजे पवन कुमार समेत कई न्यायिक पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना