नवीन प्राथमिक विद्यालय बाराटाड़ स्कूल में मिशन दक्ष योजना की शुरुआत में ही लगा ग्रहण
नवीन प्राथमिक विद्यालय बाराटाड़ स्कूल में मिशन दक्ष योजना की शुरुआत में ही लगा ग्रहण
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : सोनो प्रखण्ड अंतर्गत सरेबाद पंचायत में तुरी टोला गांव में नवीन प्राथमिक विद्यालय बाराटाड (तुरीटोला) मे संचालित मिशन लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा योजना शुरुआत में ही दम तोड़ती नजर आ रही है, जिसकी बानगी शुक्रवार को तुरीटोला के नवीन प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला है।
बता दें कि इस विद्यालय में एक भी शिक्षक नही देखे इस विद्यालय में सभी शिक्षक 3 बज कर 40 मिनट पर ही स्कूल कार्यालय मे ताला बंद कर फरार मिले, जिससे उक्त विद्यालय में कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए मिशन दक्ष के तहत विशेष वर्ग का संचालन से बच्चे वंचित रह गए। वहीं यह भी बताते चलें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा पूरे प्रदेश के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में नामित वैसे कमजोर छात्राओं को चिन्हित कर जो वर्ग में कमजोर है, वैसे बच्चो को पढ़ने के लिए दक्ष मिशन शुरुआत की। इस विद्यालय में शुरुआत में ही ग्रहण लग गया है। इसकी जानकारी सोनो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास को अवगत कराने पर उन्होंने फोन काट दिया गया।

Comments
Post a Comment