2024 के चुनाव को लेकर जमुई लोजपा इकाई टीम चला रहा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम
2024 के चुनाव को लेकर जमुई लोजपा इकाई टीम चला रहा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन
जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर जमुई लोजपा इकाई टीम जिला अध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 30/12/23 लोजपा रामविलास टीम जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के पुरसंडा, कैथा, आढ़ा,दरखा अवगिला, पंचायत वासियों की जन समस्या सुनी एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी पंचायत जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू करवाया जा रहा है जैसे आयुष्मान भारत कार्ड यह योजना जो गरीब तबके के लोग हैं उन्हें केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत पांच लाख तक निशुल्क इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना यह भी रोजगार के मामला में जनकल्याणकारी योजना है। आत्मनिर्भर के तौर पर यह योजना पत्थर का मिल साबित हो रहा है।साथ
ही इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता की मुख्य समस्या जल देखा गया कि जहां जल है वहां नल नहीं जहां नल है वहां जल नहीं एवं किसानों के प्रमुख समस्या सिंचाई इसको लेकर जनता में बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। एवं बिहार सरकार के द्वारा जो वादा किया गया उसे निभाया नहीं गया। इन सभी समस्याओं के समाधान के के लिए पदाधिकारी को दूर भाषा पर अवगत कराया गया। साथ ही संसद द्वारा किया गया सांसद निधि कार्यों एवं विकास योजना का अवलोकन किया है। जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाएं की स्थिति धरातल पर ठीक नहीं है। वृद्धा पेंशन, योजना, जन वितरण प्रणाली, जल नल योजना की स्थिति धरातल पर बेहद चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि संसद के प्रयास से जिले में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, पासपोर्ट ऑफिस, झाझा बटिया रेल लाइन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सांसद जी के निर्देश पर जिले के 153 पंचायत में पिछले 11 अक्टूबर से पंचायत जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। और जिला अध्यक्ष द्वारा पंचायत अध्यक्ष के साथ एक बुथ 10 यूथ तैयार करने की कार्यक्रम चल रहा है।इस कार्यक्रम में, मोहम्मद मोतिउल्लाह, पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान, महिला सेल अध्यक्ष संगीता पासवान, आईटी सेल जिला अध्यक्ष गुंजन तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष कारू सिंह, मनोज कुशवाहा, बखोरी पासवान, धमेंद्र महतो,राम प्रवेश शर्मा, बॉबी मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे

Comments
Post a Comment