लोकतांत्रिक समाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संसारपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश महासचिव
लोकतांत्रिक समाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संसारपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश महासचिव
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : गिद्धौर
जमुई : एलएसएनपी के सिस्ट मंडल ने गिद्धौर प्रखंड के संसारपुर गांव का दौरा किया जहां मृतक प्रदीप यादव की पत्नी और उनके बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिए और पीड़ित परिवार को 15000 रुपए उनके खाते में जमा कर दिए। डॉ जगदीश प्रसाद भूतपूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार एलएसएनपी द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। वहीं मृतक की पत्नी को संसारपुर गांव के राजकीय विद्यालय में रसोईया के पद पर नियुक्त करने की मांग उठाया साथ ही जमुई के केकेएम कॉलेज परिसर में प्रीफेक्ट चंचल कुमार और उनके सहयोगियों से मुलाकात करते हुए छात्रावास में छात्रों के बीच हैंड बिल लाइव स्केच पेपर वितरित किए। कॉलेज परिसर में उन पेरो को मॉर्निंग वर्कर्स के बीच वितरित किया गया और उन्हें प्रेरित किया गय। बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर इंजीनियर और लक्षित समूह के लोग मौके पर मौजूद थे। वही जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग झाझा बस स्टैंड का दौरा किया यात्रा के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार वर्मा और भोला सिंह लिक अधिकारी जमुई से बात की और डॉक्टर जगदीश प्रसाद की उपलब्धियां व्यक्तिगत पार्टी के लक्षण और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन सभी ने लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी की बैठक के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया। झाझा बस स्टैंड के पास लोगों से मुलाकात की और उन्हें पार्टी के बारे में प्रेरित किया। मौके पर मौजूद प्रमुख श्रवण यादव, डॉक्टर अर्जुन प्रसाद यादव, तुलसी यादव, श्याम पासवान, जिला अध्यक्ष राजेश पासवान, मनोहर पासवान, जगदीश पासवान के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment