फर्जी सिम लेकर टैब के माध्यम से भेज रहा था मैसेज, कारोबारी ने की शिकायत

रंगदारी के रूप में मांगी हुंडई की वरना कार, फर्जी सिम लेकर टैब के माध्यम से भेज रहा था मैसेज, कारोबारी ने की शिकायत


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार/अजय कुमार सिन्हा 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक अपराधी ने कारोबारी से रंगदारी के रूप में 5 लाख रुपए के अलावा हुंडई कंपनी की वरना कार की मांग की है। वहीं मामला खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी द्वारा जो मैसेज भेजा गया था उसे रिकवर किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख गांव निवासी मो नसीर का बेटा मो. नसीम 24 साल के रूप में की गई है। गिरफ्तार बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त रीयल मी कम्पनी का एक टैब और सिम कार्ड और एक सैमसंग कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन में लगा 02 सिम कार्ड बरामद किया गया।

एएसपी संजय पांडे संवाददाता सम्मेलन के दौरान उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वी० एलौथ निवासी सोनू कुमार और इनके भतीजा रोहित कुमार शर्मा से वॉट्सऐप मैसेज/ कॉल कर बदमाश द्वारा 5 लाख रुपए के अलावा हुंडई कंपनी की वरना कार मांगी जा रही थी। कारोबारी की शिकायत के बाद जब मामले की जांच शुरू की गई तो इस कांड का खुलासा किया गया।

फर्जी नाम पर सिम लेकर मांगा जा रहा था रंगदारी एसपी संजय पांडे ने बताया कि मोहम्मद नसीम शहर के स्टेशन रोड से फर्जी नाम पर सिम लेकर तब में मोबाइल लगाकर कारोबारी को मैसेज भेज रहा था। जांच के दौरान पहले मुसरीघरारी के जिस युवक के नाम से सिम अलाउड था, उसे पकड़ा गया। उसके बाद इस बात की जानकारी मिली कि वह सिम मोहम्मद नसीम उपयोग कर रहा है फिर मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार एवं उनकी टीम शामिल थी।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना