आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की पुनर्बहाली को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिली पूर्व विधायक

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की पुनर्बहाली को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिली पूर्व विधायक 


 
    

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो/जमुई  :  बिहार पंचायत राज सेवा अंतर्गत वर्षों से कार्य कर रहे आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पुर्नबहाली को लेकर चकाई विधानसभा की पूर्व  विधायक सावित्री देवी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री से गुहार लगाई। 

      विदित हो कि माह पूर्व क्षेत्र में कार्यरत से सेविका/ सहायिका को वर्षों कार्य अवधि के पश्चात सेवा मुक्त कर दिया गया, जिससे उनके समक्ष  रोजी-रोटी की समस्या ही आन खड़ी नहीं हुई। बल्कि भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया, जिन सेविका/ सहायिकाओं के कंधों पर वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा उनकी सेवा मुक्ति का फैसला किसी गैर जिम्मेवार फैसले की अतिरिक्त कुछ नहीं। क्षेत्र की सेविका और सहायिकाओं के अंधकारमय भविष्य को संभालने के उद्देश्य से पूर्व विधायक ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मिलकर अपना पक्ष रखा, तत्पश्चाप उपमुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के अनुसार मांगों पर पुनः विचार करते हुए बहाली के कारणों की उचित जांच पड़ताल कर पुर्नबहाली करने का आश्वासन दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना