डाॅ.नीरज साह ने 1500 जरूरतमंदो के बीच किया वितरण कंबल

डाॅ.नीरज साह ने 1500 जरूरतमंदो के बीच किया वितरण कंबल


सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव

झाझा/जमुई :  प्रखंड क्षेत्र के सुदुरग्रामीण क्षेत्र में रविवार को नारगंजों में राष्ट्रीय मानवाधिकारी कल्याण संघ के बैनर तले कंबल वितरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज सिंह ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डाॅ. नीरज साह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा गरीब असहाय 1500 जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया। कंबल प्राप्त करने वाले सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के अलग - अलग गांव से लोग पहुॅचे थे। वहीं मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ठंड के प्रकोप से हर लोगों को बचना है। उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्था उपलब्ध नही रहने के कारण लोग कपकपाती ठंड से बचाव में लगे रहते है। ऐसे में लोगों के बीच व्यवस्था उपलब्ध करवाना हर लोगों का कर्तव्य है। समाज में रहने वाले गरीब असहाय लोग भी समाज का एक अंग है। इसलिये मानव धर्म का पालन करते हुये उनके बीच हर लोगों को मदद की हाथ बढ़ाना चाहिये ताकि समाज में एक अच्छासंदेश लोगों तक पहुॅचता है। कार्यक्रम के मौके पर प्रसादी यादव, नरेश यादव, सत्यनारायण तुरी, विनोद यादव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना