अंतर जिला लुटेरा गिरोह का खुलासाः समस्तीपुर पुलिस में हथियार के साथ चार बदमाश को किया गिरफ्तार, शातिर पंकज भी धराया
अंतर जिला लुटेरा गिरोह का खुलासाः समस्तीपुर पुलिस में हथियार के साथ चार बदमाश को किया गिरफ्तार, शातिर पंकज भी धराया
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार/आदर्श कुमार
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की चकमहेसी पुलिस ने लूट की साजिश रच रहे अंतर जिला लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए शातिर बदमाश पंकज समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा, गोली, लूटी गई मोबाइल व चोरी की दो बाइक बरामद की गई है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव के खगेश्वर राय का पुत्र पंकज कुमार राय उर्फ सोनू निगम, वैशाली जिले के बालिगों थाना क्षेत्र के गनीपुर गांव के नथनी महतो का पुत्र राजन कुमार उम्र 20 के अलावा चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर गांव के केदार राय के पुत्रगोलू कुमार 19 वर्ष तथा इसी गांव के प्रेमलाल राय का पुत्र सूरज कुमार 19 वर्ष के रूप में की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा के अलावा दो गोली लूटी गई चार मोबाइल व दो बाइक बरामद की गई है।
सदर डीएसपी संजय पांडे ने शुक्रवार शाम संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंकज अपने गिरोह के साथ इलाके में जमा हुआ है और किसी बड़ी लूट वारदात को अंजाम देने वाला है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि दो बदमाश वहां से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार संजय और पंकज शातिर बदमाश है इलाके में हुए कई लूट कांडों में यह शामिल था। वह समस्तीपुर के अलावा जमुई, मुंगेर, पूर्णिया लखीसराय आदि जिलों में भी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है।
सैदपुर पुल बाबा केवल स्थान के पास हुई गिरफ्तारी :
फ्लिपकार्ट कंपनी कार्यालय में हुए 16 लख रुपए लूट मामले में भी था शामिलसदर डीएसपी ने बताया कि पंकज इलाके में रहकर बाहरी बदमाशों को बुलाकर अपराधी घटनाओं को अंजाम दिलाता था। वह पिछले दिनों चकमहेसी थाना क्षेत्र में हुए फ्लिपकार्ट कंपनी कार्यालय से 16 लाख रुपए लूट मामले में भी शामिल था । इसके अलावा सीएसपी में लूट और गोलीबारी मामले में बीच की तलाश की जा रही थी।
शाम में ही देता था अपराधी घटना को अंजाम :
सदर डीएसपी ने बताया कि इस अपराधी द्वारा अपराध करने का पैटर्न एक है। वह हमेशा शाम के समय में ही अपराधी घटनाओं को अंजाम देता था। चकमहेसी थाना क्षेत्र में हुए लूट की घटनाएं शाम में ही घटित हुई है। उन्होंने कहा कि इस बदमाश को अब जेल भेजा जा रहा है।

Comments
Post a Comment