डाढ़ा ग्राम पंचायत के मुखिया पद पर सुनीता देवी ने जमाया कब्जा
डाढ़ा ग्राम पंचायत के मुखिया पद पर सुनीता देवी ने जमाया कब्जा
सिटी संवाद : डॉ० निरंजन कुमार
बरहट/जमुई : जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा ग्राम पंचायत के रिक्त मुखिया पद पर उप चुनाव कराया गया। सुनीता देवी ने अपने प्रतिद्वंदियों को करारी मात देकर मुखिया निर्वाचित हुईं। उन्हें कुल 1728 मत मिला जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ललिता देवी को 1588 वोट से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार सुनीता देवी 140 मत से मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुईं।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले सुनीता देवी की बहु मुखिया थीं। उनका असामयिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद मुखिया पद के लिए उप चुनाव कराया गया। इस उप चुनाव में वृद्ध महिला सुनीता देवी (90 वर्ष) ने जीत का परचम लहराया और मुखिया बनने का गौरव हासिल किया। श्रीमती देवी की जीत से परिवार , गांव एवं समाज में खुशी का माहौल दिख रहा है।

Comments
Post a Comment