भारतीय संस्कृति के रक्षा में लगा हुआ है विद्या भारती

भारतीय संस्कृति के रक्षा में लगा हुआ है विद्या भारती


सिटी संवाददाता : प्रो0 रामजीवन साहु 

जमालपुर/मुंगेर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुसांगिक संगठन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान है, जो भारतीय संस्कृति के रक्षा में लगा हुआ है। इस प्रकार का विद्यालय सम्पूर्ण भारत में है। इस विद्यालय का कार्य बौद्धिक ज्ञान के अतिरिक्त भारतीय संस्कृति का ज्ञान देना इसी संस्कृति का चिंतन है। विश्व के सभी लोग सुखी रहें, विश्व का कल्याण हो, इस धरती पर रहने वाले सभी मेरे परिवार हैं, सभी लोग निरोग रहें। 

       इन्हीं संदेशों के आधार पर भारत विश्वगुरु बना और सोने की चिड़िया कहलाया। विद्या भारती अपने छात्र -छात्राओं को यही संस्कार देते हैं। यह भी ध्यान रखिए कि भारतीय भाषा विश्व का सबसे समृद्ध भाषा है। जैसे अंग्रेजी में सूर्य के लिए मात्र एक शब्द है Sun  इसी प्रकार चाची, मौसी, मामी, फूआ आदि के लिए एक शब्द है Auntie, परन्तु हिन्दी में दर्जनों शब्द हैं।

     यह सरस्वती शिशु मंदिर बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुर, जमालपुर का है। इसमें पाँच सौ छात्र और छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं, जबकि यह विद्यालय मुख्य मार्ग से तीन किलोमीटर और जमालपुर नगर से पाँच किलोमीटर दूर है। 

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना