उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनीबाक में बच्चों के बीच स्कूल बैग का किया गया वितरण

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनीबाक में बच्चों के बीच स्कूल बैग का किया गया वितरण 


 सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव 

झाझा/जमुई : स्कूल बच्चों के सर्वागीण विकास की प्राथमिक इकाई होते हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को उ0 म0 वि0 बेनीबाक में प्रभारी बिंदु कुमारी की अध्यक्षता में कुंज कुंज स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया । वितरण समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे । मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है । आगे उन्होंने बताया कि यहां मिलने वाली शिक्षा व माहौल पर बच्चों को विकास निर्भर करता है। मौके पर प्रधानाध्यपीका ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित करते हुए कही कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का दिमाग गीली मिट्टी के समान होता है। इससे वैसी ही मूरत बनाई जा सकती जैसा शिक्षक चाहे। कहा कि स्कूल के समय बच्चों के लिए पढ़ाई की छोटी-छोटी चीजें बहुत अधिक महत्व रखती हैं। ऐसे में यह स्कूल बैग व उसके रखा सामान बच्चों को पढ़ाई में मद्द करेगा। इससे बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस दौरान मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना