मोदी गारंटी रथ का लोगों ने किया भव्य स्वागत
मोदी गारंटी रथ का लोगों ने किया भव्य स्वागत
🔸मोदी सरकार ने स्टार्ट-अप इंडिया को बिहार में बढ़ावा दिया : एमएलसी डॉ. तरुण
सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा
समस्तीपुर : समस्तीपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का मोदी गारंटी रथ शुक्रवार से नगर निगम समस्तीपुर के रुदौली बाजार से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की जनताओं में नरेन्द्र मोदी के गारंटी रथ को देखने और सुनने की उत्सुकता देखने को मिली। इस मौके पर दल के सभी विभागों के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले 10 सालों से चलाई जा रही इस लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने जन-समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप इंडिया को बिहार में बढ़ावा दिया है। इसके माध्यम से 2171 से अधिक मान्यता स्टार्टअप बिहार में चालू किया गया। स्टार्टअप इंडिया को लागू करने के लिए आसान अनुपालन, आसान प्रक्रियाएं और कानूनी सहयोग किया गया। वहीं बिहार में 1,003 स्टार्टअप की बागडोर महिलाओं के हाथों दी गयी। जिसमें ज्यादातर नगर निगम की महिलाएं शामिल हैं। बिहार में इस योजना के तहत अब तक 7114 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है।
मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि बिहार में मोदी सरकार के द्वारा बिहार के ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया गया है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत बिहार में थीम आधारित सर्किट के विकास के लिए 262 करोड़ स्वीकृत हुआ। बिहार में आध्यात्मिक स्थलों का विकास किया गया है। इस कार्यक्रम के मौके पर लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम उपमेयर राम बालक पासवान, प्रदेश नेता प्रदीप शाह शिवे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, जिला महामंत्री कौशल पांडेय, जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान, प्रोटोकॉल जिला संयोजक अमित सम्राट, नगर निगम के सिटी मैनेजर सफी अहमद, पूर्व मंत्री राम आश्रय सहनी, वार्ड पार्षद कमलेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, सरफराज आलम इत्यादि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment