हसनपुर के सिरसिया गांव में आवागमन को एक भी सड़क पुल नहीं, बढ़ी नाराजगी

समस्तीपुर से आनंद कुमार के साथ आदर्श कुमार की रिपोर्ट

हसनपुर के सिरसिया गांव में आवागमन को एक भी सड़क पुल नहीं, बढ़ी नाराजगी


सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा

समस्तीपुर : हसनपुर प्रखंड क्षेत्र की भटवन पंचायत का इकलौता गांव सिरसिया जहां पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। बल्कि सिर्फ इस गांव तक पहुंचने के लिए सालों भर आवागमन का मुख्य साधन नाव है। वहीं क्षेत्र के लोग नाव के सहारे करेह नदी पारकर गांव तक पहुंचने को विवश होते हैं। बल्कि क्षेत्र के लोगों को करेह नदी में एक सड़क पुल बनाए जाने की दरकार है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि करेह नदी में बेलोन ढाला या फिर सिरसिया ढाला के निकट पुल का निर्माण कर दिया जाता है, तो क्षेत्र के लोगों को हसनपुर प्रखंड मुख्यालय से सिरसिया गांव तक पहुंचने में आवागमन की सुविधा होगी। वहीं बताया जाता है कि भटवन पंचायत का 8 हजार लोगों की आबादी वाला सिरसिया गांव करेह नदी की पेटी में बसा हुआ है। यह गांव सालों भर नदी के पानी से घिरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। कहा कि समय पर प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं पहुंच पाते हैं। सिरसिया गांव तक जाने के लिए सड़क न होने के कारण किसी भी परिस्थिति में प्रशासनिक पदाधिकारी समय से नहीं पहुंच पाते हैं। यदि कोई घटना भी घटित हो जाती है, तो सूचना के बाद भी पदाधिकारी समय से नहीं पहुंच पाते हैं। कारण यह कि हसनपुर प्रखंड मुख्यालय से तो वे करेह नदी के तटबंध तक सरकारी वाहनों के माध्यम से पहुंच जाते हैं। लेकिन तटबंध से गांव तक पहुंचने के लिए उन्हें नाव का ही इंतजार करना पड़ जाता है। जिसके लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता है। यदि करेह नदी में बेलोन ढाला या फिर सिरसिया ढाला के निकट पुल का निर्माण हो जाता है, तो पदाधिकारी भी समय से गांव तक पहुंच जाएंगे।

जिला पार्षद, हसनपुर सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि नदी में सड़क पुल के निर्माण के लिए उच्च स्तरीय जनप्रतिनिधि व विभागीय पदाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक पहल करेंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना