प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ने आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त
प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ने आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव/ बलजीत कुमार पासवान
झाझा/जमुई : बीते दो दिनों से प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है रात से सुबह तक वातावरण कोहरे की चादर में लिपट कर रह रही हैं। कोहरे व सर्द हवाओं से क्षेत्र में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से कंपकंपी बनी रही । शनिवार को दो बजे के बाद गुनगुनी धूप निकली वहीं कोहरे की वजह से रात में यातायात पर भी असर पड़ रहा है दूसरी तरफ कोहरे की वजह से किसानों के माथे के चिंता भी बढ़ा दी है क्योंकि रवि फसल व आलू की फसल पर कोहरा का असर पड़ सकता है। कोहरे के कारण सड़क सुनसान है सड़कों पर वाहनों की आवाज आई कम हो रही है वहीं बढ़ाते ठंड का प्रकोप पशुओं पर भी देखने को मिला है । ठंड का कहर तापमान को रोज लूढ़का रहा है। जिससे आम व खास लोग बड़ी मुश्किलों का सामना करने को विवश है। बच्चे, वृद्ध, युवा व महिलाएं सब परेशान हैं। ज्यादा ठंडी के पड़ने, जनजीवन ठहर सा गया है। किसान को खेतों में जाकर काम करना, विद्यार्थियों को स्कूल-कोचिग में जाकर पढ़ाई करना, खिलाड़ियों को मैदान में जाकर खेलना, गृहिणियों को घर के काम को निपटाने, मजदूरों को दिन भर के लिए काम पर जाने, फेरीवालों को गांव-गांव घूम कर माल बेचने जैसे दैनिक कार्यों को ले सब के सब हैरान व परेशान हैं।

Comments
Post a Comment