झाझा अस्पताल मे लगाया गया बंध्याकरण शिविर 21 महिलाओं का किया गया ऑपरेशन
झाझा अस्पताल मे लगाया गया बंध्याकरण शिविर 21 महिलाओं का किया गया ऑपरेशन
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव
झाझा/जमुई : झाझा रेफरल अस्पताल मे एफआरएचएस इंडिया जमुई एवं जिला स्वास्थ्य समिति जमुई के संयुक्त तत्वाधान मे महिला बंध्याकरण का शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। मौके पर रेफरल अस्पताल के बीसीएम पंकज कुमार ने बताया कि रेफर अस्पताल झाझा में एफआरएच इंडिया जमुई एवं जिला स्वास्थ समिति जमुई के संयुक्त तत्वाधान में महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें कि रजिस्ट्रेशन 24 महिलाओ का किया गया। जिनमें 21 महिलाओं का बंध्याकरण सफल ऑपरेशन किया गया। आगे उन्होंने बताया कि महिला नसबंदी एक प्रभावी गर्भ निरोधक उपाय है। महिलाओ का बंध्याकरण डाॅ0 उमेश कुमार वर्मा के नेतृृत्व मे किया गया। मौके पर एफआरएसएच इंडिया के काउंसलर अशु भारती, एफआरएसएस के कोर्डिनेटर अरुण कुमार कुमार, ओटी एसिस्टेंट दिलीप कुमार, एएनएम मोनिका सिन्हा, मनीषा भारती मुकेश कुमार आदि मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment