जमीन मापी के दौरान युवक के साथ मारपीट कर किया घायल, पीडित ने थाना मे किया शिकायत

जमीन मापी के दौरान युवक के साथ मारपीट कर किया घायल, पीडित ने थाना मे किया शिकायत       


सिटी संवाददाता : शशिशेखर सिंह मुन्ना

अलीगंज/जमुई :  चंद्रदीप थाना क्षेत्र के ईटाबांध गांव मे जमीन मापी के दौरान दो पक्षो मे विवाद हो गया। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक रत्न कुमार ने बताया कि गांव मे हिस्सेदार से जमीन मापी हो रही थी तभी रिश्ते मे बाबा प्रेमन यादव तथा चाचा अधिक यादव ने पीछे से लाठी डंडे व खंती से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजनो ने अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहा घायल युवक का इलाज चल रहा है। पीडित ने बताया कि घटना की लिखित आवेदन देकर चंद्रदीप थाना मे शिकायत दर्ज कराया है।थानाधयक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि आवेदन घायल व्यक्ति के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है।मामले की पुलिस जाचकर कर रही है। मामला दर्ज कर दोषी पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना