जूट मिल कर्मी पर फायरिंग, पटना रेफर: दौड़कर मारी गोली, घायल बोला- तीन बदमाशों को पहचानता हूं

जूट मिल कर्मी पर फायरिंग, पटना रेफर: दौड़कर मारी गोली, घायल बोला- तीन बदमाशों को पहचानता हूं


सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कल्याणपुर थाने के खजूरी पंचायत के हसनपुर किरत मोहल्ला में शुक्रवार रात शौच से लौट रहे जूट मिल कर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अमरनारथ पासवान (45) को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अमरनाथ के बांये पैर में एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। रात में ही परिवार के लोग उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गए। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित जूट मिल कर्मी अमरनाथ ने बताया कि वह शाम की ड्यूटी समाप्त कर घर गया था। देर शाम घर पहुंचने के बाद वह शौच करने गया था। जब वह शौच से लौट रहा था कि अचानक उसपर लोगों ने हमला बोल दिया। सात से अधिक लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज पर वह भागने लगा। भागते हुए अपने चचेरे भाई के दो वाहनों के बीच छिप गए। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान एक गोली पैर में लग गई। उधर, गोली की आवाज पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो लोगों ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया।

घटना के पीछे पुराना विवाद : 

पीड़ित के अनुसार गोली चलाने वालों में से राजेश साह समेत तीन लोगों को वह पहचानने का दावा किया। उन्होंने बताया कि राजेश से पुराना विवाद चल रहा है। पूर्व में राजेश का हाथ कट गया था। जिसमें इनके अलावा इसके पुत्र का पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना को उस पुरानी घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जख्मी का बयान नगर पुलिस ने दर्ज की है।

क्या कहती पुलिस : 

कल्याणपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि खजूरी गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। जूटमिल के एक कर्मी को पैर में गोली लगने की बात बताई गई है। पुलिस पदाधिकारी को पीड़ित के बयान के लिए भेजा गया है। पीड़ित का बयान मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अभी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना