कदाचार मुक्त परीक्षा लेना मेरा संकल्प - डा0 ए0 दूबे
कदाचार मुक्त परीक्षा लेना मेरा संकल्प - डा0 ए0 दूबे
सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू
जमुई : इग्नू अध्ययन केन्द्र 05177 सरस्वती अर्जुन एकलव्य स्नातक महाविद्यालय, जमुई में इग्नू टर्म ईन्ड परीक्षा दिनांक एक दिसम्बर 2023 से चल रही है। यह परीक्षा नौ जनवरी 2024 तक चलने वाली है।
आज दिनांक 30 दिसम्बर 2023 को प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी दस थे, जिसमें से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थी 160 थे, जिसमें 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा कदाचार मुक्त हो, इसके लिए कार्यकुशल केन्द्राधीक्षक डा0 एन0 के0 दुबे, वीक्षक डा0 एन0 यादव, संतोष कुमार, राजकुमार भगत एवं आशीष कुमार परीक्षा -भवन में बड़ा ही मुस्तैद दिखाई पड़े।
कदाचार मुक्त के साथ ही साथ शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा हो इसके लिए जमुई जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्र पर दंडाधिकारी सूरज कुमार और एस0 आई0 जी0 एस0 प्रसाद यादव को नियुक्त किये। ये दोनों अधिकारी आने-जाने वाले पर कड़ी दृष्टि डाले हुए थे।

Comments
Post a Comment