प्लस टू विद्यालय महापुर चितौचक का प्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण

प्लस टू विद्यालय महापुर चितौचक का प्रतिनिधियों ने किया औचक निरीक्षण


सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव 

झाझा/जमुई :  प्लस टू विद्यालय महापुर चितौचक का जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश सिंह एवं वार्ड सदस्य राजेश पंडित रुक्मिणी देवी वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मिराज अंसारी के नेतृत्व में स्कूल का किया गया औचक निरीक्षण। निरीक्षण में पाया गया कि 17 शिक्षकों में छ आकस्मिक अवकाश पर हैं जिनमें सुनीता कुमारी, अंजना शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, मोनिका कुमारी, देवेश कुमार हैं। स्कूल की कुल नामांकन की संख्या 553 है, वही प्लस टू विद्यालय कक्षा नवमी कक्षा में 50 दसवीं कक्षा में 50 और प्लस टू मे 10 ही विद्यार्थी का नामांकन है।

जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश ने बताया जब से केके पाठक जी आए हैं हर स्कूल का रूप जरूर बदला हुआ है। इसी प्रकार से अगर हर विभाग में केके पाठक की तरह प्रधान सचिव होंगे तो बिहार की रूप रेखा जरूर से जरूर बदल जाएगी। एक ईमानदार आदमी पूरी बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बिल्कुल ही चेंज करके रख दिया है बहुत-बहुत आभार है।

      दूसरी कक्षा, तीसरी कक्षा, और चौथी कक्षा, में इस दिसंबर की ठंड में भी बच्चे पूर्ण रुपए दरी पर बैठ रहे हैं। वही बच्चों के शिकायत है स्कूल में मात्र 60 ही थाली है। मध्यान भोजन खाने के समय थाली के कमी के कारण से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड सदस्य राजेश पंडित एवं रुक्मिणी देवी मिराज अंसारी ने जिला परिषद प्रतिनिधि से मांग की है कि हमारे स्कूल में भी खेल मैदान का निर्माण एवं कलामंच का कार्य कर दिया जाए।

     स्थानीय वरीय शिक्षक नागेश्वर तुरी ने किचन की जर्जर व्यवस्था को मरम्मत करने की भी मांग रखा है। वही प्रतिनिधि राकेश सिंह ने ग्रामीणों से कहां की जल्द से जल्द इस स्कूल में खेल मैदान का प्रबंध का कार्य  जिला परिषद की राशि से कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना