आज की बिहार की अन्य प्रमुख खबरें :
आज की बिहार की अन्य प्रमुख खबरें :
👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पी.एम.सी.एच के पुनर्विकास कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें मरीजों को बेहतर ढंग की आधुनिक तकनीक युक्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। यहां कार्य करनेवाले चिकित्सकों से लेकर कर्मियों तक के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है।
👉मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पहले फेज का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दूसरे और तीसरे फेज का निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण करें। जब यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो मुझे काफी खुशी होगी। पटना मेडिकल कॉलेज का जे.पी. गंगा पथ और अशोक राजपथ से बेहतर कनेक्टिवटी सुनिश्चित करें ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पी.एम.सी.एच पहुंचने में कम समय लगे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अशोक राजपथ बन रहे डेबल डेकर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पाटलि पथ और नेहरू पथ के बीच सीधा संपर्क बनाने की योजना पर काम करें।
👉पटना के ज़िलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने रात्रि में बांकीपुर बस स्टैंड, मौर्य होटल के नजदीक रैन बसेरा, पटना जंक्शन सहित विभिन्न स्थलों पर ठंड से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों, रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों, दिव्यांगजन, वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण करते हुए लोगों से फ़ीडबैक प्राप्त किया।
👉बेतिया के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही थानाध्यक्ष को 24 घंटे के अंदर पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।
👉नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, सेवदह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण, चहारदीवारी निर्माण, आवश्यक मरम्मती एवं रंग रोगन हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया।
👉सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में NH 106 परियोजना अंतर्गत रेखांकन अंतर्गत पड़ने वाले सरकारी भवन आदि के संरचना के हटाए जाने संबंधी मूल्यांकन के बिंदु पर निर्णय लेने हेतु, भारतमाला फेज 5 अंतर्गत मौज सुखपुर मौजा के 3G से संबंधित मामले पर विमर्श एवं विभिन्न मौजों से संबंधित बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
👉पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने शहर में स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन होने से लोगों को रात के समय आने जाने में सहूलियत होगी। साथ ही लगाने वाली एजेंसी समय समय पर इसके रखरखाव को भी देखती रहे ताकि कोई दिक्कत न आए।

Comments
Post a Comment