जन समस्याओ को जानने व उसके समाधान के लिए लोजपा आर ने अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे चलाया जनसंपर्क अभियान

जन समस्याओ को जानने व उसके समाधान के लिए लोजपा आर ने अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे चलाया जनसंपर्क अभियान


सिटी संवाददाता : शशिशेखर सिंह मुन्ना अलीगंज/जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर जमुई जिलाध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया जा गया। इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोजपा रामविलास टीम अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के पुरसंडा, कैथा, आढ़ा,दरखा अवगीला, पंचायत वासियों की जन समस्या सुनी एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड यह योजना जो गरीब तबके के लोग हैं उन्हें केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत पांच लाख तक निशुल्क इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना यह भी रोजगार के मामला में जनकल्याणकारी योजना है। आत्मनिर्भर के तौर पर यह योजना पत्थर का मिल साबित हो रहा है। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता की मुख्य समस्याओ के बारे मे जानकारिया प्राप्त किया कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र मे जहां जल है वहां नल नहीं जहां नल है वहां जल नहीं एवं किसानों के प्रमुख समस्या खेतो की  सिंचाई है। इसको लेकर जनता में बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश है । लोजपा नेता पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा जो वादा किया गया उसे निभाया नहीं गया।  इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारी को दूर भाषा पर अवगत कराया गया। साथ ही सांसद द्वारा किया गया सांसद निधि के कार्यों एवं विकास योजनाओ का अवलोकन किया गया। उन्होने ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाएं की स्थिति धरातल पर ठीक नहीं है। वृद्धा पेंशन, योजना, जन वितरण प्रणाली, जल नल योजना की स्थिति धरातल पर बेहद चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि संसद के प्रयास से जिले में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, पासपोर्ट ऑफिस, झाझा बटिया रेल लाइन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सांसद जी के निर्देश पर जिले के 153 पंचायत में पिछले 11 अक्टूबर से पंचायत जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। और जिला अध्यक्ष द्वारा पंचायत अध्यक्ष के साथ एक बुथ 10 यूथ तैयार करने की कार्यक्रम चल रहा है।इस कार्यक्रम में मोहम्मद मोतिउल्लाह, महिला सेल अध्यक्ष संगीता पासवान, आईटी सेल जिला अध्यक्ष गुंजन तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष कारू सिंह, मनोज कुशवाहा, बखोरी पासवान, धमेंद्र महतो,राम प्रवेश शर्मा के अलावे बडी संख्या मे कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना